सस्टेनेबल ब्यूटी का मतलब यह होता है कि आप कैसे छोटे-छोटे बदलाव के साथ पर्यावरण के अनुकूल चीजों को अपनाते हुए अपने जीवन को और भी प्रभावशाली मनाते हैं। इसके लिए आपको अपने हर दिन में कई जरूरी बदलाव करना चाहिए, जो कि आपकी त्वचा के साथ प्रकृति के लिए भी काफी अच्छा रहता है। आइए जानते हैं विस्तार से जरूरी 5 टिप्स के बारे में।
फिर से इस्तेमाल करने वाले प्रोडक्ट

आपको हर बार अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिनका फिर से इस्तेमाल किया जा सके। आप इसके लिए रीयूजेबल कॉटन मेकअप रिमूवर पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका धोकर आप कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही आप प्लास्टिक ब्रश की जगह बांस के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। स्टेनलेस स्टील या बांस के काटन स्वैब को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। आप रिफिलेबल परफ्यूम और स्किनकेयर बोतलों का इस्तेमाल करें। आप धातु का सेफ्टी रेजर और सिलिकान फेस मास्क ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आप अधिक से अधिक स्किनकेयर को घर पर ही बनाएं। आप इस तरह का प्रयोग अपनी दिनचर्या में करते हुए प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करती है और खुद की जीवनशैली को बेहतर बनाती हैं।
कम प्रोडक्ट लेकिन अच्छे

अपने ब्यूटी के बैग में कम लेकिन अच्छे प्रोडक्ट को शामिल करें। ब्यूटी प्रोडक्ट ऐसे चुन सकती हैं, जो कि खरीदने के बजाय आपकी जरूरत को पूरी करें। आप इसके साथ ही एक अच्छा मॉइस्चराइज़र जो दिन और रात दोनों समय इस्तेमाल हो सके। एक सनस्क्रीन जो रोज़ाना त्वचा की सुरक्षा करे। एक मल्टी-यूज़ मेकअप प्रोडक्ट, जैसे लिप एंड चीक टिंट। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार उपयुक्त फेस क्लेंज़र भी लें। यह सब आपके लिए सही साबित होंगे और साथ ही आपके बैग को उपयोगी भी बनाते हैं।
पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग

पर्यावरण को समझते हुए हमेशा पैकेजिंग को इस्तेमाल करें। आपको ऐसी पैकेजिंग को चुनना है, जो कि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है और आप उसका फिर से इस्तेमाल या फिर रिसाइकिल कर सकती हैं। आप इसके लिए कांच के जार का इस्तेमाल करें। रिसाइकिल होने वाली कागज या कार्डबोर्ड पैकेजिंग को भी चुन सकती हैं। साथ ही रीफिल पैक वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। आपको यह भी ध्यान रखना है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल किसी भी तरह न करें। आप इससे प्रदूषण को भी कम करते हैं और पर्यावरण की रक्षा करती हैं।
प्राकृतिक ब्रांड का उपयोग ब्यूटी के लिए

प्राकृतिक ब्रांड का उपयोग आपके लिए किफायती से ज्यादा हो सकता है। लेकिन आपके लिए यह काफी अच्छा साबित हो सकता है। यह आपकी त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सौम्य विकल्प हो सकता है। साथ ही पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही आप एक टिकाऊ और जिम्मेदार उत्पाद को भी बढ़ावा देता है। आप खुद के लिए भी घर पर प्राकृतिक प्रोडक्ट बना सकती हैं। लेकिन समय न होने पर आप प्राकृतिक ब्रांड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
खाली पैकेज और प्रोडक्ट का सही उपयोग कैसे करें

कई बार ऐसा होता है कि खाली पैकेज या फिर प्रोडक्ट फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका आप फिर से इस्तेमाल कर अपने लिए उपयोगी बना सकती हैं। यदि आपका पैकेज कांच, धातु या प्लास्टिक का है, तो उसे साफ करके रिसाइकिल करें या किसी अन्य काम में दोबारा इस्तेमाल करें। इससे आप अपने बचे हुए प्रोडक्ट का पूरा उपयोग करती हैं और बर्बादी नहीं करती हैं। क्रीम, लोशन या सीरम खत्म होने से पहले नया उत्पाद न खोलें। बोतल या ट्यूब में बचा हुआ प्रोडक्ट भी पूरी तरह निकालकर उपयोग करें। बोतल, जार या ट्यूब को अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि उन्हें रिसाइकिल किया जा सकें। आप रिफिल का पर्याय चुनें। साथ ही हमेशा याद रखें कि प्रोडक्ट का पूरा इस्तेमाल करना है।