गर्मी में छाछ का करें सौंदर्य के लिए इस्तेमाल, जानें टिप्स
गर्मी के मौसम में छाछ का इस्तेमाल हर घर में होता है। छाछ गर्मी के लिए सुपर ड्रिंक माना जाता है, लेकिन इसके साथ सौंदर्य के लिए भी छाछ का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। जी हां, छाछ न केवल आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक पहुंचाता है। इसके साथ शरीर को बाहरी तौर पर भी पोषण देता है। आइए जानते हैं विस्तार से कि कैसे आप सौंदर्य के लिए छाछ का उपयोग कर सकती हैं।
सन टैन का इस्तेमाल
छाछ का इस्तेमाल करते हुए आप सन टैन को भी हटा सकती हैं। जानकारों का मानना है कि छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के ऊपरी डैड स्किन को हटाने में सहायता करता है। इससे यह होता है कि सन टैन के कई सारे फायदे लगता है। छाछ टैन और हल्की पिगमेंटेशन कम करने में सहायता कर सकती है। यह त्वचा को नर्म और मॉइस्चराइज रखती है। साथ ही त्वचा की रंगत को साफ और फ्रेश दिखा सकती है। सन टैन की क्रीम बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच छाछ लें और उसमें थोड़ा बेसन या चुटकी भर हल्दी मिला सकती हैं। इस फिर से 15 से 20 मिनट लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। आप छाछ की इस क्रीम का इस्तेमाल 3 से 4 बार कर सकती हैं। आप छाछ के साथ टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। टैन ज्यादा हो, तो छाछ में थोड़ा टमाटर का रस मिला लें। हालांकि स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
छाछ से कैसे बनाएं क्लींजर और इसका फायदा
छाछ त्वचा को साफ करने में सहायता करता है। यह एक प्राकृतिक तरीके से क्लींजर का काम करता है। क्लींजर बनाने के लिए 2 चम्मच छाछ लें और एक कॅाटन पैड लें। इसके बाद कॅाटन को छाछ में भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर रहने दें और फिर सामान्य पानी से साफ कर लें। तैलीय त्वचा 2 चम्मच छाछ और 1 चम्मच बेसन को एक साथ मिलाएं। इसके बाद आपको इस पेस्ट बनाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और फिर उसे धो लें। ड्राई स्किन के लिए आपको 2 चम्मच छाछ के साथ एक चम्मच शहद को एक साथ मिलाना है। यह स्किन को अच्छी तरह साफ कर देगा। छाछ को क्लींजर की तरह इस्तेमाल करने का एक साथ कई सारा फायदा है। छाछ से त्वचा की गंदगी और चेहरे पर मौजूद अधिक तेल साफ हो जाता है। साथ ही चेहरे की त्वचा को इससे ठंडक भी मिलती है। हालांकि बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से सेंसिटिव स्किन में ड्रायनेस हो सकती है।
छाछ से बना हुआ फेस पैक
जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि छाछ से बना हुआ फेस पैक आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको छाछ के साथ बेसन मिलाना है और फिर इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप छाछ में शहद मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकती है। यह चेहरे को नमी और नैचुरल ग्लो भी देता है। फेस पैक के लिए छाछ के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती है। यह भी चेहरे को अंदरूनी तौर पर साफ करने में मदद करता है। हालांकि फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
बालों की चमक के लिए छाछ का इस्तेमाल
बालों की चमक के लिए भी छाछ का इस्तेमाल जरूर हो गया है। प्रोटीन, लैक्टिक एसिड और अच्छे फैट्स स्कैल्प को साफ-सफाई से रखते हैं। डैंड्रफ और खुजली कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा बालों को कंडीशनर करने में भी छाछ से मदद मिलती है। बालों पर छाछ को इस्तेमाल करने का आसान तरीका यह है कि सादी छाछ बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को साफ तरह से धो लें। आप मेथी दाना और करी पत्ता को छाछ में भिगो कर रखें और 1 घंटे बाद इस पानी से अपने बालों को साफ कर लें।
चेहरे की सेहत के लिए छाछ का इस्तेमाल
छाछ का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना है।
बहुत सेंसिटिव या एलर्जी वाली स्किन पर पहले पैच टेस्ट करें। अगर जलन या लालपन बढ़े तो इस्तेमाल बंद करें। खुले घाव या बहुत ज्यादा पिंपल्स पर सीधे न लगाएं। सप्ताह में केवल 2 से 3 बार छाछ का इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन त्वचा को साफ और मुलायम रखने में मदद कर सकते हैं।