बालों के लिए नारियल का तेल हमेशा से ही गुणकारी रहा है। क्या आप जानते हैं कि आप नारियल के तेल के साथ अगर कपूर मिला कर लगाती हैं, तो यह आपके बालों को कई तरह के नुकसान से बचाता है। इसलिए आयुर्वेद में कपूर को दवा माना गया हैं। नारियल के तेल के साथ यह आपको कई तरह से पोषण देता है।। आइए जानते हैं विस्तार से।
रूसी की समस्या से निजात

अक्सर यह कहा जाता है कि बालों में रूसी की समस्या होने पर नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह स्कैल्प की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छी दवा मानी गई हैं।रूसी को हटाने के लिए कपूर का पाउडर और नारियल के तेल को एक साथ मिलाकर लगाना अच्छा और लाभदायक होता है। कपूर का पाउडर बनाने के लिए कपूर की गोली को पीस लें और एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसे गरम पानी के कटोरी में रख लें और फिर कपूर का पाउडर मिलाएं। इसके बाद नहाने से 30 मिनट पहले इस लैप को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकती हैं। इससे आप काफी हद हद तक रूसी से राहत पाती हैं।
बालों की सेहत के लिए

बालों की सेहत के लिए भी कपूर और नारियल का तेल काम आता है। इससे बालों की सेहत बढ़ती हैं। नारियल तेल और कपूर बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।यह माना गया है कि इससे बाल घने और चमकदार होते हैं। कपूर पाउडर और नारियल के तेल को एक साथ मिलाकर लगाने से आप तीन से चार बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि नारियल का तेल, कपूर पाउडर के साथ एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं। इससे बाल मुलायम और मजबूत बनेंगे।
बालों की ग्रोथ में सहायक

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि बालों की ग्रोथ में भी नारियल का तेल और कपूर फायदेमंद होता है। बालों की बढ़त में कपूर और नारियल के तेल के मिश्रण की अहम भूमिका होती हैं। आप इसका इस्तेमाल सप्ताह के दो से तीन बार कर सकती हैं। नारियल का तेल और कपूर को स्कैल्प पर लगाने से रक्त संचार अच्छे से होता है। सप्ताह में दो बार इसे स्कैल्प पर लगाना फायदेमंद माना गया है। यह बालों के विकास में सहायता करता हैं। साथ ही बालों की जड़ों को अधिक पोषण देता है।
बालों की जूँ को खत्म करने का तरीका

नारियल के तेल और कपूर के पाउडर को एक साथ मिलाकर आप अपने बाल में लगा सकती हैं। इसका एक और बड़ा फायदा यह भी है कि बालों की जूँ से आपको राहत मिलता है। अक्सर ऐसा होता है कि काफी दवाइयों के बाद भी बालों से जूं नहीं जाती हैं। ऐसे में आपको एक बार यह इस्तेमाल करना है कि कपूर पाउडर या फिर कपूर को घिस कर आप उसे नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। खुजली से भी आराम मिलेगा।
बालों को पतले होने से रोकना

नारियल का तेल बालों को सबसे अधिक पोषण देता है। ऐसे में अगर आप कपूर मिलाकर इसे लगाती हैं, तो यह आपके बाल कमजोर होने से भी रोकता है। हालांकि आपको सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बालों को पोषण मिलता है। हालांकि आप .यह ध्यान रखें कि दो चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच कपूर पाउडर का इस्तेमाल करें. यग काफी लाभकारी होगा आपके लिए।