img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

माता-पिता ने संवारा आपका भविष्य, अब आप करें उनके भविष्य की प्लानिंग कुछ इस तरह

टीम Her Circle |  जून 20, 2025

सिंगल रहते हुए अपने माता-पिता के भविष्य की योजना बनाना जरूरी है, क्योंकि जब आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हैं, तो आपकी जिम्मेदारी है कि अपने माता-पिता के भविष्य को भी सुरक्षित करें। हर किसी के लिए जरूरी है कि अपने माता-पिता के लिए आर्थिक और भावनात्तम दृष्टिकोण रखना जरूरी हो जाता है। खुद के भविष्य को संभालते हुए कैसे आप अपने माता-पिता के भविष्य को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं इसकी प्लानिंग करना जरूरी है। आइए जानते हैं विस्तार से।

आर्थिक योजना बनाना

आपको अपने माता-पिता के लिए आर्थिक योजना बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले माता-पिता की वर्तमान आय, पेंशन और उनके खर्चों का मूल्यांकन करना। इसके साथ हेल्थ इंश्योरेंस और रिटायरमेंट फंड की भी समीक्षा करना जरूरी है। इसके साथ ही सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में भी निवेश की योजना बनाएं। इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए अगर आप अपने माता-पिता के भविष्य की योजना बना रही हैं, तो आप उनके भविष्य को सुरक्षित करने का पहला पड़ाव पार कर लेती हैं।

सेहत से जुड़ी सुरक्षा का रखें ध्यान

सेहत सबसे पहले है। अगर आप सेहत से जुड़ी सारी चीजों को अपनी चेक लिस्ट में शामिल करती हैं, तो इससे आप एक बेहतर योजना बना सकती हैं। इसके लिए माता-पिता के लिए अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस करवाएं जिसमें वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियां कवर होनी चाहिए। इसके अलावा नियमित मेडिकल चेकअप की व्यवस्था करें और मेडिकल रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखें। साथ ही हमेशा किसी भरोसेमंद अस्पताल और डॉक्टर की जानकारी की पूरी जानकारी फोन नंबर के साथ होनी चाहिए। 

रहने के दौरान सुरक्षा

आप अपने माता-पिता के साथ रहते हैं या फिर किसी दूसरे शहर में नौकरी के कारण माता-पिता से दूर रहना पड़ रहा है, इसके लिए आपको उनके रहने के लिए भी योजना तैयार करनी होती है। आपको हमेशा उनके साथ किसी केयर टेकर को रखना चाहिए। इसके अलावा माता-पिता के अकाउंट में पैसे की सुविधा भी होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी में उन्हें पैसे की कमी का सामना न करना पड़े। घर में आपके पास माता-पिता की सुरक्षा से जुड़ी सारी सुविधा होनी चाहिए। यह बहुत जरूरी है कि किसी भरोसेमंद केयर टेकर को अपने माता-पिता के साथ 24 घंटे के लिए रखें। अगर मुमकिन है, तो आप जिस शहर में रहते हैं, वहां पर अपने माता-पिता को साथ में रखें। ध्यान रखें आप से अच्छा ध्यान आपके माता-पिता का कोई दूसरा नहीं रख सकता। साथ ही आपके साथ रहने से उनके अंदर सुरक्षा का भाव बढ़ता है।

दस्तावेज को हमेशा रखें तैयार

माता-पिता की वसीयत, पॉवर ऑफ अटॉर्नी, आधार कार्ड, पैन और बैंक दस्तावेज आदि अपडेट रखें। नॉमिनी अपडेट करें सभी वित्तीय खातों में। कोई जरूरी कानूनी सलाह हो तो वकील से परामर्श लें। दस्तावेज तैयार करने के पीछे की वजह यह भी है कि किसी भी प्रकार की इमरजेंसी आने पर आपके पास दस्तावेज तैयार रहेंगे।

भावनात्मक समर्थन

माता-पिता के साथ भावनात्मक संवाद और रिश्ता हमेशा बनाए रखें। माता-पिता के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, उनकी इच्छाओं और चिंताओं को गंभीरता से लें। आपको हमेशा माता-पिता के अकेलापन या डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उनके लिए समय निकालें और साथ में कुछ रुचिकर गतिविधियां करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle