img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

नेशनल हैंडलूम डे: भारत की हैंडलूम विरासत और करियर विकल्प

टीम Her Circle |  अगस्त 07, 2025

नेशनल हैंडलूम डे हर साल 7 अगस्त को मनाया जाता है। हैडलूम की दुनिया हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। बीते कुछ सालों में हैडलूम की कीमत बढ़ी है और इसमें कई सारे करियर के पर्याय भी मौजूद रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हैडलूम भारत की समृद्ध विरासत और उससे जुड़े कारीगरों के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप हैंडलूम के क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।

नेशनल हैंडलूम का इतिहास

विदित हो कि 7 अगस्त को भारत में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि किस तरह विदेशी कपड़ों और उत्पादों का बहिष्कार कर देसी कपड़ों और व्यवसायों को बढ़ावा देना है। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में भारत सरकार द्वारा साल 2015 में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन का उद्देश्य खासतौर पर भारत के पारंपरिक बुनकरों और उनके काम को पहचान देना है। इसके साथ ही हैंडलूम उत्पादों को प्रोत्साहन देना भी है। दूसरी तरफ नेशनल हैंडलूम डे का मकसद यह भी था कि किस तरह युवाओं को इस सेक्टर में करियर की तरफ आकर्षित करना है। 

हैंडलूम इंडस्ट्री के लिए लोकप्रिय शहर

भारत में हैंडलूम के जरिए कई लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। भारत के लोकप्रिय शहर पर गौर किया जाए, तो इसमें वाराणसी, कांजीवरम,पटोला, चंदरिया, जामदानी और पश्मीना शहर का नाम शामिल है, जो कि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कश्मीर में मौजूद है। यहां की हैंडलूम साड़ी, ड्रेस, दुपट्टा, चद्दर और सजावट के सामान काफी लोकप्रिय हैं, जिनकी वजह से इनकी पहचान विदेश तक बनी है।

हैंडलूम इंडस्ट्री में करियर के अवसर 

हैंडलूम की दुनिया में करियर के एक नहीं, बल्कि कई सारे अवसर हैं। नए डिजाइन और पैटर्न तैयार करने के लिए आप टेक्सटाइल डिजाइनर बन सकती हैं। हैंडलुम कंपनियों में बुनकर बनकर भी आप अपनी कला को दर्शा सकती हैं। पारंपरिक टेक्सटाइल कंपनियों में फैशन डिजाइनर के तौर पर कार्य कर सकती हैं। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को सुधारने का कार्य करते हुए बतौर टेक्सटाइल डिजाइनर के तौर पर काम कर सकती हैं। इस तरह के कई सारे पर्याय मौजूद हैं, जहां हैंडलूम इंडस्ट्री में करियर बनाया जा सकता है।

कैसे शुरू करें करियर

हैंडलूम इंडस्ट्री में करियर शुरू करने के लिए क्रिएटिव सोच और डिजाइनर स्किल्स की जरूरत है। इसके साथ आपके पास टेक्सटाइल की समझ होनी चाहिए और इसके साथ कलर और फैब्रिक को पहचानने की समझ होनी चाहिए। इसके साथ मशीन के साथ बुनाई तकनीकों की जानकारी होने के साथ कम्युनिकेशन और मार्केटिंग स्किल भी होनी चाहिए। 

हैंडलूम इंडस्ट्री में कमाई कितनी होती है

हैंडलूम के क्षेत्र में कितनी कमाई होगी यह आपके अनुभव, रोल, स्किल और मार्केट से जुड़ाव पर निर्भर करती है। यदि आप किसी सरकारी संस्था से जुड़ी हुई हैं, तो प्रति माह 8 हजार से 15 हजार तक की कमाई हो सकती है। किसी कंपनी के लिए फ्रीलांस काम करके प्रतिमाह 20 हजार से 40 हजार तक की कमाई कर सकती हैं। आप खुद का हैंडलूम सेटअप भी कर सकती हैं। दूसरी तरफ टेक्सटाइल डिजाइनर के तौर पर आप 15 हजार से 30 हजार प्रति माह की कमाई कर सकती हैं। इसमें 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हैंडलूम इंडस्ट्री में कमाई सीमित नहीं है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या करते हैं और कैसे करते हैं और आपके पास कितना अनुभव है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle