हमारे घर की रसोई में ऐसे कई सारी चीजें हैं, जिससे हम अपने चेहरे के लिए फेस पैक बना सकती हैं। लेकिन इन फेस पैक को बनाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके चेहरे के लिए क्या सही होगा। हालांकि आप इन सभी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।
एलोवेरा मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के लाभ

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से चेहरे को कई तरह से लाभ मिलता है। मुल्तानी मिट्टी एक तरह से त्वचा को अतिरिक्त तेल हटाने में सहायक होती है। इसके साथ एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और त्वचा को अंदरूनी तौर पर शांत रखता है। यह मिश्रण त्वचा को साफ और ताजगी से भरा भी रखता है। एलोवेरा त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इस फैस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल और सादा रानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं। हालांकि किसी भी तरह के फेस पैक को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
हल्दी और गुलाब जल के फेस पैक को चेहरे पर लगाने का फायदा

हल्दी एक तरह से त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में सहायक होता है। गुलाब जल ताजगी देता है। साथ ही चेहरे पर जमा हुए अधिक तेल को हटाता है। हल्दी में किसी भी तरह के एलर्जी को हटाने की क्षमता होती है, इसलिए इसका जरा सा इस्तेमाल आपके चेहरे को लाभ देता है। हल्दी और गुलाब जल का फेस पैक बनाने के लिए चुटकी भर हल्दी के साथ गुलाब जल को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए रहने दें और चेहरे को साफ कर लें।
बेसन, दही और हल्दी फेस पैक को चेहरे पर लगाने का फायदा

बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक एक लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है। यह त्वचा को साफ और ताज़ा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसके संभावित फायदे इस प्रकार हैं। बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में सहायक हो सकता है, जिससे त्वचा अधिक मुलायम महसूस हो सकती है। दही में मौजूद वसा और लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस करा सकते हैं। इसका फेस पैक बनान के लिए बेसन, दही, हल्दी को एक साथ मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से साफ कर लें।
ओट्स शहद और दही को चेहर पर लगाने का फायदा

शहद और दही त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे चेहरा मुलायम महसूस होता है। बारीक पिसे हुए ओट्स मृत त्वचा कोशिकाओं को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकते हैं। यह पैक चेहरे से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद कर सकता है। नियमित उपयोग से त्वचा अधिक ताज़ा और स्वस्थ दिख सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच पीसा हुआ ओट्स लें और इसके साथ शहद, दही लें। इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। इसका उपयोग एक या 2 बार ही करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम होती है।
पका केला और शहद को चेहरे पर लगाने का फायदा

पका केला और शहद दोनों त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यह पैक त्वचा को स्मूद और कोमल महसूस करा सकता है। नियमित उपयोग से त्वचा अधिक ताज़ा और स्वस्थ दिख सकती है। शहद में त्वचा को शांत रखने वाले गुण होते हैं, जबकि केला त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए पके हुए केले में शहद मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर दें।