img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

पैरों के लिए तैयार करें पांच तरह की होममेड सेहतमंद क्रीम

टीम Her Circle |  April 21, 2026

बहुत जरूरी है कि शरीर की त्वचा के साथ पैरों का भी अधिक ध्यान रखना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने पैरों का भी खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। रोजाना की भागदौड़, धूल-मिट्टी, कठोर चप्पल-जूते और मौसम का असर पैरों की त्वचा को रूखा, फटा और बेजान बना देता है। आप घर पर ही अपने पैरों का ध्यान एक खास तरह के होम मेड क्रीम को बनाकर रख सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

नारियल तेल और एलोवेरा क्रीम

आप नारियल तेल के साथ एलोवेरा क्रीम बनाकर अपने पैर के लिए एक खास तरह का क्रीम तैयार कर सकती हैं। यह क्रीम आपके पैरों का खास ध्यान रख सकती है। यह खासतौर पर सूखी और फटी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। नारियल तेल आपके पैरों की त्वचा को मुलायम बनाता है। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल, 2 चम्मच एलोवेरा जेल के साथ 5 से 6 बूंद विटामिन ई तेल का इस्तेमाल करें और इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं। अच्छे से मिलाने पर यह पूरा मिश्रण काफी क्रीमी हो जाता है। आप इसे फ्रीज में स्टोर करके रख सकती हैं। रात को सोने से पहले आप अपने पैरों को धोकर इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

शिया बटर और बादाम तेल क्रीम बनाने की विधि 

आप अपने पैरों के लिए शिया बटर और बादाम तेल से भी क्रीम बना सकती हैं। यह क्रीम खासतौर पर पैरों की कठोर त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती है। इसे तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको 2 चम्मच शिया बटर लेना है और इसके साथ एक चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच गुलाब का जल लें। आपको यह ध्यान में रखना है कि कोई भी क्रीम पहले थोड़ी मात्रा में बनाएं और इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बहरहाल, क्रीम बनाने के लिए शिया बटर को हल्का गर्म करके पिछला लें और अब इसमें बादाम तेल और गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इससे क्रीम जैसा टेक्सचर बन जाए। इसे इस्तेमाल करने के लिए नहाने के बाद पैरों पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। ऐसा माना गया है कि इसके इस्तेमाल से पैरों की दरार भी धीरे-धीरे भरने लगती है। 

ग्लिसरीन और नींबू क्रीम बनाने की विधि विस्तार से

आप ग्लिसरीन और नींबू को एक साथ मिलाकर एक खास तरह की क्रीम बना सकती हैं। यह क्रीम एक तरह से आपके पैरों को अच्छी तरह से साफ करती है। साथ ही त्वचा को मुलायम भी बनाती है। इस क्रीम को बनाने के लिए 2 चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच गुलाब जल को एक साथ अच्छे से मिलाकर बोतल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपको इस क्रीम को भी रात को सोने से पहले पैरों पर लगाएं। हल्के हाथों से इसका मसाज करें। इससे आपके पैरों की अच्छी तरह से सफाई होती है। साथ ही पैरों की त्वचा मुलायम भी होती है।

मोम और ऑलिव ऑयल क्रीम बनाने की विधि विस्तार से

ऑलिव ऑयल से बनाई हुई क्रीम आपकी फटी हुई एड़ियों के साथ रूखी त्वचा पर बहुत ही अच्छी तरह से काम करती है। यह पैरों की गहरी दरारों के लिए काफी असरदार मानी जाती है। यह क्रीम एक तरह से त्वचा पर सुरक्षा कवच बनाती है। अगर आप सही तरीके से क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके पैरों में काफी फर्क दिखाई देगा। इस क्रीम को बनाने के लिए 2 चम्मच बीजवैक्स, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 5–10 बूंद लैवेंडर ऑयल के साथ  1 विटामिन E कैप्सूल को एक साथ मिलाएं। आपको यह बता दें कि मोम यह एक प्राकृतिक वैक्स है जो त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे त्वचा की नमी बाहर नहीं निकलती और एड़ियों की दरारें भरने में मदद मिलती है। दूसरी तरफ ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड्स होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। दोनों के मिश्रण से एक खास तरह की क्रीम तैयार होती है। इसे बनाने की विधि यह है कि सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसके ऊपर एक दूसरा छोटा बर्तन या कांच का बाउल रखें, अब छोटे बाउल में बीज़वैक्स डालें और धीमी आंच पर उसे धीरे-धीरे पिघलने दें। जब बीज़वैक्स पूरी तरह पिघल जाए, तब उसमें ऑलिव ऑयल डालें और अच्छे से मिलाएं। यह मिश्रण धीरे-धीरे क्रीमी बनावट लेने लगेगा। अब मिश्रण को ठंडा होने दें। विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे डालें। आपको यह ध्यान रखना है कि क्रीम न ज्यादा सख्त होनी चाहिए, न बहुत पतली। अगर ज्यादा सख्त हो जाए तो थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाकर दोबारा हल्का गर्म करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात में पैरों को गुनगुने पानी से धो लें और फिर इसका इस्तेमाल करें। 

दूध मलाई के साथ मिलाएं हल्दी और बनाएं क्रीम पैरों के लिए 



दूध और मलाई में हल्दी की मिलावट करके क्रीम तैयार करना यह एक पुराना उपाय है।  यह खास तौर पर रूखी त्वचा, हल्की दरार, टैनिंग और बेजान पन को दूर करने में मदद करती है। मलाई त्वचा को गहराई से पोषण देती है और हल्दी आपकी त्वचा को साफ करती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध की ताजा मलाई लें और इसके साथ हल्दी और शहद भी लें और इन सबको अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद एक साफ बाउल लें और उसमें मिलाई, चुटकी हल्दी के साथ शहद को भी मिलाएं। इन सबको अच्छी तरह से मिलाएं और फिर क्रीमी पेस्ट बन जाए। सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद अपने पैरों में क्रीम लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आप सप्ताह में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल करें। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle