img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

ग्रीन ब्यूटी चेहरे को देगी सेहतमंद चमक, 5 आसान फेस पैक टिप्स !

टीम Her Circle |  June 16, 2026

ग्रीन ब्यूटी चेहरे को देगी सेहतमंद चमक, 5 आसान फेस पैक टिप्स!

चेहरे की देखभाल के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप किस तरह अपने हर दिन के रूटीन का ध्यान रखती हैं। ग्रीन ब्यूटी इसमें आपकी सहायता कर सकती है। आप क्या खाते हैं और चेहरे की हर दिन की केयर के लिए कैसे अपना ध्यान रखते हैं, इस पर आपके चेहरे की देखभाल पूरी तरह से निर्भर रहती है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी तरह की नई सामग्री को चेहरे की त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले उसका पैट टेस्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से कैसे आप अपने चेहरे की त्वचा के लिए ग्रीन ब्यूटी का इस्तेमाल कर सकती है और 5 तरह के फेस पैक बना सकती हैं।

एलोवेरा और खीरे का फेस पेक

एलोवेरा और खीरे का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें और साथ ही खीरे का पेस्ट बना लें। इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। इस फेस पैक का यह फायदा होता है कि इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरे की अंदरूनी तौर पर सफाई भी होती है।

नीम पत्ती और गुलाब जल फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बाजार से 10 से 15 नीम की पत्तियां लेनी है। ध्यान दें कि किसी भी फूल की दुकान पर आपको नीम की पत्तियां आसानी से मिल जायेंगी। आपके घर के बगल में अगर नीम का पेड़ है, तो आप वहां से भी पत्तियां तोड़ कर इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको नीम की पत्तियों को तोड़कर और फिर साफ पानी से धोकर पीस लेना है और गुलाबजल में मिलाकर 10 से 15 मिनट बाद चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लें। इसका यह फायदा होता है कि तैलीय त्वचा और मुंहासों में इससे काफी आराम मिलता है। एक तरह से नीम आपके चेहरे पर दवाई जैस काम करता है। हालांकि इस फेस पैक को आपको सप्ताह में एक से दो बार इस्तेमाल करना है। यदि किसी तरह की कोई जलन या खुजली होती है, तो आपको इस फेस पैक का या फिर किसी भी तरह के बनाए हुए फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना है।

एलोवेरा और तुलसी फेस पैक

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इन सभी पत्तियों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रित करें। अगर आपको मिश्रण गाढ़ा हो, ते गुलाब जल मिला सकती हैं। इस पैक को आपको चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लेना है और 15 से 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे की त्वचा को ताजगी मिलती है और तुलसी आपके चेहरे को अंदरूनी तौर पर साफ करती है।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद आपको मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है और चेहरे पर लगाई जाने वाली हल्दी का चुटकी भर इस्तेमाल करें और एक पेस्ट तैयाक करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें और सूखे कपड़े से चेहरे को पोछने के बाद एलोवेरा जेल फेस पर लगा लें। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को अंदरूनी और बाहरी तौर पर साफ करने का काम करती है।

ग्रीन टी और एलोवेरा फेस पैक

ग्रीन टी की पत्तियों को एक कटोरी में निकाल लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। आप शहद मिलाकर भी एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने चेहरे को साफ करके अच्छी तरह से सुखा लें और फिर पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें इसके बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में एक बार जरूर इस फेस पैक को लगाएं। इससे आपके चेहरे को अंदरूनी और बाहरी तौर पर राहत मिलती है। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle