img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / ख़ुद करें

5 तरह के फलों से बनाएं सेहतमंद बॉडी स्क्रब, जानें आसान तरीका

टीम Her Circle |  सितंबर 16, 2025

फल को खाने के साथ आप कई तरह से इसका उपयोग कर सकती हैं। फल सेहत को अंदरूनी और बाहरी तौर पर पोषण देते हैं। ऐसे कई तरह के फल हैं, जिनका इस्तेमाल आप बॉडी स्क्रब के तौर पर कर सकती हैं। आप 5 तरह के फल से घर पर ही अपने लिए एक प्रभावशाली और नेचुरल बॉडी स्क्रब बना सकती हैं। आइए जानते हैं, विस्तार से।

केला बाॅडी स्क्रब

केले से आप अपने लिए मॉइस्चराइजिंग बॉडी स्क्रब बना सकती हैं। आपको केला आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इससे बॉडी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला, 2 टेबलस्पून ओट्स, एक टेबल स्पून शहद लें। इन सभी सामग्री को आपको एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद आपको अपने शरीर की त्वचा पर हल्के हाथों से इसे लगाना है। साथ ही आपको 10 से 12 मिनट तक केले के इस पेस्ट को बॅाडी पर स्क्रब करना है। फिर आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। ध्यान दें कि केला बॅाडी स्क्रब से यह फायदा होगा कि आपकी रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन विकल्प है और साथ ही यह आपके शरीर की त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज भी करता है।

संतरा बाॅडी स्क्रब

शरीर की त्वचा पर से टैन हटाने के लिए यह स्क्रब काफी अच्छा पर्याय है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले 2 टेबलस्पून संतरे के रस निकाल लें। इसके बाद आपको बाजार से संतरे के छिलके का पाउडर लेकर आना है। साथ ही एक टेबल स्पून ब्राउन शुगर भी इसमें मिलाना है। आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्क्रब तैयार कर लेना है। इसके बाद आपको शरीर पर जहां पर टैन होता है, वहां पर इसे लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करना है। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इस स्क्रब का यह फायदा होता है कि यह शरीर में जमा गंदगी निकालकर आपको नेचुरल ग्लो देता है।

अनानास बॉडी स्क्रब

 

अनानास भी आपके शरीर की त्वचा के लिए फायदेमंद तरीके से काम करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप अनानास का गूदा लें। इसके साथ 2 टेबलस्पून राइस फ्लोर यानी कि चावल का आटा लें। इसके साथ ही आपको शहद भी लेना है। आपको इन सभी को बनाकर एक पेस्ट बनाना है। इसके बाद आपको 5 से 7 मिनट तक इसे स्क्रब करना है और फिर आपको गुनगुने पानी से इसे साफ कर लेना है। अनानास बॉडी स्क्रब का फायदा यह होता है कि यह आपकी डेड स्किन को हटाता है। साथ ही त्वचा को साफ और मुलायम भी बनाता है।

सेब स्क्रब

सेब भी आसानी से हर सीजन में बाजार में मिल जाता है। सेब से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप कद्दूकस किया हुआ सेब लें। इसके साथ 1 टेबलस्पून ओट्स लें और साथ ही एक टेबल स्पून दूध भी लें। आपको इन सभी को एक साथ मिक्स करना है और फिर इसे 10 से 12 मिनट के लिए इसे स्क्रब करना है और फिर मसाज के बाद पानी से इसे साफ कर लें। यह स्क्रब आपके स्किन को अंदरूनी तौर पर सेहतमंद रखता है 

अंगूर स्क्रब

अंगूर बनाने के लिए सबसे पहले 6 से 7 मैश किए हुए अंगूर लें। इसके साथ एक टेबलस्पून चीनी मिलाएं और साथ ही एलोवेरा जेल भी लें। आपको इन सभी चीजों को मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से साफ कर लें। यह आपकी त्वचा से थकान को हटाने का कार्य करता है। साथ ही स्क्रब करते समय आपको यह ध्यान रखना है कि ताजे फलों का इस्तेमाल करते हुए फलों से ताजा स्क्रब ही बनाएं। पहले पैच टेस्ट करें और फिर त्वचा पर अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle