स्किन केयर यानी कि चेहरे की देखभाल आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है। मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप मेकअप या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले अपने चेहरे को जरूरी समय नहीं देती हैं, तो मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने का कोई भी फायदा आपको नहीं मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप 5 आसान तरीकों को अपनाकर मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने का सही तरीका जान सकती हैं।
चेहरे की सफाई जरूरी क्यों ?

देखा जाए, तो चेहरे की सफाई हमारे लिए जरूरी है। लेकिन खासतौर पर मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट को लगाने से पहले चेहरे की सफाई काफी अहम हो जाती है। इसकी सबसे खास वजह यह है कि मेकअप या फिर स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे की सफाई करने से धूल और गंदगी हटती है। साफ त्वचा पर मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्टर का नतीजा भी साफ तरह से दिखाई देता है। साथ ही आपके पोर्स बंद होने से बचते हैं। साथ ही अगर आप हर बार अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर कोई गंदगी नहीं रहती और इसका नतीजा यह रहता है कि आपके चेहरे पर मुंहासे या फिर त्वचा संबंधी और कोई भी समस्या नहीं होती है। यह त्वचा संबंधी जोखिम को कम करने में भी सहायता करता है। साथ ही मेकअप का या फिर किसी प्रोडक्ट का रिएक्शन गंदगी के संपर्क में आने से नहीं होता है।
स्किनकेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले

स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का अवश्य ध्यान रखना है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना चेहरा साफ करना है। लेकिन साथ ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि प्रोडक्ट की सारी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ना है कि इसमें जरूरी सामग्री क्या है और साथ ही एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल करना का तरीका भी पढ़ना चाहिए। कई बार इस्तेमाल करने का तरीका सही नहीं होता है, तो भी इसका असर चेहरे पर सही तरीके से नहीं होता है और हमें ऐसा लगता है कि प्रोडक्ट सही नहीं है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने चेहरे पर स्किनकेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से चेहरे की सही देखभाल हो।
सही मात्रा में मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल

आप सही मात्रा में मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। किसी भी चीज की अति करना आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि हर चीज को इस्तेमाल करने की एक सही मात्रा होती है। बहुत कम प्रोडक्ट लगाने से उसका असर सही नहीं मिलता है। अधिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल आपकी त्वचा पर चिपचिपा या फिर भारीपन ला सकता है। कई सारे ऐसे प्रोडक्ट भी होते हैं, जो कि चेहरे पर अधिक इस्तेमाल करने से रिएक्शन आ सकते हैं। आपको मॉइस्चराइज़र अपनी त्वचा के अनुसार इस्तेमाल करें। सीरम के लिए निर्देश का पालन करें। सनस्क्रीन को पर्याप्त मात्रा में लगाएं। मेकअप करते समय भी आपको लेयरिंग का ध्यान रखना चाहिए। फाउंडेशन और कंसीलर को थोड़ी मात्रा में लगाएं और फिर जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।
सही स्टेप अपना मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट के लिए

मेकअप प्रोडक्ट के लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवाश से अच्छी तरह से साफ करें। जरूरत के अनुसार टोनर और सीरम को लगाएं। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल जरूर करें। दिन में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें। आपको घर में भी रहते हुए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हमेशा आपको यह ध्यान रखना है कि स्किनकेयर के बाद प्राइमर, फाउंडेशन , कंसीलर और बाकी के मेकअप का इस्तेमाल करें। आपको यह भी ध्यान रखना है कि रात को मेकअप या फिर स्किनकेयर प्रोडक्ट को लगाकर नहीं सोना है। नाइट क्रीम का इस्तेमाल भी मेकपअप हटाकर और पूरा चेहरा अच्छी तरह से साफ करने के बाद करना है।
मेकअप को क्लीन करना और स्किनकेयर प्रोडक्टर की केयर

सोने से पहले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। मेकपअप हटाने के बाद हमेशा माइल्ड फेसवाश का इस्तेमाल करें। मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर रहने से त्वचा पर गंदगी और तेल जमा हो सकता है। स्किनकेयर और मेकअप प्रोडक्ट को धूप, गर्मी और नमी से हमेशा दूर रखें। एक्पायरी तारीख हमेशा चेक करें। एक्सपायर होने के बाद मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।