गर्मी के मौसम में आपको अपने चेहरे की त्वचा के साथ शरीर की त्वचा की सेहत का भी ध्यान देना चाहिए। ठंड और बारिश के बाद यह बहुत जरूरी है कि गर्मी के मौसम में शरीर और चेहरे की त्वचा का ध्यान खासतौर पर रखा जाए। कई बार लोग त्वचा की देखभाल तो करते हैं, लेकिन अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में स्किन केयर करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए और सही आदतों को अपनाया जाए। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे गर्मी के दौरान अपनी त्वचा को अधिक और जरूरी पोषण दे सकती हैं और कुछ ऐसी गलती को सुधार सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा सेहतमंद रहेगी।
सनस्क्रीन को अनदेखा करना

धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन सबसे जरूरी होती है। सनस्क्रीन के बिना धूप में निकलना आपके शरीर और चेहरे की त्वचा को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। सूरज की किरणें आपी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इससे त्वचा पर टैनिंग, झुर्रियां, पिगमेंटेशन और यहां तक कि स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर वे घर के अंदर हैं तो सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है, जबकि खिड़कियों से आने वाली धूप भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। आप अपनी स्किन के अनुसार सनस्क्रीन का चयन कर सकती हैं। आप अपने डॉक्टर की सलाह पर भी सनस्क्रीन बाजार से खरीद सकती हैं। लेकिन आपको ह ध्यान रखना है कि स्किन केयर में सनस्क्रीन का होना बहुत जरूरी है। गर्मियों में बाहर निकलने से लगभग 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। यदि आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो हर 2-3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए।
अपने चेहरे को कई बार धोना

गर्मी में पसीना आने के कारण आप एक नहीं बल्कि कई बार अपने चेहरे को पानी और फेसवॅाश से साफ करते हैं, जो कि आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए कई लोग दिन में कई बार फेसवॉश से चेहरा धोते रहते हैं। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है और स्किन रूखी व संवेदनशील हो सकती है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना है कि चेहरे को पूरे दिन में 2 से 3 बार ही साफ करें। साथ ही आपको फेस वॅाश का इस्तेमाल बार-बार करने से बचना चाहिए। आपको पानी से अपने चेहरे के साथ शरीर को साफ करना चाहिए।
अधिक पानी नहीं पीना

गर्मी में एक और गलती जो कई बार होती है, वो है, अधिक पानी नहीं पीना। जी हां, अगर आप अधिक पानी का सेवन नहीं करती हैं, तो इससे आपके शरीर पर अंदरूनी और बाहरी तौर पर काफी नुकसान पहुंचता है। गर्मी के मौसम में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। यदि शरीर में पानी कम हो जाए, तो इसका असर आपकी तबीयत पर पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है। कई लोग पानी पीने के बजाय सिर्फ ठंडे पेय या सोडा का सेवन करते हैं, जो त्वचा के लिए सही नहीं है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस भी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
हैवी ऑयली स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

सर्दी के मौसम में जिस तरह हैवी स्किन केयर का इस्तेमाल करती हैं, गर्मी के मौसम में आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। हैवी स्किन केयर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्मी के लिए हमेशा हल्के स्किल केयर का इस्तेमाल करना चाहिए। हैवी स्किन केयर से यह होता है कि इससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मियों में जेल-बेस्ड या वाटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है और चिपचिपाहट भी नहीं देता।
पसीने को साफ नहीं करना
गर्मियों में पसीना और धूल त्वचा पर जमा हो जाते हैं। यदि समय-समय पर त्वचा को साफ न किया जाए तो बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे स्किन इंफेक्शन या मुंहासे हो सकते हैं। ,साथ ही पसीने के कारण आपकी त्वचा का रंग भी बदल जाता है और त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो भी खत्म होने लगता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि पसीना आने पर चेहरे की त्वचा को साफ रूमाल से साफ करें या फिर पानी से अपने चेहरे को साफ करें। यह भी माना गया है कि कुछ लोग सोचते हैं कि स्क्रब करने से टैनिंग जल्दी हट जाएगी, इसलिए वे बार-बार स्क्रब करने लगते हैं। लेकिन ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है। सप्ताह में 1-2 बार हल्का स्क्रब करना ही सही रहता है। दिन में दो से तीन बार हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा पसीना, धूल और अतिरिक्त तेल हट जाता है और त्वचा फ्रेश महसूस करती है।