img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

सीख लें इनमें से कोई भी भाषा, करियर को मिलेगी जबरदस्त उड़ान

टीम Her Circle |  जून 25, 2024

सफलता के लिए आपको जितनी ज्यादा भाषा का ज्ञान आएगा, आपके लिए उतना अच्छा होगा, ऐसे में इन दिनों ऐसी कई भाषाएं हैं, जिनका आपको ज्ञान होना ही चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से। 

क्यों जरूरी है नयी भाषा सीखना 

यह हमारे लिए जानना जरूरी है कि हम सिर्फ किसी एक भाषा पर निर्भर न रहें, बल्कि और भी भाषाओं के बारे में सोचें और उन्हें सीखें, क्योंकि इससे आपके करियर को नयी उड़ान ही मिलेगी। दरअसल, अगर आप गौर करेंगी तो हम सभी एक बहुभाषी दुनिया में रहते हैं, और यहां दुनिया तेजी से वैश्वीकृत होती जा रही है और दूसरी भाषा जानने से आपको हमेशा फायदे ही होते हैं। अगर नयी भाषा की बात की जाए, तो यह आपके करियर में आपकी मदद करता है, साथ ही यह आपकी याददाश्त और मस्तिष्क के कार्यों में सुधार करने में भी मदद करता है, आप हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। यही नहीं, आपको अगर एक से अधिक भाषा का ज्ञान होगा तो यह उन भाषाओं के बारे में आपकी समझ बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिन्हें आप पहले से ही बोलते हैं। एक से अधिक भाषा सीखने से बड़ा फायदा यह होता है कि आपका दायरा बढ़ जाता है काम करने का और अपने लिए करियर की तलाश करने का। दूसरी भाषा का ज्ञान आपके करियर में बड़ा बदलाव ला सकती है। साथ ही आपको एक ही जगह बेमन के काम करने से भी आजादी मिल जाती है। आजकल गौर करें तो जरूरत से ज्यादा अधिक कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करती हैं और अन्य देशों के साथ संबंध बनाती हैं, तो ऐसे में दूसरी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। गौरतलब है कि दूसरी भाषा सीखने से एक अलग संस्कृति वाले समुदाय का हिस्सा बनने और हमारे आस-पास की दुनिया के बारे में अधिक जानने का अवसर खुलता है। नयी भाषा सीखने से सिर्फ फायदे ही फायदे हैं, क्योंकि आप जितना अधिक आप नए कौशल सीखने के लिए अपने मस्तिष्क का उपयोग करते हैं, आपके मस्तिष्क के कार्य उतने ही अधिक काम करते हैं। एक नई भाषा सीखना आपके मस्तिष्क को नए व्याकरण और शब्दावली नियमों से परिचित होने के लिए प्रेरित करता है। 

जापानी 

जापानी भाषा एक कठिन भाषा है, जिसे सीखना आसान नहीं होता है, लेकिन अगर एक बार आप इस भाषा को सीख गयीं, तो आपके लिए काफी अवसर हो जायेंगे, क्योंकि जापान में भी पर्यटन की संभावनाएं हैं, तो इसके लिए आपको वहां की संस्कृति, भोजन और जापानी भाषा से अवगत होना ही चाहिए। इससे आपके लिए करियर के विकल्प खुलेंगे। भारत में भी जापान से जुड़े कामों को करने के लिए ट्रांसलेटर या वक्ता की जरूरत होती है, तो आप जापानी भाषा सीख लें, आपके करियर के लिए अच्छा होगा। 

जर्मन 

जर्मनी या जर्मन भाषा की बात की जाए, तो पूरे यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा यही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जर्मनी यूरोप की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक है। तो अगर आप यूरोप में व्यवसाय करते हैं या व्यवसाय करने की योजना बना रही हैं, तो जर्मन सीखने से अच्छा कुछ भी नहीं है। अगर सीखने और सीखाने की बात की जाए, तो इससे अच्छी और उपयोगी भाषा कुछ नहीं है, इसलिए कोशिश करें कि इस भाषा को भी सीख लें। 

फ्रेंच 

फ्रेंच फ्रांस में बोली जाने वाली भाषा है। फ़्रांसिसी यानी कि फ्रेंच भाषा को सीखने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह ऐतिहासिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में एक वैश्विक शक्ति के उदय के साथ काम करता है। फ़्रांस अभी विश्व में काफी अधिक आर्थिक महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। इसलिए यहां करियर के विकल्प भी हैं,  तो अगर आपने इस भाषा पर कमांड पा लिया है, तो चीजें आपके लिए आसान ही हो जाएंगी। 

रूसी 

रूसी रशिया यानी सोवियत संघ यानी रूस में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि रूसी भाषा में इंटरनेट की दुनिया का सबसे अधिक मटेरियल उपलब्ध है, अंग्रेजी भाषा के बाद, इसका ही नंबर आता है। यूरोपीय व्यवसाय या उस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं, तो फिर आपके लिए यह महत्वपूर्ण भाषा है। 

पुर्तगाली 

पुर्तगाल एक ऐसी जगह है, जहां आप एक साथ कई चीजें कर सकती हैं, यहां की भाषा की डिमांड भी काफी है। पुर्तगाली भाषा पर्यटन के लिहाज से बहुत ही जरूरी भाषा है। गौरतलब है कि पुर्तगाली पूरी दुनिया में बोली जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है। यह दक्षिण अमेरिका,यूरोप, एशिया और अफ्रीका के देशों की आधिकारिक भाषा है। इस देश में पर्यटन की संभावनाएं हैं, तो इसलिए पुर्तगाली बोलने वालों की मांग बढ़ रही है। इसलिए ये भाषा आपके लिए बेहद जरूरी है, अगर आप सीख लेंगे तो। 

स्पैनिश 

स्पैनिश एक जरूरी भाषा है, जिसका आपको अगर ज्ञान होगा, तो पूरे विश्व में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको काम मिल सकता है। दरअसल, हमारे ही देश में ऐसे कई देशी वक्ता हैं, जिन्हें इस भाषा को सीख कर काम करने में बहुत मजा आता है। इसके अलावा समग्र वक्ता भी हैं, जिन्हें इस भाषा के ज्ञान की वजह से काम मिल रहा है। वहीं बात अगर स्पैनिश देश भाषावादी की की जाए, तो दक्षिण और मध्य अमेरिका में ऐसे कई लोग आपको मिल जायेंगे, यहां कई लोग मिलेंगे जो स्पैनिश बोलते हैं। तो अमेरिका में  जाकर आप स्पैनिश भाषा की मदद से काम हासिल कर सकती हैं।

इटालियन 

इटली में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है इटालियन भाषा। इतालवी भी कठिन भाषा है, जिन्हें आसानी से सीखना संभव नहीं है। चूंकि इटली कला, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध है, तो पूरे विश्व से लोग वहां घूमने जाते हैं, इसलिए भी इस भाषा पर कमांड होना जरूरी है, ताकि आप यहां घूम भी सकें और यहां की दुनिया से अवगत हो सकें। 

अंग्रेजी 

अंग्रेजी तो पूरी दुनिया में बोली जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है। इस भाषा का उपयोग, वैश्विक व्यापार, विश्वव्यापी यात्रा और लगभग हर क्षेत्र में किया जाता है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था वाली भाषा मानी जाती है। खासतौर से अगर आप अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो आपको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना ही चाहिए।

अरबी भाषा 

अरबी भाषा की बात करें, यह एक खानाबदोश भाषा में से एक है, यह भाषा जनजातियों के बीच बोली जाती है। यह अरब लीग की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह मिस्र, मोरक्को और संयुक्त अरब जैसे देशों में बोली जाने वाली भाषा है। इन्हें भी सीख कर करियर के विकल्प बन सकते हैं। 

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा की बात करें तो आजकल कोरियाई भाषा की डिमांड बढ़ी है, यह एक ऐसी भाषा है, जिसके लेखन की प्रणाली भी अलग मानी जाती है। इसलिए इस भाषा को सीखना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपने इसे सीख लिया तो डबिंग आर्टिस्ट के अलावा कोरियाई से हिंदी भाषा में आप ट्रांसलेटर बन कर काफी पैसे कमा सकती हैं। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle