img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / स्किनकेयर

चेहरे के लिए गिलोय पाउडर का उपयोग बड़ा लाभकारी, जानें 5 तरीके

टीम Her Circle |  अक्टूबर 15, 2025

गिलोय एक औषधीय पौधा है। आयुर्वेद में गिलोय का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि गिलोय का त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, गिलोय को एक नहीं बल्कि कई तरह से आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

गिलोय पाउडर फेस पैक 

आप गिलोय के पाउडर से अपने लिए फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। आपको बाजार में आसानी से गिलोय का पाउडर मिल जाएगा। इस फेक पैक को बनाने से आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है। साथ ही मुंहासों और पिंपल्स को भी गिलोय दूर करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच गिलोय पाउडर लें और इसके साथ आधा चम्मच नीम का पाउडर भी मिलाएं। साथ ही आपको चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर भी लेना है और साथ ही आवश्यकता अनुसार गुलाब जल भी मिलाएं। आपको इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाना और एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद आप इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आप फिर 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

गिलोय पाउडर और एलोवेरा जेल

आपको गिलोय पाउडर के साथ एलोवेरा जेल को भी एक साथ मिलाना है। एलोवेरा जेल चेहरे की त्वचा को अंदरूनी तौर पर साफ करता है। साथ ही गिलोय के साथ इसे मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और चेहरा भी अंदरूनी तौर पर साफ होता, जिससे चेहरे की त्वचा बाहरी तौर पर भी साफ और स्वस्थ दिखाई देती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर एक फेस मास्क बनाएं। आपको फिर चेहरे पर इसे लगाना है और 20 मिनट बाद इसे धो लेना है। आपको सप्ताह में 2 बार इसे अपने चेहरे पर लगाना है। 

गिलोय पाउडर और शहद का प्रयोग

शहद भी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मिलावटी शहद का प्रयोग चेहरे के लिए न करें। इस फेक पैक का फायदा यह होता है कि गिलोय पाउडर और शहद का प्रयोग एक साथ करने पर आपके चेहरे में नमी बनी रहती है। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होती है इसलिए इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय और एक चम्मच शहद को एक साथ लें और फिर दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। आपको फिर चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखना है और फिर गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

गिलोय पाउडर और दही का प्रयोग

दही चेहरे की त्वचा को बाहरी और अंदरूनी तौर पर साफ करने का काम करती है। साथ ही अगर आपके चेहरे पर टैन हो गया है या फिर चेहरे की रंगत खो गई है, तो भी आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। हालांकि आप घर पर दही बनाएं और उसका प्रयोग करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर लें और साथ ही ताजा दही का इस्तेमाल करें। आपको इन दोनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

गिलोय पाउडर स्क्रब का इस्तेमाल

आपके पोर्स को क्लीन करने के साथ यह डेड स्किन को भी हटाता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच गिलोय पाउडर के साथ एक चम्मच ओट्स का भी पाउडर लें और फिर आपको इसके साथ दूध या फिर गुलाब जल लेना है। आपको अपने चेहरे पर इसे धीरे-धीरे स्क्रब की तरह लगाना है। फिर 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर इसकी मसाज करें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। आपको सप्ताह में एक बार इसका प्रयोग जरूरी करना है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle