img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

ऑनलाइन रहना है पसंद, तो साइबर सेफ्टी में बनाएं करियर

प्राची |  जुलाई 27, 2023

कहते हैं साइबर की दुनिया मायाजाल है, जो कि हैकर्स और वायरस के पथरीले रास्ते से होकर गुजरती है। ऐसे में आपके पास साइबर सुरक्षा (सिक्योरिटी) की तेज रफ्तार गाड़ी होनी चाहिए, ताकि आप साइबर की दुनिया के पथरीले रास्तों से खुद को निकालने में कामयाब हो सकें। बीते कुछ सालों से इंटरनेट की दुनिया ने अपना व्यापार बढ़ाया है। कोविड के बाद ऑनलाइन कई कंपनियों ने अपने बिजनेस को खड़ा किया है। इन सभी की सबसे बड़ी समस्या खुद के निजी दस्तावेजों को साइबर अपराध और हैकर्स से दूर रखना है। इस वजह से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मांग बाजार में बढ़ी है। आइए जानते हैं विस्तार से कि कैसे आप भी इसमें करियर बनाकर लाखों की कमाई कर सकती हैं। 

क्या है साइबर सिक्योरिटी

साइबर सिक्योरिटी का मतलब एक अनदेखी दुनिया से सुरक्षा पाना। इसके अंतर्गत सभी तरह के डिजिटल नेटवर्क सर्वर, मोबाइल के साथ कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया शामिल है, आप साइबर सेफ्टी में करियर बनाकर खुद को निजी तरीके से सुरक्षित रख सकती हैं। प्रोफेशनल स्तर पर भी लाखों की कमाई कर सकती है। आपको कंपनी के सभी डाटा और गोपनीय जानकारी को हैकर्स, वायरस के साथ हर तरह के साइबर अपराध से दूर रखना होगा। इसके लिए आपको पहले खुद को साइबर की दुनिया से परिचित होने के साथ शिक्षित भी होना होगा।

साइबर सिक्योरिटी में ऐसे करें पढ़ाई

साइबर सिक्योरिटी में कोर्स करने के लिए 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस के साथ आईटी में बीटेक, सायबर सिक्योरिटी से जुड़े कई कोर्स मौजूद हैं। साइबर सिक्योरिटी के लिए कोर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित जरूरी विषय हैं। साइबर सिक्टोरिटी कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए आपको JEE, JEE ADVANCED जैसे चुनिंदा एंट्रेस परीक्षा को पास करना होगा। साइबर सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएट करने के लिए बैचलर्स डिग्री साइंस के क्षेत्र में होना जरूरी है। 

ऑनलाइन कोर्स भी मौजूद

साइबर सिक्योरिटी में ऑनलाइन कोर्स भी आसानी से मौजूद हैं । इन कोर्सों की समय सीमा  3 से 6 महीने के बीच की होती है। आसानी के साथ इन कोर्स को आप अपने समय के हिसाब से सीख सकती हैं, लेकिन नौकरी के दौरान ऑनलाइन कोर्स की डिग्री को प्राथमिकता कम दी जाती है।

साइबर सिक्योरिटी में कमाई

साइबर सिक्योरिटी हर छोटी से बड़ी कंपनी की जरूरत है। अपने कंपनी के जरूरी दस्तावेंजों को हैकर्स से बचाने और इंटरनेट से जुड़े सभी जरूरी मामलों के लिए साइबर सिक्योरिटी की मांग अधिक है। जिस रफ्तार से देश आर्थिक विकास कर रहा है। बिजनेस का बाजार बढ़ता जा रहा है। साइबर सिक्योरिटी जानकार को हाई सैलरी के साथ नौकरी दी जा रही है। साइबर सिक्योरिटी जानकारों के अनुसार भारत में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनने की सालाना सैलरी 18 से 20 लाख के बीच होती है। विदेश में साइबर सिक्योरिटी जानकारों की कमाई 30 लाख के करीब होती है।

होगा निजी फायदा

साइबर सिक्योरिटी कोर्स से जुड़ा निजी फायदा यह है कि यह आपको खुद साइबर की दुनिया का जानकार बनाता है। आप खुद से जुड़ा इसका बिजनेस शुरू कर फ्रीलांस काम कर सकती हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं, जो कि साइबर सिक्योरिटी के लिए फ्रीलांसर को पहली प्राथमिकता देती हैं। यह आपको बिजनेस का निजी फायदा दे सकता है। आप घर पर बैठ कर एक कंप्यूटर  के साथ हर महीने साइबर सिक्टोरिटी के साथ लाखों की कमाई कर सकती हैं।





शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle