हेयर वॉश करने के एक नहीं बल्कि कई सारे तरीके हैं। इसके लिए आपको अपने घर की किचन से ही ऐसी कई सारी चीजें मिल सकती हैं, जिससे आप अपने बालों की उम्र को बढ़ा सकती हैं। कम उम्र में बालों की कई सारी समस्याओं से हमें गुजरना होता है। खास बात यह है कि बालों की सही देखभाल के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की आवश्यकता नहीं होती है, आप घर पर मौजूद साधारण चीजों से भी अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकती हैं। आइए जानते हैं बालों की सेहत के लिए शानदार हेयर वॉश हेक के बारे में विस्तार से।
शैम्पू से पहले गुनगुने तेल से मालिश

बाल धोने से एक घंटे पहले आपको एक सबसे असरदार पुराना तरीका अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको नारियल तेल, सरसों का तेल या फिर तिल का तेल हल्का गुनगुना कर लें और फिर उंगलियों की सहायता से स्कैल्प में 5 से 10 मिनट के लिए इससे बालों की हल्की मालिश करें। आपको इस मालिश के एक या दो घंटे बाद अपने बालों को साफ पानी से धोना है। इसका यह फायदा होता है कि इस तरीके से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और हेयर फॉल भी कम होता है। इसके अलावा स्कैल्प में रक्त का प्रवाह भी बेहतर तरीके से काम करता है। हालांकि अगर आपके बाल काफी अधिक ड्राई हैं, तो आप अपने बालों में अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं।
शैम्पू में मिलाएं एलोवेरा जेल

आप शैम्पू में एलोवेरा जेल मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्कैल्प को ठंडक देता है और नमी बनाए रखता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नियमित शैम्पू में 1–2 चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके साथ ही इस मिश्रण से बालों को हल्के हाथों से धोएं और फिर 2 या फिर 3 पानी से बाल को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसका यह फायदा होता है कि डैंड्रफ की समस्या कम होती है। इसके साथ बाल मुलायम बनते हैं और स्कैल्प की खुजली में भी राहत मिलती है। बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है।
कंडीशनर की जगह दही का इस्तेमाल

आप कंडीशनर की जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट के कंडीशनर में मौजूद केमिकल्स लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दही एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा कप ताज़ा दही लें और इसके साथ शैम्पू के बाद बालों की लंबाई पर लगाएं। इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दें। आप इसे ठंडे या सामान्य पानी से भी धो सकती हैं। इससे बालों को यह फायदा होता है कि बालों का रूखापन दूर होता है और साथ ही बाल मुलायम बनते हैं। दो मुंहे बालों की समस्या कम होती है। बालों में नेचुरल शाइन आती है। बहुत ज्यादा दही लगाने से बाल भारी लग सकते हैं, मात्रा का ध्यान रखें।
बालों के लिए चावल के पानी का फायदा

आप बालों के लिए चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का पानी एशियाई देशों में सदियों से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जा रहा है। चावल का पानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल धोने के बाद बचा हुआ पानी अलग रखें और फिर इसे 5 से 6 घंटे के लिए फॉर्मेट होने दें। आप इसके बाद शैम्पू और कंडीशनिंग के बाद बालों को अच्छी तरह से धो सकती हैं। इससे यह होता है कि आपके बाल मजबूत बनते हैं और हेयर ग्रोथ में भी इससे काफी मदद मिलती है। साथ ही बाल घने भी होते हैं।
बालों को रगड़ना नहीं

आपको बाल धोने के बाद उसे रगड़ना बिल्कुल नहीं चाहिए। यह एक छोटी लेकिन बेहद जरूरी आदत है। क्योंकि गीले बाल काफी नाजुक होते हैं। बाल धोने के बाद तौलिये से ज़ोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपा कर पानी सोखे। चाहें तो सूती कपड़े या पुरानी टी-शर्ट का इस्तेमाल करें। बालों को नेचुरली सूखने दें। इसका यह फायदा होता है कि हेयर ब्रेकेज कम होता है। बाल कम उलझते हैं और फ्रिजीनेस कम होती हैं। बालों की बनावट बनी रहती है। आप यह भी ध्यान दे सकती हैं कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं। सप्ताह में 2 से 3 बार ज्यादा शैम्पू न करें। सप्ताह में 2 से 3 बार से ज्यादा शैंपू न करें। गीले बालों में कंघी करने से बचें। साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पिएं। तनाव कम रखें, क्योंकि तनाव भी हेयर फॉल बढ़ाता है।
बालों की देखभाल के लिए अपनाएं शॉट तरीके

शैम्पू को सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय थोड़ा पानी मिलाकर इस्तेमाल करें, इससे केमिकल का असर कम होगा। कंडीशनर कभी भी स्कैल्प पर न लगाएं, इससे बाल चिपचिपे और कमज़ोर हो सकते हैं। गीले बाल जल्दी टूटते हैं। बाल हल्के सूख जाने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी करें। बाल धोने के बाद ज़ोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से पानी सोखें। हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कलर का रोजाना इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है। हरी सब्जियां, फल, दालें और पर्याप्त पानी बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। ज़्यादा तनाव सीधे तौर पर हेयर फॉल बढ़ाता है। योग, एक्सरसाइज और अच्छी नींद लें। बालों की देखभाल मुश्किल या समय लेने वाली नहीं है। अगर आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ये शॉर्ट और आसान तरीके अपना लें, तो बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। याद रखें, छोटे बदलाव ही लंबे समय में बड़े नतीजे देते हैं।