गर्मी के मौसम में बॉडी स्क्रब कई तरह से काम करता है। बॉडी स्क्रब बनाने के कई सारे तरीके हैं, लेकिन अक्सर हम गलती कर देते हैं और बॉडी स्क्रब बनाने में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि घर पर बॉडी स्क्रब बनाना एक आसान और किफायती है। इससे त्वचा की भी देखभाल होती है। घर पर बनाने वाले स्क्रब केमिकल्स से दूर रहते हैं, लेकिन सही जानकारी के बिना अगर आप बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
सबसे पहले जानें क्या होता है बॉडी स्क्रब

बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा से डेड स्किन को हटाने में सहायता करता है। आप ध्यान से देखेंगे, तो पायेंगे कि जब त्वचा पर डेड सेल्स जमा होते हैं, तो स्किन बेजान और रूखी दिखाई देने लगती हैं। स्क्रब की सहायता से डेड स्किन को हटाने में काफी मदद मिलती है। आप चेहरे के साथ , अपने हाथ और पैर की त्वचा पर भी डेड स्किन हटाई जाती है। इसका यह फायदा होता है कि बॉडी स्क्रब के कारण त्वचा मुलायम और स्मूद रहती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। टैन हटाने में भी मदद मिलती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ पोर्स को भी यह साफ करता है।
कॉफी और शुगर स्क्रब

आप घर पर आसानी से कॉफी और शुगर को मिलाकर स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी जरूरत के अनुसार कॉफी लें। इसमें आपको 2 चम्मच चीनी के साथ 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना है। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे हल्के हाथों से शरीर पर 5 से 10 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे अच्छी तरह से धो लें। इसका यह फायदा होता है कि कॉफी आपकी त्वचा को टाइट करती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जबकि चीनी और डेड स्किन हटाने में सहायता करती है।
बेसन और हल्दी स्क्रब बनाने की विधि

आप बेसन और हल्दी स्क्रब बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए 3 चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी के साथ 2 चम्मच दूध और दही को भी मिलाएं। इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और शरीर पर लगाकर हल्के से स्क्रब करें। यह स्क्रब त्वचा को साफ और निखरा हुआ बनाता है।
ओट्स और शहद स्क्रब बनाने की विधि
इसे तैयार करना भी आसान है और घर में मौजूद सामग्री से आसानी से इसे तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स के साथ 1 चम्मच शहद, और 1 चम्मच दूध को एक साथ मिलाएं। ध्यान दें कि यह स्क्रब संवेदनशील त्वचा के लिए काफी अच्छा माना गया है।
नमक और ऑलिव ऑयल स्क्रब कैसे बनाएं

आप नमक और ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर भी स्क्रब बना सकती हैं। इसके लिए आपको नमक और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिलाना है। यह स्क्रब त्वचा को डीप क्लीन करता है और नमी बनाए रखता है।
स्क्रब करने से पहले ध्यान रखें इन बातों का
आपको बॉडी और चेहरे पर स्क्रब करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना है। इसमें सबसे पहले यह होता है कि स्क्रब करने के दौरान लोग अक्सर जोर से हाथ से त्वचा पर रगड़ने लगते हैं। इससे आपके त्वचा पर छोटे-छोटे कट हो सकते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि हल्के हाथों से आपको स्क्रब करना है। आपको हमेशा हल्के हाथों से गोलाकार गति में स्क्रब करना है। आपको स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को ड्राई और सेंसिटिव बना सकता है। आपको सप्ताह में 2 से 3 बार ही आपकी त्वचा पर स्क्रब करना है। आपको हर स्किन टाइप के लिए हर स्क्रब सही नहीं होता है। जैसे कि नमक का स्क्रब या फिर शहद का स्क्रब हर स्किन के लिए सही नहीं होता है। इसलिए पैच टेस्ट बहुत जरूरी होता है।
फ्रेश स्क्रब का ही इस्तेमाल करना

जानकारों के अनुसार ड्राई स्किन के लिए शहद, दूध वाले स्क्रब सही होते हैं। तैलीय स्किन के लिए कॉफी और ओट्स सही माना गया है। सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड स्क्रब जैसे ओट्स सही होते हैं। आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर बने हुए स्क्रब अगर लंबे समय तक रखे जाएं, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगताहै। इसलिए फ्रेश स्क्रब का ही इस्तेमाल करना है। शरीर की त्वचा चेहरे की तुलना में मोटी होती है, इसलिए बॉडी स्क्रब फेस पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।नई सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूरी होता है। पहले हाथ पर थोड़ा सा स्क्रब लगाकर 24 घंटे तक देखें। यह भी ध्यान रखें कि सही तरीके से बॉडी स्क्रब करने के लिए पहले गुनगुने पानी से शरीर को साफ करें और फिर स्क्रब को हाथ में लेकर हल्के-हल्के मसाज करें। गोलाकार गति में 5–10 मिनट तक स्क्रब करें फिर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।