img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

नारियल तेल से जुड़े आसान ब्यूटी हैक्स

टीम Her Circle |  April 14, 2026

 नारियल तेल का इस्तेमाल नानी और दादी के जमाने से किया जा रहा है। ब्यूटी के लिए कई तरह से नारियल के तेल का उपयोग किया जाता है। खाना बनाने के साथ नारियल तेल का उपयोग ब्यूटी के साथ स्किनकेयर के लिए भी एक बेहद प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटी बैक्टीरियल गुण इसे त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

नारियल के तेल से त्वचा बनाएं मुलायम

  नारियल तेल एक बेहतरीन नैचुरल मॉइश्चराइजर है। अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो आप रोज रात को सोने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। यह त्वचा में गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट करता है और सॉफ्ट बनाता है। कई लोग नहाने के पहले भी अपने शरीर पर नारियल का तेल लगाते हैं। इससे यह होता है कि नहाने के बाद उनकी त्वचा मुलायम रहती है। हालांकि अधिक मात्रा में नारियल का तेल इस्तेमाल न करें। जरा-सा हाथ में लेकर अपने हाथ और पैरों पर तेल लगाएं। चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से पहले एक बार पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आप गीले चेहरे पर भी तेल लगा सकती हैं, इससे चेहरे, हाथ और पैर की त्वचा की नमी लॉक होती है। 

मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल

नारियल तेल एक नेचुरल मेकअप रिमूवर की तरह काम करता है। यह वॉटरप्रूफ मेकअप को भी आसानी से हटा देता है। आप मेकअप रिमूवर की जगह इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले थोड़ा-सा नारियल का तेल लें और फिर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद कॅाटन से साफ करें और फिर फेस वॉश का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को ड्राई किए बिना साफ करता है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि नारियल का तेल आपकी त्वचा के लिए सही है या नहीं। इसलिए आप जब भी नारियल का तेल या फिर नए तरह के तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो एक बार आपको पैच टेस्ट करना होगा। 

बालों के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल

आप बालों के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल के तेल का इस्तेमाल नानी और दादी के जमाने से किया जा रहा है। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है। यह बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल हर एक घर में होता है। लेकिन इसे बालों पर लगाने का भी एक तरीका है। इसे लगाने के लिए तेल को हल्का गर्म करें। इसके बाद आपको स्कैल्प और बालों पर इसे अच्छी तरह से लगाना है। एक या दो घंटे तक आपको इसे बालों में लगाकर रातभर के लिए छोड़ देना है। फिर आपको एक माइल्ड शैंपू से धो लें। यह आपके बालों को सिल्की और शाइनी बना देता है। नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। नारियल तेल में थोड़ा नींबू रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।

लिप बाम के तौर पर नारियल का तेल 

आप अपने लिप बाम के तौर पर भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे यह होता है कि फटे और सूखे होंठों के लिए नारियल तेल एक बेहतरीन उपाय है। आपको इसका इस्तेमाल दिन में 2 से 3 बार होंठों पर लगाते हुए करना है। इससे आपके होंठ। साथ ही आपको रात को सोने से पहले एक बार जरूर इस नारियल तेल का इस्तेमाल करना है। यह होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाए रखता है।

आंखों की सेहत के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल



आपको अपनी आंखों की सेहत के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। डार्क सर्कल और झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल तेल मददगार है। आपको इसे तैयार करने के लिए सोने से पहले आंखों के नीचे हल्के हाथों से इसे लगाना है। साथ ही नियमित उपयोग से आपको यह फर्क देखने को मिलेगा। आप आंखों की मालिश भी नारियल के तेल को लगाते हुए कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा और साथ ही आपकी आंखों की थकान भी इससे काफी दूर होती है। 

शेविंग क्रीम के तौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल

आप नारियल तेल का इस्तेमाल शेविंग क्रीम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल को शेविंग क्रीम की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।यह त्वचा को स्मूथ बनाता है। रेजर बर्न और कट्स से बचाता है। महिलाएं भी कई बार शेविंग किट का इस्तेमाल करती हैं। इस दौरान भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आपको काफी सावधानी रखनी होगी।इसके साथ सनबर्न के लिए भी आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर धूप में त्वचा जल गई है, तो नारियल तेल राहत देता है। प्रभावित जगह पर हल्के से लगाएं। यह ठंडक और हीलिंग प्रदान करता है ।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle