img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / स्वास्थ्य

घर पर फल और सब्जियों से बनाएं 5 तरह का ब्यूटी जूस

टीम Her Circle |  नवंबर 27, 2025

आयरन से भरपूर खाना हमारी सेहत के साथ सौंदर्य को अंदरूनी तौर पर भी सेहतमंद रखता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम अपने खान-पान में कुछ जरूरी ब्यूटी जूस को शामिल करें। यहां आपके लिए हम आयरन से भरपूर, स्किन-ग्लो को बढ़ाने के लिए घरेलू ब्यूटी जूस की नई रेसिपी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आयरन का मतलब यह होता है कि आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने का काम कुछ जरूरी जूस करते हैं। आइए जानते हैं, विस्तार से इन सभी जूस के बारे में। 

बीटरूट गाजर जूस

बीटरूट और गाजर का जूस बनाने के लिए आपको एक छोटा चुकंदर, एक छोटा गाजर, एक सेब और आधा नींबू लें। साथ ही आपको पुदीना की कुछ पत्तियां भी लेना है। इन सभी को मिलाकर आपको इस जूस को तैयार करना है और हमेशा आपको ताजा ही जूस बनाना है। पहले से जूस को बनाकर फ्रिज में स्टोर न करें। इस जूस का फायदा यह होता है कि चुकंदर आयरन से भरपूर होता है और खून को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ इससे त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो भी आता है। कई अध्ययन में यह भी सामने आया है कि चुकंदर का रस चेहरे के दाग-धब्बों को भी हल्का करता है। ध्यान रखें कि सारी सामग्री को पीसने के बाद अंत में नींबू का रस मिलाएं और सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन आपकी त्वचा पर असरदार होता है। 

पालक-सेब आयरन जूस

पालक और सेब को एक साथ मिलाकर आप आयरन बूस्टर जूस खुद के लिए तैयार कर सकती हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि पालक एक आयरन से भरपूर सब्जी है। जिसका सेवन ठंड में सबसे अधिक किया जाता है। इसे बनाने के लिए ताजा पालक, सेब, अदरक का छोटा टुकड़ा, शहद और आधा नींबू का रस लें। आपको इसे बनाने के लिए पालक, सेब और अदरक को एक साथ ग्राइंड करके छान लें और साथ ही आपको शहद और नींबू को मिलाना है। इस जूस का सेवन करने से आपके चेहरे को काफी ज्यादा फायदा होता है। यह चेहरे की त्वचा को नमी भी देता है। 

अनार-बीटरूट जूस

अनार और बीटरूट को एक साथ मिलाकर भी आप एक खास जूस बना सकती हैं। इस जूस का भी फायदा न केवल आपकी चेहरे की त्वचा को मिलता है, बल्कि आपकी पूरी सेहत की सुरक्षा भी करता है। इसे बनाने के लिए अनार के दाने लें और साथ ही आपको चुकंदर भी लेना है। विटामिन सी के लिए गाजर को भी इस्तेमाल करें। इन सभी को एक साथ मिलाकर इसका जूस बनाएं और छान कर इसका सेवन करें। इस जूस का यह फायदा होता है कि यह शरीर में खून को बढ़ाता है। साथ ही त्वचा में रेडियंस को भी लाता है। साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी सुरक्षा करता है। आपको इस जूस को बिना चीनी के पीना है। 

खजूर दूध ब्यूटी के लिए जरूरी

खजूर दूध आपकी चेहरे की त्वचा के लिए बहुत असरदार है। इस ब्यूटी मिल्क को बनाने के लिए तीन से चार खजूर को रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद आप एक कप दूध को हल्का गर्म करें आप इस ब्यूटी मिल्क का सेवन रात में करें। यह काफी सेहतमंद होता है। खजूर का दूध त्वचा त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नैचुरल ग्लो लाते हैं। दूध और खजूर दोनों ही शरीर के अंदर से नमी बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। खजूर दूध में आयरन, पोटैशियम व प्रोटीन भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत कर बालों की वृद्धि बढ़ जाती है। खजूर दूध को सोने से 30 मिनट पहले एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीएं। आप सुबह खाली पेट भी इसका सेवन कर सकती हैं। हालांकि जिन लोगों को दूध से एलर्जी है और डायबिटीज वालों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 

सहजन जूस ब्यूटी के लिए

सहजन जूस में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है। ये त्वचा को अंदर से साफ करके नैचुरल ग्लो और ब्राइटनेस बढ़ाते हैं। सहजन का जूस पीने से चेहरे की त्वचा पर कसावट आता है। सहजन जूस खून को साफ करता है और आयरन–विटामिन से भरपूर है, जिससे आंख बाहरी और अंदरूनी तरफ से सेहतमंद रहती हैं। सहजन का जूस खाली पेट पीना चाहिए। आप अगर सप्ताह में 4 से 5 दिन यह जूस पीती हैं, तो आप अपनी सेहत में फर्क देखने लगेंगी। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही जूस पीना चाहिए। 

ब्यूटी जूस बनाने के जरूरी टिप्स
ब्यूटी जूस की गुणवत्ता सीधे-सीधे इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करती है। इसके लिए जरूरी है कि हमेशा ताज़ी, साफ और मौसमी फल-सब्जियों को ही चुनें। ध्यान दें कि मौसमी चीज़ें अधिक पौष्टिक, सस्ती और रसायन रहित होती हैं। त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखने के लिए जूस में ऐसे तत्व जोड़ें जो शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाएं। आप इसके लिए नारियल पानी, खजूर, तरबूज, नींबू को शामिल कर सकती हैं। आप अपने जूस में हाई विटामिन सी से जुड़ी हुई चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन-C कोलेजन को बढ़ाता है और त्वचा को अंदर से चमकदार बनाता है। आपको इसके लिए संतरा, आंवला, नींबू, कीवी, अमरूद को शामिल करें। फाइबर पाचन को सुधारता है। इसके लिए आपको सेब, गाजर, पालक और नाशपाती को अपने जूस में जरूर शामिल करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle