img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / हेयर केयर

DIY: हेयर फंगल इंफेक्शन के लिए करें घरेलू उपाय

टीम Her Circle |  अप्रैल 02, 2025

मौसम कैसा भी हो, बालों की परेशानी अक्सर बनी रहती है। ऐसा कई बार होता है कि बाहर से देखने पर बाल काफी अच्छे दिखाई देते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर कई बार फंगल इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। बालों में फंगल का संक्रमण होना एक सामान्य प्रक्रिया है, इसमें केवल सावधानी की जरूरत है। हेयर फंगल इंफेक्शन में खास तौर पर खुजली, सूजन, बालों का गिरना और लाल धब्बों के साथ डैंड्रफ की समस्या होना आम बात है। आप घर पर घरेलू उपाय के साथ हेयर फंगल इंफेक्शन की समस्या से निजात पा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल

आप बाजार से टी-ट्री ऑयल को लाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि टी-ट्री ऑयल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण के लिए एक दम सही माना गया है, जो कि फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए आपको टी-ट्री आयल की कुछ बूंदें लेनी है और इसे नारियल के तेल या फिर जैतून के तेल में मिलाकर प्रभावित हुए जगह पर लगाना है। आप इसे लगाने के बाद 30 मिनट तक उसे रहने दें और फिर शैंपू से अपने बालों को धो लें। 

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर भी आपके बालों पर काफी अच्छी तरीके से काम करेगा। साथ ही यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। आयुर्वेद में माना गया है कि एप्पल साइडर विनेगर में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो कि त्वचा संबंधी परेशानियों से आपको दूर रखता है। यह माना गया है कि एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के पीएच बैलेंस को सुधारता है, साथ ही फंगस को खत्म करता है। स्कैल्प के पीएच बैलेंस को बनाए रखना आपके बालों की सेहत को ठीक रखता है। एप्पल साइडर विनेगर को अपने बालों में इस्तेमाल करने के लिए आपको 1 हिस्सा एप्पल साइडर विनेगर लेना है और इसके साथ 2 हिस्सा पानी को लेना है और इन दोनों को मिलाकर आपको इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाना है। कम से कम 25 मिनट के लिए अपने बालों में एप्पल साइडर विनेगर को लगे रहने दें और अपने बालों को शैंपू से धो लें। 

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

आप अपने बालों के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल के पौधे से आप जेल निकाल सकती हैं। अगर आपके पास एलोवेरा जेल का पौधा नहीं है, तो आप बाजार में मौजूद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी बालों से फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसकी वजह यह है कि एलोवेरा जेल में एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ,जो कि बालों के स्कैल्प पर मौजूद सूजन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको केवल आपके फंगल इंफेक्शन के प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल अच्छी तरह से लगाना है, और फिर 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने देना है। 

प्याज का रस और नारियल तेल

आयुर्वेद में प्याज के रस को बालों के लिए वरदान माना गया है। प्याज के रस में प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के फंगल में हो रही खुजली को भी शांत करता है। ठीक इसी तरह नारियल का तेल में भी लॉरिक एसिड होता है, जो कि फंगल इंफेक्शन को कम करने में सहायता करता है। फंगल इंफेक्शन पर प्याज का रस लगाने के लिए आपको अच्छे प्याज का चयन करना है और उसके छिलके निकाल कर प्याज को काट लें और फिर उसे पीस लें। पीसने के बाद आपके पास प्याज का रस तैयार हो जाता है। आप इसे बालों पर 30 मिनट तक लगाये रखने के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धो लें। नारियल का तेल स्कैल्प पर लगाने के लिए नारियल के तेल को हल्का सा गर्म करें और फिर तेल से स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह से मालिश करें और रात भर बालों में तेल रहने दें और सुबह शैंपू से बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

बालों के स्कैल्प के लिए हल्दी का इस्तेमाल

हमारे घर की रसोई में मौजूद हल्दी कई तरह से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ठंड के मौसम में सर्दी और खांसी में राहत देने के साथ शरीर पर चोट लगने पर हल्दी कारगर तरीके से काम करती है। ठीक इसी तरह हल्दी में प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह फंगल इंफेक्शन की खुजली कम करने के साथ अंदरूनी तौर पर उसे ठीक भी करता है। आपको बाजार से खड़ी हल्दी लेनी है और फिर उसे पीस लेना है और उसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाना है। ध्यान दें, फंगल इंफेक्शन लंबे समय से है या फिर आपको दर्द और अधिक खुजली हो रही है, तो इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle