img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

सिर्फ खान-पान नहीं बाल और त्वचा के लिए घी का इस्तेमाल जरूरी

टीम Her Circle |  March 10, 2026

भारत में घी का इस्तेमाल केवल खान-पान में नहीं किया जा सकता है, बल्कि सौंदर्य को लेकर भी घी का प्रयोग कई तरह से किया जाता है।  आयुर्वेद में घी को त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फैट, विटामिन A, D, E और K त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, नमी बनाए रखते हैं और त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं। यही कारण है कि आज भी घी का इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से किया जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

त्वचा की मसाज के लिए घी का इस्तेमाल

चेहरे और शरीर की त्वचा के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। घी से मसाज करने के कारण ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से काम करता है। इससे त्वचा में प्राकृतिक तौर पर चमक आती है। घी से मसाज करने पर त्वचा को गहराई से नमी मिलती है और इससे त्वचा में मौजूद ड्राईनेस भी दूर होती हैं। घी का इस्तेमाल करने का भी तरीका काफी अलग है। घी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाता है। अब उंगलियों पर हल्का-सा घी लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर गोलाई से मसाज करें। आपको इस तरह से करीब 5 से 10 मिनट तक मसाज करना है। इसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

रूखी त्वचा पर घी का इस्तेमाल 

अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहती है तो घी एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। खासतौर पर सर्दियों में घी का इस्तेमाल त्वचा को फटने और रूखापन से बचाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद थोड़ा-सा घी लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से इसे लगाना है। सुबह जाकर आपको अपना चेहरा धो लेना है। 

घी से बनाएं फेस पैक

आप घी के साथ फेस पैक भी बना सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी अलग होता है।  घी को अन्य प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ चमक भी बढ़ाता है। घी के साथ फेस पैक बनाने के लिए सबसे पले एक चम्मच घी और एक चम्मच बेसन के साथ थोड़ा-सा दूध मिलाएं। इसे बनाने का तरीका अलग है। आपको इन सभी को चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है और 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना है।   घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने में सहायता मिलती है। घी में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ पानी धो लें। उल्लेखनीय है कि आप घी के साथ खुद के लिप के लिए लिप बाम भी बना सकती हैं। होंठों के लिए प्राकृतिक लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले फटे और सूखे होंठों के लिए घी सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। यह होंठों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसका रोजाना इस्तेमाल होंठों के कालेपन को भी धीरे-धीरे कम करता है।

आंखों और बालों की सेहत के लिए 

आपकी आंखों की सेहत के लिए घी एक अच्छा प्रयास है।  आंखों के नीचे काले घेरे कई लोगों की बड़ी समस्या होते हैं। घी का इस्तेमाल करने से आंखों के आसपास की त्वचा को नमी मिलती है और डार्क सर्कल कम हो सकते हैं। घी का इस्तेमाल आंखों के लिए करने के लिए सबसे पहले उंगली पर थोड़ा -सा घी लें। आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर लगा रहने दें। आपको कुछ सप्ताह के इस्तेमाल के बाद ही आंखों के नीचे फर्क दिखने लगेगा। आपको घी का इस्तेमाल करने से पहले धैर्य रखना होगा। आपके चेहरे की त्वचा पर यह धीरे-धीरे असर करता है। इसके बाद बारी आती है, बालों की। आपको जानकर हैरानी होगी कि घी केवल त्वचा के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह बालों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच घी हल्का गर्म कर लें। इसे बालों की जड़ों से लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद शैंपू कर लें। इससे बाल मजबूत और चमकदार बन सकते हैं।

घी और हल्दी फेस पैक



घी और हल्दी का फेस पैक बनाना आपकी त्वचा को निखार देता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच घी, चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच दही को एक साथ मिलाएं। इसे बनाने के लिए तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर आपको चेहरे पर इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें। अंत में आपको इसे पानी से धो लेना है। इससे आपकी त्वचा सेहतमंद रहती है। आप फटी एड़ियों के लिए भी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं।  सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या बहुत आम है। घी लगाने से एड़ियों को नमी मिलती है और वे जल्दी ठीक होने लगती हैं। इसे एड़ियों पर लगाने के लिए सबसे पहले रात को पैरों को धोकर सुखा लें। एड़ियों पर घी लगाएं। मोजे पहन लें। आप ऐसा करेंगे, तो एड़ियां मुलायम होने लगती हैं। 

घी से करें मेकअप रिमूवर 

घी एक प्राकृतिक मेकअप रिमूवर की तरह भी काम करता है। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना मेकअप साफ कर देता है। इसका इस्तेमाल मेकअप के लिए करने के लिए, कॅाटन पर थोड़ा-सा घी लें। इससे धीरे-धीरे मेकअप साफ करें। बाद में फेस वॅाश से अपने चेहरे को साफ कर लें। हालांकि घी का इस्तेमाल करने के लिए कई सारी सावधानियां हैं। सबसे पहले आपको यह ध्यान देना है कि ज्यादा मात्रा में घी लगाने से त्वचा चिपचिपी हो सकती है। साथ ही अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो घी का इस्तेमाल काफी कम मात्रा में करें।  अगर किसी को एलर्जी हो तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हमेशा शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता वाला घी ही इस्तेमाल करें। चेहरे की मसाज, फेस पैक, होंठों की देखभाल, डार्क सर्कल कम करने और बालों को पोषण देने जैसे कई तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर घी त्वचा और बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle