क्या आप जानती हैं कि दादी-नानी के जमाने में चेहरे पर क्रीम की जगह पर देसी नुस्खा अपनाया जाता रहा है। हालांकि बदलते वक्त के साथ हम घरेलू चीजों से दूर होते जा रहे हैं और बाजार की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं। लंबे समय में यही केमिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एलर्जी, पिंपल्स, रैशेज और समय से पहले झुर्रियां इन्हीं का नतीजा होती हैं। ऐसे में घर पर बनी देसी क्रीम एक सुरक्षित, सस्ती और असरदार विकल्प है। हमारे दादी-नानी के जमाने में भी प्राकृतिक तरीके से ही त्वचा की देखभाल की जाती थी। आइए जानते हैं विस्तार से।
देसी क्रीम के फायदे

आप घर पर बनी देसी क्रीम लगाने से चेहरे को कई लाभ मिलते हैं। इसमें कोई हानिकारक प्रिजर्वेटिव या आर्टिफिशियल खुशबू नहीं होता है। आपको अपने क्रीम के लिए सही सामग्री का चयन करना होता है। आप अपने त्वचा के टाइप के अनुसार ड्राई, तैलीय या फिर सेंसिटिव स्किन के लिए बनाया जा सकता है। आप इस क्रीम के साथ त्वचा को गहराई से पोषण दे सकती हैं। देसी घी, एलोवेरा जेल और तेल स्किन को अंदर से सेहतमंद बनाते हैं। साथ ही झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करते हैं। इसके साथ त्वचा पर प्राकृतिक निखार भी लाता है। हालांकि देसी क्रीम बनाने से पहले आपको जरूरी बातों का भी ध्यान रखना है। आपको हमेशा क्रीम बनाने के लिए ताजा और शुद्ध सामग्री का उपयोग करना है। क्रीम बनाने से पहले हाथ और बर्तन अच्छे से साफ करना है। किसी भी क्रीम को लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही क्रीम बनाने से पहले उसे एयर टाइट डिब्बे में जरूर रखें।
एलोवेरा क्रीम बनाने की विधि

इस क्रीम को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और साथ ही एक चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच गुलाब जल और इसके साथ 5 से 6 बूंद विटामिन ई कैप्सूल भी लेना है। एक साथ कटोरी में एलोवेरा जेल लें। उसमें नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। अब गुलाब जल भी डालें। अंत में विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल मिला दें। आपको सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें और जब तक क्रीम जैसी बनावट न आ जाए। आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर आपको सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लेना है।
शहद और मलाई देसी क्रीम

आप शहद और मलाई को मिलाकर देसी क्रीम भी बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए एक चम्मच देसी घी, एक चम्मच शहद, 1 चम्मच मलाई और 4 से 5 बूंद बादाम तेल को एक साथ मिलाकर एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। आपको चिकनी क्रीम बनने तक इसे फेंटते रहना है। इस क्रीम का यह फायदा होता है कि रूखी त्वचा गहराई से मॉइस्चराइज होती है और साथ ही त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाती है।
ऑयली स्किन के लिए देसी क्रीम

आप अपनी तैलीय त्वचा के लिए भी एक खास क्रीम बना सकती हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है। इसके साथ एक चम्मच गुलाब जल, इसके साथ 2 से 3 बूंद टी ट्री तेल और साथ ही एक चम्मच खीरे का रस भी लें। आपको इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाना है। साथ ही हल्के जेल जैसी एक क्रीम को भी तैयार करना है। इसका यह फायदा होता है कि यह त्वचा पर अधिक तेल को कंट्रोल करता है। साथ ही पिंपल्स और एक्ने को कम करती हैं।
दाग-धब्बे के लिए देसी क्रीम

आप अपने चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बों के लिए भी एक खास क्रीम को तैयार कर सकती हैं। इस क्रीम को बनाना बेहद आसान है। दाग और धब्बे को हटाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच चंदन पाउडर और उसके साथ एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच हल्दी का इस्तेमाल करें। आपको इन सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर क्रीम बनाएं। साथ ही रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। यह आपके दाग-धब्बे को हल्का करता है और चेहरे की रंगत को निखारता है।
एंटी-एजिंग देसी क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नारियल का तेल साथ ही एक चम्मच गुलाब जल और एक विटामिन ई का कैप्सूल लें। इन सभी को आपको एक साथ मिलाना है। इसका फायदा यह होता है कि यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा कोa अंदरूनी तौर पर पोषण देता है। आपको यह ध्यान देना है कि देसी क्रीम कैसे और कब लगाना है। आपको किसी भी प्रकार का देसी क्रीम लगाने के लिए कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरा धोकर हल्का सा सूखा लेना है। आपको हमेशा उंगलियों की मदद से क्रीम को गोल-गोल घुमाते हुए लगाना है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना है कि रात में इन सभी क्रीम को लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही आपको रोजाना नियमित इस्तेमाल करना है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि इन सभी क्रीम का इस्तेमाल केवल 5 से 7 दिन के लिए ही करना है। अगर आप इसको फ्रिज में रखने है, तो इसे 10 से 12 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बहुत अधिक मात्रा में क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना है। अगर किसी भी तरह की खुजली होती है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर देना है।