img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / स्किनकेयर

होली से जुड़े आसान ब्यूटी हैक्स, आपके लिए बनेगा सुरक्षा कवच

टीम Her Circle |  February 25, 2026

होली के मौके पर चेहरे पर रंग लगाने से पहले खुद की ब्यूटी यानी की सुंदरता का भी ध्यान देना जरूरी है। इसकी सबसे खास वजह यह है कि होली के दौरान कई बार रंग और पानी के कारण चेहरे और शरीर की त्वचा को काफी नुकसान होता है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि आप हैक्स के साथ होली का उत्सव मनाएं। इससे यह होगा कि रंग खेलने के बाद भी रंगों का बुरा असर आपके चेहरे और शरीर की  त्वचा पर नहीं पड़ता है। अक्सर होली के बाद लोग ड्राई स्किन, रैशेज, पिगमेंटेशन, हेयर फॉल या रूखेपन की शिकायत करते हैं। थोड़ी-सी तैयारी और सही देखभाल से आप इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

प्री- होली स्किन प्रेप

होली खेलने से पहले सबसे अधिक जरूरी खुद को तैयार करना। होली खेलने से कम से कम 20 से 30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर के साथ कानों के पीछे अच्छी तरह तेल लगाना चाहिए। आप तेल के लिए नारियल का तेल, बादाम तेल,ऑलिव ऑयल की लेयर अपने शरीर और चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी स्किन तैलीय है, तो आप लाइट मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह ध्यान रखना है कि ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड  मॉइश्चराइजर या फिर बॉडी बटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरीके को अपनाकर आप आसानी से अपने शरीर और चेहरे की त्वचा पर लगे हुए रंगों को हटा सकती हैं। 

सनस्क्रीन हैक्स 

आप सनस्क्रीन हैक्स को भी आजमाएं। होली के दौरान काफी धूप होती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि एसपीएफ 30 या फिर उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसे चेहरे के साथ गर्दन, हाथ और पैरों पर भी लगाएं। आपको यह ध्यान देना है कि सनस्क्रीन न केवल टैनिंग से बचाता है बल्कि केमिकल से भरे हुए रंगों से होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक कम करता है। अगर आप लंबे समय तर बाहर रहने वाले हैं, तो वॉटर-रेजिस्टेंट वाला सनस्क्रीन का चुनाव करें। 

मिनिमल मेकअप

आप अपने लिए मिनिमल मेकअप लुक भी अपना सकती हैं। मिनिमल मेकअप लुक आपको होली के दौरान परफेक्ट लुक भी देगा और इसके साथ ही आपकी त्वचा की रंगों से रक्षा भी करेगा। आपको होली के दिन हैवी मेकअप नहीं करना चाहिए। जरूरी है कि आप खुद की त्वचा को भारी फाउंडेशन, कंसीलर और ग्लिटर मेकअप से बचाकर रखें।पसीना, पानी और रंग मिलकर स्किन पोर्स को बंद कर सकते हैं। बेहतर है कि आप सिर्फ वॉटरप्रूफ काजल, मस्कारा और लिप बाम या टिंट लगाएँ। इससे चेहरा फ्रेश दिखेगा और स्किन को सांस लेने का मौका भी मिलेगा। अगर आपको फोटो क्लिक करवानी है तो हल्का BB क्रीम लगा सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा लेयरिंग न करें।

नाखून और बालों की देखभाल

त्वचा के साथ बहुत जरूरी है कि नाखून और बालों का भी अच्छी तरह से ध्यान रखा जाए। नाखूनों के क्यूटिकल्स में अक्सर होली के रंग जम जाते हैं। बाद में इसे निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना है कि होली खेलने से पहले डार्क शेड का नेल पेंट लगाना है। डार्क शेड आपके नाखूनों के लिए शील्ड की तरह काम करता है। इसके साथ ही क्यूटिकल्स पर आपको हल्का-सा तेल या फिर वैसलीन लगा देना चाहिए। इससे यह होता है कि रंग नाखूनों में गहराई तक नहीं जाता है। साथ ही अगर रंग जाता भी है, तो आप आसानी से उसको निकाल सकती हैं। होली के दौरान बालों का भी खास तौर पर ध्यान देना चाहिए। होली के रंग बालों को बेहद रूखा और कमजोर कर देते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले बालों में आपको अच्छी तरह तेल लगा लेना चाहिए। आप बालों में नारियल का तेल या फिर अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बाल मुलायम रहते हैं और रंग से भी सुरक्षित रहते हैं। आपको यह ध्यान रखना है कि तेल लगाने के बाद बालों की चोटी बना लेनी चाहिए या फिर आप बालों में जूड़ा भी बना कर रख सकती हैं। खुले बार में रंग अधिक फंसते हैं और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। आप बालों को किसी दुपट्टे या फिर कैप से ढककर भी रख सकती हैं।

होली के बाद के ब्यूटी टिप्स

होली खेलने के बाद त्वचा को नमी और रिपेयर की जरूरत होती है। रंग, धूप और पानी मिलकर स्किन को ड्राई और हेयर को डैमेज कर सकते हैं। होली के बाद आपको सबसे पहले यह ध्यान में रखना है कि सबसे पहले सूखे रंग को हल्के हाथ से झाड़ लें। इसके बाद गुनगुने पानी से आपको नहाना है और गरम पानी से नहीं। आप अपनी त्वचा के लिए बेबी सोप का इस्तेमाल कर सकती हैं। रंग को हटाने के लिए अपनी त्वचा को जोर से रगड़ना नहीं है। इससे आपकी त्वचा लाल हो सकती है और स्किन इरिटेट हो सकती है। यह भी ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद गाढ़ा मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं। ड्राई स्किन है तो बॉडी बटर या नारियल तेल हल्का-सा लगाएं। चेहरे पर हाइड्रेटिंग क्रीम या जेल लगाएं। यह स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद करेगा। 

होली के बाद घरेलू फेस पैक



आप अपने चेहरे के लिए घरेलू फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रूखी और बेजान त्वचा के लिए बेसन, दही, शहद के साथ एलोवेरा जेल या फिर कच्चा दूध को एक साथ मिलाकर कॉटन से अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद आपको अपना चेहरा 10 से 15 मिनट के लिए डीप कंडीशनर में रखना है। अगर आपके बाल ज्यादा रूखे लगें, तो आपको दही और नारियल तेल का हेयर मास्क लगाना चाहिए। आप बाजार के हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने होंठ और आंखों की केयर के लिए आपको बार-बार लिप बाम लगाना चाहिए। आंखों में जलन होने पर ठंडे पानी से आंख को धोएं। आपको अपनी आंख को रगड़ना नहीं है, इससे सूजन भी बढ़ सकती है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखता है। आप नारियल पानी या फिर नींबू पानी पी सकती हैं। यह भी ध्यान रखना है कि अगर किसी भी तरह की एलर्जी होती है, तो ठंडी पट्टी रखें। कैलामाइन लोशन भी लगा सकती हैं। ज्यादा समस्या होने पर, डॉक्टर की सलाह लें। 




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle