img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

अधिक खर्च के साथ करें अपने बच्चों का भविष्य प्लान ,जानें 5 जरूरी टिप्स

टीम Her Circle |  जुलाई 25, 2025

कम आमदनी और अधिक खर्च के बीच बच्चे के भविष्य की प्लानिंग करना आसान नहीं है। खासतौर पर जब आर्थिक जिम्मेदारी होती है। अपने बच्चे के भविष्य की योजना बनाने के लिए आपके पास एक सही योजना और अनुशासन का होना जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे अपने बच्चे के लिए कम आमदनी के साथ एक सही योजना तैयार कर सकती हैं।

फालतू के खर्च पर कंट्रोल करना 

बच्चे को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा देने के लिए जरूरी है कि फालतू खर्च पर कंट्रोल करना। आपको यह तय करना होगा कि आपको किन चीजों पर खर्च करना है और किस पर नहीं। आपको अपने फालतू खर्चों को बनाए रखने के लिए हर महीने की आय और खर्च की एक डायरी या ऐप पर नोट करना चाहिए। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने हर खर्च के लिए एक लिस्ट बनाएं। आपको यह तय करना होगा कि जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों में से आपको किसे अधिक अहमियत देनी है। आप अपने मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग जैसी चीजों में कटौती कर सकती हैं। इससे आप काफी हद तक बेकार के खर्चों पर विराम लगा सकती हैं। 

हर महीने छोटी बचत की आदत

कहते हैं बूंद-बूंद से सागर भरता है। ठीक इसी तरह आपको हर महीने अपने छोटी बचत की आदत बनानी चाहिए। आपको यह ध्यान में रखना है कि हर महीने की आय और खर्च को एक डायरी या ऐप में नोट करें। साथ ही घर में एक गुल्लक तैयार करें और इसमें 300 से 500 रुपए जमा करना शुरू करें। आप म्यूचुअल फंड, एसआईपी या फिर बैंक में आरडी का अकाउंट शुरू कर सकती हैं। आप अगर अपने बच्चे के एक साल के होने पर इस तरह की बचत शुरू करती हैं, तो बच्चे के 10 साल की उम्र होने पर आप काफी अच्छा पैसा सेविंग कर लेती हैं।

बच्चों के लिए शिक्षा बीमा लेना क्यों जरूरी

बच्चों के लिए शिक्षा बीमा उनके भविष्य की पढ़ाई और करियर की सुरक्षा को तय करता है। हर साल स्कूल और पढ़ाई का खर्च बढ़ता जा रहा है। एक अच्छा शिक्षा बीमा पॉलिसी बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए जरूरी फंड तैयार करने में मदद करता है। शिक्षा बीमा इस बात को भी सुनिश्चित करता है कि बच्चे की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सकती है। बिना योजना के अचानक शिक्षा के खर्च को पूरा करने के लिए कई परिवार लोन लेते हैं। लेकिन यदि आपके पास पहले से बीमा हो, तो लोन की जरूरत नहीं पड़ती।

बच्चे को फाइनेंस की जानकारी देना क्यों जरूरी

बच्चे को फाइनेंस की जानकारी देना आज के समय में बेहद जरूरी है। इससे वह भविष्य में आर्थिक रूप से जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाता है। अगर बच्चा पैसे की अहमियत समझता है, तो वह खर्च करने से पहले सोचता है और फिजूल के खर्च से भी बचाता है। साथ ही बच्चे में बचत की आदत भी बचपन में बचाती है। फाइनेंस की जानकारी से बच्चा यह सीखता है कि कैसे छोटी- छोटी बचत से बड़े लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। फाइनेंस की समझ बच्चों को फिजूल खर्च के साथ किसी भी तरह के कर्ज से भविष्य में बचाती भी है। 

बच्चे के नाम पर निवेश का खाता खोलना कितना जरूरी

बच्चे से ही निवेश शुरू करने पर समय के साथ पैसे पर मिलने वाला ब्याज या रिटर्न काफी बढ़ जाता है। बच्चे के नाम पर निवेश उसे उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई, प्रोफेशनल कोर्स आदि चीजों में मदद मिल सकती है। जब आप बच्चे के नाम पर नियमित निवेश करते हैं, तो यह आपकी और परिवार की आर्थिक प्लानिंग को मजबूत बनाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle