img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / स्किनकेयर

सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी है कमाल की लौकी, करें ऐसे इस्तेमाल

टीम Her Circle |  मई 26, 2025

लौकी का इस्तेमाल केवल खाने के स्वाद और सेहत के लिए नहीं होता है, बल्कि लौकी से आप अपने त्वचा की भी बखूबी देखभाल कर सकती हैं। लौकी को घीया या फिर दूधी भी कहा जाता है। लौकी न सिर्फ गर्मी के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी काफी असरदार रहा है। लौकी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो कि त्वचा को हाइड्रेट बनाने के साथ साफ और ग्लोइंग भी बनाता है। आपको हम कुछ आसान और असरदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप लौकी का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

लौकी फेस पैक

आपको यह सुनकर काफी ताज्जुब लग रहा होगा, लेकिन आप लौकी से फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। जी हां, लौकी के साथ आप अपने चेहरे की त्वचा का खासतौर पर ध्यान रख सकती हैं। लौकी का फेस पैक बनाने के लिए आपको कच्ची लौकी का 4 टुकड़ा लेना है। इसके साथ आपको इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलती है और साथ ही गुलाब जल। इस फेस पैक को बनाने के लिए कच्ची लौकी को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद, इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाएं। इसके बाद आपको साफ पानी से चेहरा धो लेना है और फिर चेहरे पर बनाए हुए लौकी के फेस पैक को लगाना है। आपको इसे 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लेना है। लौकी का बनाया हुआ यह फेस पैक चेहरे की त्वचा को ठंडक देता है और साथ ही टैनिंग को भी कम करता है और आपके चेहरे की त्वचा को साफ करता है।

लौकी का जूस 

लौकी का जूस भी आपके चेहरे के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आप स्कीन को साफ करने और मेकपअ निकालने के बाद चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए भी लौकी के जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको लौकी को धोकर के साफ कर लें और कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें। इसे फिर 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। आपको सप्ताह में 2 से 3 बार इसे धो लें। आप इस तरह से गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को नमी प्रदान कर सकती हैं।

लौकी और हल्दी मास्क

लौकी के साथ हल्दी को मिलाकर भी आप अपने लिए एक बेहद खास फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। देखा जाए, तो हल्दी कई तरीके से फेस पैक में इस्तेमाल की जाती है। ऐसे में लौकी के साथ हल्दी मिलाने पर त्वचा पर यह मास्क बेहतरीन तरीके से काम करता है। इसे बनाने के लिए आपके पास 2 से 3 चम्मच लौकी का रस होना चाहिए। इसके साथ आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें। साथ ही 1 चम्मच बेसन का भी इस्तेमाल करें। इस मास्क को बनाने के लिए आपको लौकी का रस, हल्दी पाउडर और बेसन को एक साथ मिलाएं और फिर इन तीनों को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे की त्वचा पर लगा लें। जब यह फेस पैक पूरी तरह से सूख जाता है, तो आपको फिर इसे साफ पानी से धो लेना है। आप सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को साफ करता है। ध्यान दें कि आपको इस मास्क को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

लौकी से आंखों का ध्यान

आप लौकी के जूस से अपनी आंखों का भी ध्यान रख सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। अक्सर ऐसा होता है कि सुबह उठने के बाद हमारी आंख और चेहरे पर सूजन रहती है। इस सूजन को दूर करने के लिए आपको लौकी के टुकड़ों को 10 से 15 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे आपके आंखों को तनाव से राहत मिलेगी और उसकी सूजन भी कम होगी। साथ ही आप लौकी के ठंडे टुकड़े को अपने चेहरे पर घुमाएं। इससे भी आपके चेहरे की सूजन कम होगी।

लौकी, गुलाब जल और ककड़ी का कमाल

लौकी के साथ गुलाब जल और ककड़ी को मिलाकर भी आप अपने लिए एक खास तरह का पैक बना सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए लौकी और ककड़ी का जूस बना लें और इसके साथ गुलाब जल को मिलाकर आपको रूई की सहायता से इसे अपने चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए रखना है और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप ककड़ी, लौकी और गुलाब जल को मिलाकर फेस वॉटर भी तैयार कर सकती हैं। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर अपने पसंद की कोई भी नाइट क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। साथ ही अगर आप नाश्ते से पहले हर दिन लौकी का जूस पीती हैं, तो अंदरूनी तौर पर भी लौकी का जूस आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle