img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

मिलेट्स से करें चेहरे की देखभाल, अपनाएं आसान टिप्स

टीम Her Circle |  May 26, 2026

क्या आप जानती हैं कि मिलेट्स का इस्तेमाल केवल खाने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि आप इसका उपयोग चेहरे और शरीर की त्वचा को सेहतमंद बनाने के लिए भी कर सकती हैं। जी हां, मिलेट्स के आटे से कई तरह के फेस पैक और स्क्रब बनाए जा सकते हैं। हालांकि आपको इनका उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से कि आर कैसे मिलेट्स को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

मिलेट्स फेस पैक बनाने की विधि

मिलेट्स से फेस पैक बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मिलेट्स यानी कि बाजरा या फिर रागी का आटा लें। फिर आपको इसमें दही और शहद को अच्छी तरह से मिलाना है। इसके बाद जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करना है। आपको इस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाना है। इसके बाद 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसका फायदा यह होता है कि त्वचा इससे साफ और मुलायम बनती है। 

मिलेट्स स्क्रब बनाने की विधि विस्तार से

मिलेट्स से स्क्रब बनाना भी बेहद आसान है और आप इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले पिसा हुआ बाजरा या फिर रागी का आटा लें और एक साफ कटोरी में पिसा हुआ मिलेट्स डालें। इसमें शहद मिलाएं। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी। अब दही या फिर कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह से आपको मिलाना है। स्क्रब में खुशबू के लिए गुलाब जल मिला सकती हैं। आप आधा चम्मच हल्दी भी मिला सकती हैं। इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। स्क्रब को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 से 3 मिनट मसाज करें। 10 मिनट तक स्क्रब को चेरे पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरे साफ कर लें। यह स्क्रब डेड स्किन हटाने में मदद करता है। त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और पोर्स की गंदगी को भी साफ करता है।

मिलेट्स फेस वॅाश बनाने की विधि विस्तार से

मिलेट्स से फेस वॉश बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको बारीक आटा लेना होगा। बनाने की विधि यह है कि एक साफ बाउल में मिलेट्स का बारीक आटा लें और इसमें बेसन मिलाएं ताकि त्वचा की सफाई अच्छी तरह से हो सके। इसके बाद आपको एलोवेरा जेल और शहद को एक साथ मिलाना है। कच्चा दूध या दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। आखिरी में गुलाब जल डालकर मिश्रण को स्मूद भी बना लें। ध्यान दें कि फेस वाश का पेस्ट न ज्यादा पतला होना चाहिए और न गाढ़ा। इसे चेहरे पर लगाने से पहले हल्के पानी से त्वचा को गीला कर लें। फेस वॅाश को चेहरे पर लगाएं। एक से 2 मिनट तक हल्के हाथों से गोलाकार गति में मसाल करें। आप सप्ताह में 3 से 4 बार इस फेस वॅाश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिलेट्स टोनर बनाने की विधि 

टोनर बनाने के लिए 2 चम्मच रागी या बाजरा को लेकर अच्छी से साफ कर लें। एक बर्तन में एक कप पानी डालकर मिलेट्स को 10 से 15 मिनट तक उबालें। जब पानी हल्का गाढ़ा और पोषक तत्वों से भर जाए, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। अब पानी को छानकर एक साफ कटोरी में निकाल लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। आप इस टोनर को स्प्रे बोतल में भर लें। आप इस टोनर का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। टोनर को फ्रिज में रखें और 4–5 दिनों के अंदर उपयोग करें। संवेदनशील त्वचा होने पर नींबू का रस न डालें।

मिलेट्स को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले अपनाएं सावधानी



फेस पैक, स्क्रब या टोनर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ा लगाकर 10–15 मिनट टेस्ट करें। मिलेट्स स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं, ज्यादा रगड़ने से त्वचा में जलन हो सकती है। फेस पैक या फेस वॉश हमेशा ताजा बनाएं ताकि त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण न हो। खुजली, लालपन या जलन महसूस हो तो तुरंत चेहरे को साफ पानी से धो लें। स्क्रब का उपयोग सप्ताह में 1–2 बार ही करें, अधिक इस्तेमाल से त्वचा रूखी हो सकती है।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle