हर साल अपने जाने के साथ हम सभी को जश्न मनाने का एक कारण भी दे जाता है। जाहिर सी बात है कि क्रिसमस से लेकर नए साल के आने के समय तक, घर के साथ ऑफिस और यहां तक दोस्तों के साथ भी पार्टी करने के कई सारे मौके आते हैं। लेकिन पार्टी का नाम सुनकर यह जरूर दिमाग में आता है कि आखिरकार बाकी लोगों से अलग कैसे दिखा जाए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप क्रिसमस पार्टी के लिए खुद को आकर्षित और बाकी लोगों से अलग लुक दे सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
गोल्डन और न्यूड मेकअप

क्रिसमस पार्टी के लिए आप कुछ नया करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप यूनिक मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। यह आपको लोगों के बीच आकर्षित लुक देता है। आप इसके लिए गोल्डन और न्यूड मेकअप को एक साथ अपने मेकअप लुक में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने आई मेकअप को न्यूट्रल रख सकती हैं। आप अपने लिप्स के लिए कोई न्यूड कलर चुनें या फिर आप गोल्डन आईशैडो के साथ न्यूड लिपस्टिक के लुक को भी अपना सकती हैं। क्रिसमस है, तो इसके लिए आप अपने आउटफिट को में भी गहरे रंगों का इस्तेमाल करें। जैसे कि लाल, नीला या फिर काले रंग की ड्रेस आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
आईशैडो और आईलाइनर को न भूलें

एक आकर्षित क्रिसमस लुक को पाने के लिए आपको अपनी आंखों का खास तौर पर ध्यान रखना है। इसके लिए आप अपने आई लाइनर में रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप पार्टी लुक पाने के लिए पिंकिश न्यूज कलर के मेकअप के साथ विंग आई लाइनर लगा सकती हैं। इसके साथ आप पिंक रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि ग्लासी बेस मेकअप के साथ आप अपने लुक को और भी आकर्षित बना सकती हैं। साथ ही मस्कारा लगाना न भूलें। इसके बिना आई मेकअप अधूरा है। साथ ही अगर आप लाउड मेकअप करना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप रेड, ग्रीन और गोल्डन रंग के आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्मोकी कैट आई मेकअप

इस तरह का मेकअप नाइट पार्टी के लिए बेस्ट माना गया है। इसकी वजह यह भी है कि आई मेकअप कहीं न कहीं आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं कि जो कि क्रिसमस की नाइट पार्टी के लिए ड मेर्टिक आंखों को क्रिएट करना पसंद करते हैं। इसके अलावा किसी भी आईलाइनल से कैट आई मेकअप भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे भी आपका पूरा लुक बदल जाता है। साथ ही इस तरह के मेकअप को करना भी आपके लिए काफी आसान रहता है। आप इसके लिए अपनी पसंद का या फिर अपनी ड्रेस के हिसाब से कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि आंखों पर शिमरी आई मेकअप लुक भी ट्राई कर सकती हैं। शिमर लगाकर आप अपनी आंखों को अच्छे से हाईलाइट कर सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक शाइनी करता हुई दिखाई देगा।
लिपस्टिक कलर

आपको यह जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि पार्टी के लिए अक्सर लोग लिपस्टिक का रंग बोल्ड रखना पसंद करती हैं। आप अपने लिप्स को हाईलाइट भी कर सकती हैं। इस तरह का ट्रेंड काफी पसंद किया जाता है। इसके लिए आपको अपने मेकअप का बेस काफी सिंपल रखना पड़ता है। इसके बाद आप अपनी लिप्स पर बोल्ड रंग को अप्लाई कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक के साथ आप पार्टी में भी अपने लुक पर तारीफ बटोर सकती हैं। दिलचस्प यह है कि इस तरह का मेकअप लुक क्रिएट करने में आपको अधिक समय भी नहीं लगता है।
पार्टी के लिए मेकअप टिप्स

यह भी ध्यान रखें कि मेकअप करते समय आपको कुछ जरूरी बातों को भी ध्यान में रखना है। सबसे पहले आपको चीकबोन्स पर हल्का पिंक या रेड ब्लश लगाएं। इससे आपके गालों पर क्रिसमस का रंग दिखाई देगा। साथ ही अपने लिए बोल्ड और सटल आईलाइनर का चुनाव करें। अपने लुक में आपको चेहरे की हर बारीकी का भी ध्यान रखना है। इसके लिए गाल, नाक और आंखों के कोने पर भी हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। आईशैडो को आप रेड, गोल्ड, शिमरी शेड्स के साथ आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही मेकअप चाहे आप जैसे भी कर लें, लेकिन आंखों में काजल लगाना न भूलें। आप इसके लिए ब्लैक, ब्राउन या फिर अपने ड्रेस के हिसाब से कलरफुल काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।