जिस तरह आपके शरीर को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। ठीक इसी तरह बालों के लिए भी जरूरी एक्सरसाइज है। कुछ खास एक्सरसाइज के जरिए आप अपने जीवनशैली में बदलाव कर आप अपने बालों को भी सेहतमंद रखने की कोशिश कर सकती हैं। आज हम आपको इसी तरह की 5 जरूरी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन एक्सरसाइज के जरिए आप अपने बालों की को मजबूत बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
स्कैल्प का मसाज करना

सबसे जरूरी यह है कि आप अपने स्कैल्प का मसाज करें। बचपन में दादी और नानी अक्सर स्कैल्प में तेल लगाया करती थीं। वक्त के साथ समय की कमी के कारण हम बालों के लिए सबसे जरूरी देखभाल स्कैल्प पर मसाज करना भूल गए हैं। लेकिन इसे किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं करना चाहिए। स्कैल्प पर मसाज करने के लिए उंगलियों से हल्के हाथों से सिर की त्वचा यानी की स्कैल्प पर 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। इसका फायदा यह होता है कि इससे रक्त संचार बढ़ता है और इस वजह से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
सर्वांगासन जरूरी एक्सरसाइज

अगर आप अपने बालों की समस्या से निजात पाना चाहती हैं, तो आपको यह जरूरी एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इसके लिए आपको पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर की तरफ उठाना है और फिर कमर को हाथों से सहारा देते हुए शरीर को उल्टा आकार में रखना है। इससे यह होगा कि जब आप यह एक्सरसाइज करती हैं, तो सिर की तरफ रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है।
प्राणायाम से भी मिलेगा आराम

ऐसा माना गया है कि तनाव एक बड़ी वजह है, जिसके कारण बालों की समस्या पैदा होती है। इसलिए आपको किसी योग जानकार की मदद से प्राणायाम भी करना चाहिए। आप इसके लिए अनुलोम-विलोम और कपालभाति कर सकती हैं। इससे आपको काफी राहत मिलती है। इसका फायदा यह होगा कि तनाव कम होता है और हार्मोन संतुलन में आता है और इस वजह से बालों की समस्या कम हो जाती है। हालांकि किसी योग एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में ही प्राणायाम करें।
सिर से गर्दन तक तेल मालिश

यह बहुत जरूरी है कि सिर से लेकर गर्दन तक आप बालों में रूई की मदद से तेल लगाएं। आपको ऐसा तेल इस्तेमाल करना है, जिसका आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं। नारियल तेल, बादाम तेल या फिर आप अपने हिसाब से तेल का चुनाव कर सकती हैं। तेल को हल्का-सा गर्म करें और फिर इससे सिर की मालिश करें। खासतौर पर गर्दन के पास आपको अच्छे से मालिश करनी है। आप पार्लर में भी जाकर तेल मालिश करवा सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
नेक रोटेशन की एक्सरसाइज

बालों को सेहतमंद बनाने के लिए आप नेट रोटेशन की भी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसे करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी गर्दन को धीरे-धीरे दाएं से बाएं या फिर ऊपर से नीचे की तरफ घुमाएं। इसके बाद सीधे खड़े होकर सामने की तरफ झुके और सिर को नीचे लटकाएं। इस एक्सरसाइज से यह होता है कि स्कैल्प की नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। इससे स्कैल्प मजबूत होते हैं।