img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / स्किनकेयर

परफ्यूम खरीदना नहीं है आसान, अपनाएं जरूरी नियम

टीम Her Circle |  जून 20, 2025

यह सबसे जरूरी है समझना कि परफ्यूम खरीदना केवल खुशबू की परख करना नहीं होता है या फिर अपनी पसंद की खुशबू को चुनना नहीं होता है, बल्कि इसमें कई सारे ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। आपको ऐसा परफ्यूम चुनना जरूरी है जो कि आपकी पर्सनैलिटी के साथ भी मेल खाता हो। आइए इस संबंध में जानते हैं विस्तार से।

परफ्यूम की फ्रैगरेंस केटेगरी

आपके लिए यह जानना जरूरी है कि परफ्यूम की खुशबू के तीन स्तर होते हैं। सबसे पहले कुछ मिनटों में खुशबू महसूस होती है और इसके बाद हल्की और जल्दी उड़ने वाली खुशबू होती है, जैसे की नींबू, लैवेंडर और पुदीना। अगर आप पहले टेस्ट करेंगे, तो इसकी ही खुशबू आती है। उल्लेखनीय है कि परफ्यूम की खुशबू का मुख्य हिस्सा 20 से 30 मिनट बाद महसूस होता है, जो कि अक्सर फूलों जैसा होता है। इसके बाद बारी आती है अंतिम स्तर की, जो कि सबसे लंबे समय तक बनी रहती है। इसकी खुशबू गहरी और स्थायी खुशबू होती है, जैसे कि कस्तूरी, वनिला और चंदन। आपको यह ध्यान रखना है कि परफ्यूम को चुनते समय उसकी पूरी खुशबू यानी कि हमारे बताए गए तीनों स्तर को 30 से 60 मिनट के लिए महसूस करना है।

कितने समय तक चलेगा इसे तय करना

आपके लिए यह भी जरूरी है कि तय करना कि परफ्यूम कितने समय चलेगा। यानी कि एक बार का इस्तेमाल किया हुआ परफ्यूम फिर से कितने घंटे में इस्तेमाल करना है। जान लें कि परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले एथेनॉल और तेल की मात्रा से इसकी स्थिरता तय होती है।अगर आप दिनभर बाहर रहते हैं तो EDP या Parfum चुनें। प्योर परफ्यूम में 20 से 30 प्रतिशत ऑयल होता है और इसके टिकने का समय 8 से 10 घंटे का होता है। ईडीपी परफ्यूम टाइप में 15 से 20 प्रतिशत आयल होता है और इसके टिकने का समय 6 से 8 घंटे का होता है। अगर आपके परफ्यूम का टाइप ईडीटी है, तो इसमें 5 से 15 प्रतिशत तक का ऑयल होता है और इसके टिकने का समय 3 से 5 घंटे का होता है।

परफ्यूम की खुशबू को अपनी त्वचा पर जरूर टेस्ट करें

परफ्यूम खरीदने से पहले आपको पैच टेस्ट कराना जरूरी है। ज्ञात हो कि हर इंसान की स्किन pH और बॉडी केमिस्ट्री अलग होती है। यह भी है कि कागज की स्ट्रिप पर खुशबू अलग लग सकती है, लेकिन आपकी त्वचा पर उसकी महक और भी बदल सकती है। परफ्यूम को कलाई या गर्दन के पास स्प्रे करें और 15-20 मिनट रुककर असली खुशबू को महसूस करें। उसके बाद ही आपको परफ्यूम को खरीदना है या नहीं यह तय करना है। परफ्यूम की खुशबू आपकी त्वचा के pH, ऑयल लेवल और बॉडी टेम्परेचर से मिलकर थोड़ी अलग हो सकती है, जो खुशबू किसी और पर अच्छी लगे, वही आपके ऊपर थोड़ी अलग या कम आकर्षक लग सकती है। कभी-कभी कुछ स्किन टाइप्स को परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल या अन्य केमिकल्स से एलर्जी हो सकती है। टेस्ट करने से आप ये पहले ही जान सकते हैं। आप यह भी देख सकते हैं कि परफ्यूम आपकी त्वचा पर कितने समय तक टिका रहता है।

परफ्यूम के लिए ब्रांड और बजट का संतुलन बनाएं

अक्सर यह समझा जाता है कि महंगे ब्रांड के परफ्यूम अच्छे होते हैं। लेकिन कई सारे मिड-रेंज और इंडी ब्रांड्स भी बहुत अच्छे विकल्प देते हैं। बजट कम हो तो भी हमेशा ओरिजिनल परफ्यूम ही खरीदें। डुप्लीकेट या लोकल नकली परफ्यूम से एलर्जी या स्किन इरिटेशन हो सकता है।पहले ट्रायल के लिए मिनी/ ट्रैवल साइज या सैंपल खरीदें। इससे आपको कम बजट में खुशबू का अंदाजा मिलेगा।

परफ्यूम को मौसम के अनुसार चुनना क्यों जरूरी

क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम को तापमान, नमी और वातावरण के हालात को समझते हुए खरीदना है। इसका मतलब यह है कि एक परफ्यूम गर्मी में तेज लग सकता है, लेकिन सर्दियों में हल्का या फीका लग सकता है। गर्म मौसम में शरीर का तापमान और पसीना ज्यादा होता है, जिससे खुशबू जल्दी उड़ जाती है। इसलिए गर्मी में हल्की, फ्रेश और सिट्रस बेस्ड परफ्यूम बेहतर मानी जाती है। ठंड में स्किन ड्राई रहती है और बॉडी का टेम्परेचर कम होता है, जिससे परफ्यूम धीरे-धीरे रिलीज होता है। इस मौसम में वुडी, मस्की, स्पाइसी या फिर स्वीट परफ्यूम बढ़िया रहते हैं। काफी देर तक टिकते भी हैं। बारिश में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है, जिससे पसीने की बदबू जल्दी फैलती है। इस मौसम के लिए बदबू को कवर करने वाला परफ्यूम अच्छा माना गया है। इससे यह फायदा होगा कि खुशबू ज्यादा देर टिकेगी। दूसरों को आपकी मौजूदगी अच्छी लगेगी। आप खुद को मौसम के अनुसार फ्रेश और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।

परफ्यूम खरीदते वक्त न करें यह 5 बड़ी गलती

परफ्यूम खरीदते समय आपको यह ध्यान रखना है कि हमेशा खूबसूरत बोतल या बड़ा ब्रांड देखकर बिना टेस्ट किए खरीद लेना बड़ी गलती हो सकती है। हमेशा खुशबू को अपनी त्वचा पर लगाकर टेस्ट करें। हो सकता है जो खुशबू दूसरे पर अच्छी लगेस वो आप पर न जमे।  परफ्यूम को लगाते ही उसकी खुशबू से इम्प्रेस होकर खरीद लेना, यह भी गलत फैसला है।

सही परफ्यूम की चेक लिस्ट बनाएं विस्तार से

आपके लिए यह समझना जरूरी है कि क्या आपको परफ्यूम का इस्तेमाल कॉलेज के लिए करना है या फिर दफ्तर के लिए। क्या आप किसी पार्टी या फिर डेट नाइट के लिए परफ्यूम खरीदना चाह रही हैं या फिर किसी लंबी दूरी की यात्रा के लिए या फिर किसी खेल के इवेंट के लिए परफ्यूम की जरूरत है। आपको यह ध्यान रखना है कि हर दिन के इस्तेमाल करने के लिए फ्रेश खुशबू वाली परफ्यूम खरीदें। पार्टी और डेट के लिए लंबे समय चलने वाले परफ्यूम को चुनें। सीजन के अनुसार आपको परफ्यूम का चयन करना चाहिए। स्किन टाइप और एलर्जी की समस्या का भी आपको अच्छे से ध्यान रखना है। आपको यह ध्यान रखना है कि सही परफ्यूम वही है जो आपकी पर्सनैलिटी, आपकी जरूरत और आपके शरीर की केमिस्ट्री से मेल खाता हो। जल्दी में आपको परफ्यूम नहीं खरीदना है। परफ्यूम को पहले ट्राई करें और फिर फैसला लें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle