चेहरे की त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए फेशियल रोलर का इस्तेमाल किया जाता है। फेशियल रोलर का इस्तेमाल करने के एक साथ कई फायदे हैं। जानकारों का कहना है कि फेशियल रोलर लगाने से चेहरे की सूजन कम होती है साथ ही यह भी माना गया है कि इससे त्वचा स्मूथ बनी रहती है। इसके अलावा यह त्वचा को कसने और मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर की रसोई में मौजूद कुछ सामानों का आप इस्तेमाल आप फेशियल रोलर की तरह कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
कांस्य या तांबे का चम्मच

कांस्य और तांबे का चम्मच आपको आसानी से आपके किचन में मिल जाएगा। आप इसका इस्तेमाल फेशियल रोलर की तरह कर सकती हैं। आपको इसके लिए चमचे को थोड़ा गुनगुने पानी में साफ करें और फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दैं। इसके बाद आपको अपने चेहरे पर तेल या फिर एलोवेरा जेल लगाना है और फिर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ मसाज करना है। आपको इस चम्मच को ठंडक और हल्का प्रेशर डालते हुए इस्तेमाल करना है। इसके चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है।
चेहरे की त्वचा पर उंगलियों का इस्तेमाल

आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। आप इस मसाज को रात में सोने से पहले करें। आपको अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से माथे, गाल और जबड़े पर ऊपर की दिशा में मसाज करें। उंगलियों की मदद से यह होगा कि चेहरे की मांसपेशियों को टोन करता है और झुर्रियों और ढीली त्वचा से राहत भी मिलता है। उंगलियों की मदद से प्रेशर पॉइंट्स एक्टिव होते हैं।
बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल

बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल एक बेहद पुराना और कारगर तरीका है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। बर्फ का टुकड़ा इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बर्फ के टुकड़े को कॉटन या फिर पतले से कपड़े में लपेट लें। इसके बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन में एक से 2 मिनट के लिए घुमाएं। जानकारों का मानना है कि इससे यह होगा कि बर्फ के टुकड़े के इस्तेमाल से स्किन टाइट रहती है। साथ ही चेहरे पर सूजन और पफीनेस कम करता है। साथ ही बर्फ के टुकड़े के इस्तेमाल से चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी आता है।
खीरा या फिर आलू की स्लाइस का इस्तेमाल

खीरा और आलू की स्लाइस का इस्तेमाल भी आप अपने चेहरे की त्वचा पर कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए खीरे या फिर आलू की स्लाइस को फ्रिज में ठंडा करें। इसके बाद पतले स्लाइस काटकर धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर मलें। इसका फायदा यह होगा कि खीरा और आलू की स्लाइस को चेहरे की त्वचा पर लगाने से यह चेहरे की ठंडक देता है और सूजन घटता है। साथ ही आंखों के नीचे की पफीनेस और काले घेरे कम करता है।
देसी घी या नारियल तेल का इस्तेमाल

घी और नारियल का तेल एक बहुत ही पुराना तरीका है। देसी घी और नारियल तेल का इस्तेमाल दादी और नानी के जमाने से किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा देसी घी या तेल हथेलियों में लेकर गर्म करें और फिर चेहरे पर ऊपर की दिशा में हल्की मसाज करें। आप 5 से 10 मिनट घी और नारियल के तेल से चेहरे पर मसाज करें। इससे यह होगा कि चेहरे की त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे चेहरे की त्वचा ड्राई नहीं होती है। यह त्वचा को निखारता भी है।