फूलों की महक न सिर्फ आपके जीवन को महकाती है, बल्कि आपके घर और परिवार में भी सकारात्मकता की महक बिखेर देती है। आपको याद न हो, तो बता दें कि पुराने समय में महिलाएं अपने कपड़ों में गुलाब का फूल और अपने बालों में गजरा लगा कर निकलती थीं, लेकिन वक्त के साथ इसकी जगह परफ्यूम ने ली है। लेकिन फूलों की सदाबहार महक परफ्यूम की खुशबू में मिलना कई बार कठिन हो जाता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे आप 5 तरह के फूलों से अपने लिए घर पर ही फूलों से तैयार किए हुआ परफ्यूम बना सकती हैं।
गुलाब परफ्यूम कैसे बनाएं

गुलाब के फूलों से आप परफ्यूम तैयार कर सकती हैं। इसके लिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियां, पानी, साथ ही वोदका या रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह रबिंग अल्कोहल वोदका परफ्यूम को खराब होन से बचाता है। जोजोबा तेल या फिर बादाम का तेल लें। इस परफ्यूम को बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को ताजे पानी से अच्छी तरह स धो लें एक पैन में 2 कप पानी उबालें। आंच बंद कर दें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालें और अच्छी तरह से पका लें। एक स्प्रे की बोतल में भरें और इस्तेमाल करने से पहले 24 घंटे के लिए रख दें और इसके बाद इस्तेमाल करें।
मोगरा परफ्यूम बनाने की विधि विस्तार से

मोगरा का ताजा फूल लें और फूलों को हल्के हाथ से साफ करें, लेकिन पानी से न धोएं। इसके बाद कांच के जार में फूल भरकर उनपर कैरियर तेल डाल दें। जार को बंद करके 24 से 48 घंटे के लिए अंधेरी जगह पर रख दें। तेल को छानकर फिर पुराने फूल हटाकर नए फूल मिला लें। आपको यह प्रक्रिया 4 से 8 बार करनी है। आप फिर सुंगधित तेल मिलाकर इस परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
गेंदा परफ्यूम बनाने की विधि विस्तार से

इसे तैयार करने के लिए ताजा गेंदा फूल लें औऱ इसकी पंखुडियां अलग करें। गीले फूल न लें। इसके बाद कांच के जार में पंखुड़ियां भरें। ऊपर से तेल डालें और पंखुड़ियों को पूरी तरह से भिगो दें। जार बंद करके 48 घंटे के लिए साइड में रख दें और फिर तेल छान कर नई पंखुडियां मिला दें और ध्यान दें आपको यह प्रक्रिया 4 से 5 बार करनी है और फिर आपका परफ्यूम तैयार हो जाएगा।
लैवेंडर परफ्यूम बनाने की विधि विस्तार से

लैवेंडर परफ्यूम भी आप आसानी से परफ्यूम बना सकती हैं। लैवेंडर से परफ्यूम बनाने के लिए सबसे पहले फूलों को एक बोतल में अपनी पसंद का तेल मिलाकर 48 घंटे के लिए अंधेरी जगह पर रख दें और बार-बार तेल छान कर नया फूल डालें और इस क्रिया को 5 से 6 बार करें। अंतिम बार तेल छानकर बोतल में भर दें।
चंपा परफ्यूम बनाने की विधि विस्तार से

चंपा का परफ्यूम बनाने के लिए ताजा चंपा का फूल लें और जाल में फूल भर दें ऊपर से बादाम का तेल डालें और जार को बंद करके 48 घंटे तक अंधेरी जगह रख दें और तेल छानकर नए फूल फिर से बादाम के तेल में मिला दें और इस क्रिया को 6 से 7 बार करें और इस तरह आप अंत में तेल को छान कर स्प्रे की बोतल में भर लें और इस परफ्यूम का इस्तेमाल करें।