अक्सर यह समस्या हो जाती है जब बालों में जुएं या फिर डैंड्रफ की परेशानी हो जाती है। डैंड्रफ खासतौर पर बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। कई बार दवाई के बावजूद इन दोनों ही समस्याओं से निजात पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बालों को सेहतमंद और साफ रख सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
नारियल तेल और नींबू का रस बालों के लिए फायदा

बालों की हर तरह की समस्या को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। इससे एक तरह से डैंड्रफ कम होता है और दूसरी तरफ यह स्कैल्प को भी अच्छी तरह से साफ रखता है। नारियल का तेल बाल और जड़ों की नमी को लॉक करता है। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है , जो कि रूसी और फंगल इन्फेक्शन को खत्म करता है। इससे बाल चमकदार और घने भी बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नारियल तेल में नीम के पत्तों को उबालकर ठंडा कर लें और फिर इसे आपको स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाना है। इसके बाद आप अपने बाल को एक या दो घंटे बाद अच्छी तरह से धोकर रख सकती हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो जुएं और डैंड्रफ दोनों में मदद करते हैं।
नींबू और दही का हेयर पैक बालों के लिए फायदा

नींबू और दही का हेयर पैक बालों के लिए काफी अच्छा पर्या. माना गया है। जानकारों के अनुसार दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपके बालों को नमी देता है। और प्रोटीन बालों को मजबूती भी प्रदान करता है। नींबू में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो कि रूसी को दूर भी करता है। साथ ही बालों को चमकदार भी बनाता है। नींबू एक तरह से आपके बालों की सफाई काफी अच्छी तरह से करता है। इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है और इससे स्कैल्प पर 20 से 30 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद आपको इसे माइल्ड शैंपू से धो लेना है। ध्यान दें कि यह हेयर पैक स्कैल्प को खुजली और डैंड्रफ कम करने में मदद करता है।
बालों में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें और इसका फायदा

टी ट्री आयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, इससे स्कैल्प में खुजली की समस्या नहीं होती है। हालांकि इसे सीधे लगाने की बजाय नारियल या फिर जैतून के तेल के साथ मिलाकर 2 से 3 बूंद बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बूंद टी ट्री ऑयल को नारियल के तेल में मिलाएं और फिर इससे आपको स्कैल्प का मसाज करना है। इससे आपके बालों को सेहतमंद राहत मिलती है। आप इसके साथ हेयर मास्क भी बना सकती हैं। दही और एलोवेरा जेल के साथ 2 से 3 बूंद मिलाकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद अपने बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। बालों के विकास के लिए भी टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद माना गया है।
फाइन टूथ कंघी का इस्तेमाल बालों के लिए

फाइन टूथ कंघी का इस्तेमाल बालों को बारीक समस्या से बाहर करता है। खासतौर पर जुएं और डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बालों में तेल लगाकर पतली दांत वाली कंघी से बालों को अच्छी तरह से कंघी करें। जिससे जुएं और उनके अंडे निकालने में मदद मिलती है। आपको सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करना है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि एक सही शैंपू का इस्तेमाल बालों के लिए करना है। आप अपने बालों के हिसाब से शैंपू का चयन करें। सप्ताह में 2 से 3 बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें और इसके साथ ही तेलिया, कंघी और तकिया किसी के साथ भी शेयर न करें।
बालों में डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क
आप बालों के लिए कई तरह से दही और नींबू का हेयर मास्क भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए 3 चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस एक साथ मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसके बाद आपको 20 से 30 मिनट किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लेना है। नारियल तेल और एलोवेरा मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच नारियल का तेल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल को एक साथ मिलाएं। दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। यह आपके स्कैल्प की खुजली और सूखापन को कम करता है। आप मेथी का हेयर मास्क भी अपने बालों पर लगा सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच मेथी दाना रातभर भिगो दें और सुबह उसका पेस्ट बना लें। इसे अपने स्कैल्प पर 30 मिनट लगाकर रखें और फिर शैंपू से इसे साफ कर लें।
बालों की सफाई के लिए जरूरी टिप्स
बालों को सेहतमंद, चमकदार और किसी भी तरह की परेशानी से दूर रखने के लिए बालों की सफाई जरूरी है। आपको सबसे पहले अपने बालों के लिए सही शैंपू चुनना चाहिए। आपको अपने बालों के टाइप के अनुसार शैंपू को चुनना चाहिए। अगर आपके बाल में डैंड्रफ की समस्या है, तो केवल एंटी-डैंड्रफ शैंपू का ही चुनाव करें। बालों को अधिक गर्म पानी से न धोएं। बाल धोने के लिए हल्का गुनगुना या ठंडा पानी बेहतर रहता है। ज्यादा गर्म पानी से स्कैल्प ड्राई हो सकता है और डैंड्रफ बढ़ सकता है। दिन में 1–2 बार बालों में कंघी करें। इससे स्कैल्प का प्राकृतिक तेल पूरे बालों में फैलता है और गंदगी भी निकलती है। बाल धोने से 30–60 मिनट पहले नारियल या बादाम का तेल लगाकर हल्की मसाज करें। इससे स्कैल्प की सफाई बेहतर होती है। अपनी कंघी और तौलिया नियमित रूप से साफ करें। इन्हें किसी और के साथ शेयर न करें, इससे इन्फेक्शन और डैंड्रफ का खतरा बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा या बहुत कम बाल धोना दोनों ही सही नहीं है। सामान्य तौर पर हफ्ते में 2–3 बार बाल धोना पर्याप्त होता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बालों में किसी भी प्रकार की समस्या है और जो कि काफी उपाय करने पर नहीं समाप्त हो रही है, तो इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।