img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / हेयर केयर

दो मुंहे बालों को बढ़ने से रोकने के कुछ घरेलू उपाय

टीम Her Circle |  जून 11, 2024

एक आम परेशानी जो शुरू हो जाती है खासतौर से बारिश के महीने में वह है बालों का दो मुंहा या दो मुंहे हो जाना, ऐसे में किस तरह से इस परेशानी से निदान पाया जा सके। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

क्यों होते हैं बाल दो मुंहे 

एक जानकारी जो आपको जरूर होनी चाहिए कि आखिर बाल दो मुंहे क्यों हो जाते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह क्या होती है। इसको अंग्रेजी में स्पिल्टेंट्स एंड्स भी कहते हैं। स्प्लिट एंड भी इसे ही कहते हैं। इस समस्या के होने की सबसे बड़ी वजह यह होती है कि जब बालों के क्यूटिकल्स डैमेज हो जाते हैं, तब यह परेशानी शुरू होती है। खासतौर से गर्मी के मौसम से लेकर बारिश के मौसम तक में यह परेशानी खूब होती है, इसकी सबसे बड़ी वजह यह होती है कि इस समय बाल सूरज की किरणों के सम्पर्क में अधिक आते हैं। साथ ही साथ हीट स्टाइलिंग या क्लोरीन का पानी भी काफी हद तक बालों को इस स्थिति में पहुंचाने का कारण बनता है। बालों में कर्लिंग करना भी दो मुंहे बालों का कारण बन जाता है। गर्मी में अधिक ह्यूमिडिटी भी होती है तो इसकी परेशानी बढ़ जाती है। साथ ही साथ बारिश या गर्मी में बालों को लगातार धोने से भी ओवर वॉश के कारण ये दिक्कतें आ जाती हैं। नेचुरल या प्राकृतिक ऑयल के खत्म होने से भी यह दिक्कतें आती ही हैं। बालों पर अगर जरूरत से ज्यादा केमिकल प्रोसेसिंग भी की गई है, तो भी परेशानी बढ़ ही जाती है। साथ ही साथ कलर किये गए बाल और साथ में बालों को कॉम्ब करना या ब्रश करना ही एक बड़ी परेशानी लाता ही है, इसलिए बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। एक जरूरी बात का यह भी ख्याल रखें कि बालों को डिटैंगल करके रखना भी बेहद जरूरी है। इसमें अगर हम कुछ मास्क का उपयोग करें तो इस परेशानी से बचा जा सकता है। साथ ही कुछ टिप्स अपनाने ही चाहिए। 

बालों को हाइड्रेट करती रहें 

एक बात का आपको ख्याल रखना जरूरी है कि बालों को आपको हाइड्रेट करते रहना होगा, क्योंकि अगर बाल हाइड्रेट नहीं होंगे, तब भी यह परेशानी बढ़ेगी ही। तो जरूरी है कि बालों में नमी दिया जाये और इसके लिए एक अच्छे मास्क की जरूरत तो होगी, वजह यह भी है कि हेयर मास्क एक गहरा कंडीशनिंग उपचार होता है, जो आपके बालों को नमी प्रदान कर सकता है और उन्हें फ्रिजी होने से भी बचा देता है। इससे बाल डैमेज नहीं होते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि बाल मुलायम और चमकदार हो जाते हैं, खास बात यह है कि इसे आपको हफ्ते में सिर्फ एक ही बार मास्क के रूप में लगाना है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको नारियल का तेल, एलो वेरा,शहद, जैतून का तेल और केले का इस्तेमाल करना है। सबको एक साथ मिला कर, मास्क की तरह स्कैल्प से लेकर बालों के आखिरी सिरे तक इसे लगा लेना है। 

बालों को ठंडे पानी से धोएं 

कई बार हमें जानकारी का अभाव होता है और हम अपने बालों को गर्म पानी से धो लेते हैं, ऐसा करने से हमें पूरी तरह से बचना चाहिए। यह बालों के लिए अच्छा नहीं होता है। हमें अपने बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोने की कोशिश ही करनी चाहिए। बालों को मसाज की अधिक जरूरत होती है, लेकिन अगर ठंडे पानी में भी बालों को मसाज दिया जाये, तो यह भी परेशानी का सबब बनता है, इसलिए बालों को धोने से पहले भी कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। 

अंडा का हेयर मास्क 

अंडे वाला हेयर मास्क भी बालों के लिए बेहद जरूरी है, अंडे वाले हेयर मास्क के साथ कई अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको अलसी के तेल और अंडे की जरूरत होगी, इन दोनों चीजों के मिश्रण को साथ में लगा लेना है और फिर बालों को थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। इससे आपके बाल चमकदार भी बनेंगे और बाल बेहतर भी हो जायेंगे, साथ ही हेयर मास्क को अच्छे से इस्तेमाल करें। यह मास्क हफ्ते में एक दिन के लिए भी लगाना अच्छा है। आप चाहें तो इस मास्क में दही मिला कर भी बालों में लगा सकती हैं। दही का लैक्टिक एसिड भी आपके बालों में से दो मुंहेपन को हटाने में काफी मदद करता है। 

अंडा, अलसी और एवोकाडो 

अंडा, अलसी और एवोकाडो का मास्क बेहद जरूरी होता है बालों के लिए। एवोकाडो की खूबी यह होती है कि इसमें विटामिन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कि साथ में मिला कर अगर मास्क के रूप में बालों में लगाया जाए, तो यह बालों को काफी राहत देता है और जो भी स्पिलिट्स एंड्स हैं, उनमें आपको अच्छे से राहत मिल जाएगी। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें कि इस मास्क को जरूर लगाया जाये। बालों को गहराई से हाइड्रेट और मॉइस्चराइज दोनों ही करने के लिए एवोकाडो अच्छा होता है, इसलिए भी इसका इस्तेमाल जरूरी है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक अंडा लेकर उसे फेंट लेना है और फिर इसे अच्छी तरह मैश कर लेना है। फिर अलसी के बीज को पीस लेना है, अब इसके साथ एवोकाडो को मैश करके निकाल लें और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर और पूरे बालों के एंड्स तक अच्छे से लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आपके बालों के लिए यह बेस्ट मास्क साबित होगा। फिर बालों को आराम से ठंडे पानी से धो लें। आपके बाल अच्छे दिखेंगे। 

अच्छे पिलो कवर का इस्तेमाल

दरअसल, यह भी एक जरूरी काम है कि अच्छे पिलो कवर का इस्तेमाल किया जाये, तो इससे भी बालों में इस तरह की परेशानी नहीं के बराबर होगी। सबसे अच्छा अगर बालों के लिए कुछ होता है तो वह सिल्क वाले पिलो कवर ही होते हैं, लेकिन पिलो कवर को हमेशा क्लीन रखना बेहद जरूरी है।  

पपीते का मास्क 

पपीते का मास्क भी बालों के लिए काफी अच्छा होता है, क्योंकि यह मास्क आपके बालों को हर तरह से नरिश करता है और बेहतर बना देता है। पपीते के मास्क की यह खूबी होती है कि इस मास्क को अगर कुछ दिनों के लिए बालों में लगाया जाए और लगातार लगाया जाये, तो कुछ समय में यह मास्क आपको बेस्ट रिजल्ट देगा। इस मास्क को बनाने के लिए पपीता को मैश कर लेना है, फिर उसमें दो चम्मच दही मिला लेनी है और फिर इसे अच्छे से मिला कर अपने बालों में लगा लेना है, मास्क लगा कर शॉवर कैप लगा लेना है। बालों पर इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है और फिर बालों को अच्छे से शैम्पू कर लेना है। 

बालों के दो मुंहे होने से जुड़े सवाल और जवाब  

क्या यह सच है कि दो मुंहे बालों के होने की बड़ी वजह आपका डायट भी है ?

हां, बालों के पोषण में आपके डायट का एक महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए आपको अपने डायट को भी बेहतर करने की सख्त जरूरत है। आयरन, प्रोटीन और ओमेगा फैटी एसिड जैसे तत्व हमारे बालों को इस परेशानी से बचाने में पूर्ण रूप से मदद करते हैं। 

स्प्लिट्स एंड्स क्या होते हैं ?

स्प्लिट एंड्स दरअसल, बाल शाफ्ट के सबसे पुराने हिस्से में प्रत्येक बाल स्ट्रैंड के बिल्कुल नीचे बिंदु होते हैं। ऐसा तब होता है जब आपके बालों के सिरे यानी कि एंड्स शुष्क और रूखे हो जाते है, तो आपके बाल पूरी तरह से खराब दिखने लगते हैं और फिर आपको यह परेशानी शुरू हो जाती है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle