दाल आपको स्वाद के साथ सेहतमंद भी बनाती है। ऐसी एक नहीं कई तरह की दाल है, जो कि सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन दालों का उपयोग आप चेहरे की सेहत के लिए भी कर सकती हैं। आप दाल से एक नहीं बल्कि कई तरह के फेस पैक बना सकती हैं। दाल के जरिए आप त्वचा को निखारने , साफ करने और अंदरूनी तौर पर सेहतमंद बनाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
मसूर दाल फेस पैक बनाने की विधि

मसूर दाल में प्राकृतिक एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं। इससे आप काफी हद तक चेहरे को अंदरूनी तौर पर साफ कर पाती हैं, यानी कि पोषण दे सकती हैं। मसूद दाल से फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 2 से चार चम्मच मसूर दाल को रातभर भिगो कर रख दें। आप इसके साथ दूध और गुलाब जल को भी लें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसे मिक्सी में पीसकर इसका स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल या फिर दूध मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाना है। इसे आपको 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। आपको अंत में इसे हल्के हाथ से मसाज करना है। इससे डेड स्किन हटाने में सहायता मिलती है। सप्ताह में 2 से 3 बार आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
मूंग दाल फेस पैक बनाने की विधि

मूंग दाल से फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच रात में भिगो कर रख दें। इसके साथ आर्गेनिक हल्दी और एक चम्मच दही भी लें। भिगोई हुई मूंग दाल को मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में हल्दी और दही मिलाएं। इसे आपको अच्छी तरह से मिक्स करना है और फेस पैक तैयार करना है। आपको चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लेना है। तैयार फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं। आपको 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दें। हल्के हाथ से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में इसे 2 से 3 बार लगाएं इससे चेहरे को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है।
उड़द दाल फेस पैक बनाने की विधि
उड़द दाल में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मात्रा में होता है। यह फेस पैक खासकर उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है जिनकी त्वचा रूखी-सूखी और बेजान होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए उड़द दाल को रात भर भिगो कर रख दें। अगली सुबह इसे पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें। आपको जरूरत हो, तो दूध या पानी मिलाएं। आप 4 से 5 बूंद बादाम का तेल भी मिला सकती हैं। आपको सभी को अच्छी तरह से मिलाना है। चेहरे को धोकर साफ कर लें और सुखा लें। फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। आपको फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको सप्ताह में एक से 2 बार इस्तेमाल करें। यह एक तरह से ड्राई स्किन को पोषण देता है। चेहरे की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
चना दाल फेस पैक बनाने का विधि

चना दाल से डेड स्किन सेल्स हटते हैं। इससे चेहरा काफी हद तक साफ होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए भी आपको 2 चम्मच चना दाल को रातभर भिगो देना है। अगली सुबह दाल को मिक्सी में पीसकर इसका स्मूथ पेस्ट बना लें। इसमें आपको कच्चा दूध और हल्दी मिलाना है। इसे अच्छी तरह से मिक्स करना है और फिर इसका फेस पैक तैयार करना है। आपको इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आपको इस फेस पैक को एक से 2 बार इस्तेमाल करना है।
मसूर के साथ बेसन फेस पैक बनाने की विधि
मसूर दाल और बेसन का फेस पैक बनाने के लिए आपको मसूर दाल को पीसकर इसका पाउडर बना लेना है। एक बाउल में मसूर दाल पाउडर और बेसन मिलाएं।इसमें दही या गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसका पेस्ट तैयार करें। आपको इसे लगाने के लिए चेहरे को साफ धोकर हल्का गीला कर लें। इस तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाना है। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। यह फेस पैक आपके चेहरे को अच्छी तरह से पोषण देता है।