अक्सर ऐसा होता है कि हम घर पर रसोई के सामान से या फिर बाजार के सामान का सीधा इस्तेमाल चेहरे और शरीर की त्वचा पर कर लेते हैं। बिना पैच टेस्ट किए ऐसा करना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। पैच टेस्ट के बिना कई बार यह होता है कि सीधे तौर पर किसी भी तरह के प्रोडक्ट या फिर घर पर ब्यूटी के लिए बनाए गए सामान के कारण एलर्जी और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिरकार क्यों पैच टेस्ट कराना जरूरी हो गया है।
पैच टेस्ट कैसे एलर्जी से करता है बचाव

यदि किसी उत्पाद में मौजूद कोई तत्व आपकी त्वचा को सूट नहीं करता, तो पैच टेस्ट के दौरान लालिमा, खुजली, जलन या सूजन जैसे शुरुआती संकेत दिखाई दे सकते हैं। इससे पूरे चेहरे या बड़े हिस्से पर प्रतिक्रिया होने से बचाव होता है।हेयर डाई, फेस क्रीम, सीरम, सनस्क्रीन और मेकअप उत्पादों में ऐसे तत्व हो सकते हैं जो कुछ लोगों में एलर्जी पैदा करें। पैच टेस्ट इनके सुरक्षित उपयोग में मदद करता है।
त्वचा को खराब स्थिति से बचाना

यदि कोई उत्पाद आपकी त्वचा को सूट नहीं करता, तो पैच टेस्ट के जरिए उसकी पहचान हो जाती है और गंभीर प्रतिक्रिया से बचाव होता है। साथ ही आप पैच टेस्ट के कारण अपनी त्वचा को गंभीर नुकसान से बचा सकती हैं। जब आपको पता होता है कि उत्पाद आपकी त्वचा पर सुरक्षित है, तो आप उसे अधिक निश्चिंत होकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे जरूरी

देखा जाए, तो हर तरह की त्वचा के लिए पैच टेस्ट जरूरी है। लेकिन संवेदनशील त्वचा को किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। पूरे चेहरे या फिर हाथ की कलाई के पास प्रोडक्ट को हल्का सा लगाने पर आपको पता चल जाता है, यह आपके लिए सही है या नहीं। खासकर संवेदनशील त्वचा पर इसका खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में प्रतिक्रिया का खतरा अधिक होता है, इसलिए उनके लिए पैच Test विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
पैच टेस्ट करते समय जरूरी सावधानी

हालांकि पैच टेस्ट के दौरान भी आपको कुछ बातों का जरूरी ध्यान रखना है। आपको पैच टेस्ट के लिए शरीर का सही हिस्सा चुनना है। कान के पीछे, गर्दन के किनारे या बांह के अंदरूनी हिस्से पर करना चाहिए। उत्पाद लगाने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें या सूखा लें। पैच टेस्ट के लिए उत्पाद का सीमित मात्रा में उपयोग करें। साथ ही पैच टेस्ट के बाद 48 घंटे तक निगरानी रखें और उसके बाद परिणाम के हिसाब से उत्पाद का इस्तेमाल करें।
कैसे करें पैच टेस्ट?
आपको जिस जगह पर पैच टेस्ट करना है, उस जगह को हल्का साबुन और पानी से अच्छी तरह से साफ करें। यदि लालिमा, खुजली, जलन, सूजन, दाने या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो उत्पाद का उपयोग न करें। हर नए उत्पाद के लिए अलग जगह पर पैच टेस्ट करें। यदि पैच टेस्ट के बाद नेगेटिव असर त्वचा पर दिखता है, तो त्वचा जानकार की सलाह लें। पैच टेस्ट लंबी प्रक्रिया है, लेकिन आपको इसे जरूर करना है। इससे आप अपने त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रख पाती हैं।