img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / ख़ुद करें

बचे हुए साबुन का इस्तेमाल, देखभाल करें त्वचा की

टीम Her Circle |  March 24, 2026

अक्सर ऐसा होता है कि घर पर साबुन के बचे हुए टुकड़ों को फेंक दिया जाता है। लेकिन आप एक सही तरीके से अपने बचे हुए साबुन को फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप इससे अपने लिए नया प्रोडक्ट भी तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

हैंडवाॅश बनाने का तरीका

आप घर पर आसानी से हैंड वॉश बना सकती हैं। इसके लिए आपको बचे हुए साबुन का इस्तेमाल सही तरीके से करना है। घर में बचे हुए साबुन के टुकड़े को कई बार फेंकना पड़ता है। आप इन टुकड़ों का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। साबुन से हैंडवॅाश बनाने के लिए केवल पानी और साबुन की जरूरत पड़ती है। इसे तैयार करने के लिए साफ पानी लें और फिर पहले पानी को उबालकर उसे ठंडा कर लें और इसके बाद इस्तेमाल में लें। फिर उबले हुए पानी को एक बड़े बर्तन में लेकर गैस पर रख दें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें। इसमें बचे हुए साबुन के टुकड़े डाल दें। जब झाग उठने लगे, तो इसे धीरे से चलाएं। झाग उठना बंद हो जाए , तो इसे छोड़ दें। आप देखेंगे कि एक दिन के अंदर ही साबुन का घोल गाढ़ा हो जाएगा। आप इस घोल में महक लाने के लिए पिपरमिंट या लेवेंडर तेल की कुछ बूंदे मिला लें। कई बार साबुन में पहले से खुशबू होती है, इसलिए आपको कोई महक मिलाने की जरूरत नहीं है। आपको इस घोल को किसी शीशी में भरकर रख लें और जब चाहें हाथ धोने के काम में ले सकती हैं। 

पेपर सोप क्या होता है?

पहले आपको यह बताते हैं कि पेपर सोप होता क्या है। पेपर सोप का इस्तेमाल अक्सर यात्रा के दौरान होता है। जहां पर पेपर में सूखा हुआ साबून होता है, और उसे गीला करने पर आपके हाथ में पेपर में मौजूद साबुन लग जाता है और आप इससे अपने हाथ की चेहरे की और शरीर की सफाई कर सकती हैं। हालांकि पेपर सोप बनाने के लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक कागज और कैंची के साथ एक शैंपू का सैशे चाहिए। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कागज को सपाट रखें। इस कागज पर शैंपू की कुछ बूंदे डालें। इसके बाद उंगलियों की सहायता से शैंपू को पूरे पेपर पर अच्छी तरह से फैला लें। ऐसा करने से पेपर पूरी तरह से कवर हो जाता है। आपको इस पेपर को कुछ देर के लिए सूखाना है। फिर जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो कैंची से पेपर के चोठे टुकड़ें काट लें। इससे आप अपने लिए पेपर सोप तैयार कर सकती हैं। आपको जब भी इसका इस्तेमाल करना होता है, तो एक पेपर की सीट लें। उसमें आपको थोड़ा-सा पानी मिलाना है। कुछ सेकंड बाद झाग बनने लगेगा। आप आसानी से हाथ साफ कर सकती हैं।

पेपर सोप बनाने का अन्य तरीका

साबुन से पेपर शॅाप बनाने के लिए सबसे पहले सभी बचे हुए साबुन के टुकड़ों को अच्छे से कद्दूकस कर लें, ताकि साबुन छोटे- छोटे फ्लेक्स में बदल जाएं। इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा-सा पानी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ साबुन डालकर धीमी आंच पर इसे गर्म करें और आपको इस बात को ध्यान रखना है कि साबुन पूरी तरह से पिघल जाए। साथ ही मिश्रण बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। इसके बाद जब साबुन अच्छी तरह से पिघल जाए, तो उसे थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए। थोड़ी देर बाद यह एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। अब इस पेस्ट को बेटर पेपर या फिर प्लास्टिक शीट पर पतली परत में फैलाना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पतल जितनी पतली होगी, पेपर सोप उतना अच्छा बन पाएगा। यह शीट को 5 से 6 घंटे के लिए रात में सूखने के लिए रख दें। सूखने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें। पेपर सोप का यह फायदा यह भी है कि यह पूरी तरह से ट्रैवल फ्रेंडली होता है और साथ ही बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है। 

पेपर सोप से जुड़ी सावधानी



पेपर सोप से जुड़ी कई सारी सावधानियां है, जिसका आपको जरूर ध्यान देना होगा। पेपर सोप उपयोग में बहुत आसान और सुविधाजनक होता है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है। आपको हमेशा साफ और अच्छी गुणवत्ता वाले साबुन का इस्तेमाल करना। साबुन बनाने के दौरान साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखना चाहिए। पेपर सोप के लिए बहुत मोटी परत न बनाएं। मोटी परत होने से यह ठीक से सूखेगा नहीं। साथ ही इस्तेमाल करते समय साबुन ठीक से मिलेगा नहीं। इसलिए हमेशा पतली और समान परत बनाएं। पेपर सोप को हमेशा अच्छी तरह से सूखने दें। आधा गीला रहने पर पेपर सोप खराब हो सकता है। पेपर सोप को हमेशा सूखे और बंद डिब्बे में रखें। नमी और पानी से दूर रखना है। पेपर सोप को इस्तेमाल करने से पहले आंखों से दूर रखें। पेपर सोप को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। पेपर सोप को ज्यादा समय तक स्टोर न करें। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle