img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / सौंदर्य / ख़ुद करें

घर पर कैसे ब्यूटी टूल्स बनाएं, जानें आसान 5 तरीके !

टीम Her Circle |  August 04, 2026

घर पर सेहत और सौदर्य से जुड़े हुए कई सारे ब्यूटी टूल्स बनाए जा सकते हैं। आप इसके लिए रिसर्च करते हुए ब्यूटी टूल्स के कई सारे सामान बना सकती हैं। आप अगर ध्यान देंगी, तो आसानी से खुद के लिए कई सारे ब्यूटी टूल्स के सामान बिना खर्च के तैयार कर सकती हैं। आप इसे अपनी हर दिन की चीजों से बना सकती हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि इन सभी ब्यूटी टूल्स की सफाई पर खासतौर पर ध्यान देना है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे 5 तरीके से ब्यूटी टूल्स बना सकती हैं।

मसाज रोलर कैसे बनाएं

चेहरे पर मसाज करने के लिए रोलर काफी काम आता है। इसके लिए आपको घर में रखे हुए सामानों का ही इस्तेमाल करना है और फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रख देना है। आप मसाज रोलर बनाने के लिए स्टील की फूड पाइप या फिर चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए चम्मच या फिर फूड पाइप को फ्रिज में रख दें और फिर अच्छे से ठंडा होने के बाद इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें। इससे आपके चेहरे की सूजन भी खत्म होती है और रक्त प्रवाह भी चेहरे पर अच्छे से होता है।

फेस के लिए ब्रश

आप अपने चेहरे के लिए ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आप घर पर फेस ब्रश के लिए बेबी टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेबी के लिए काफी मुलायम तरीके से टूथ ब्रश को तैयार किया जाता है। आप किसी महंगे फेस ब्रश की जगह बेबी का टूथ ब्रश इस्तेमाल करें यह किफायती और आपके चेहरे के लिए एक अच्छा पर्याय बन जाएगा। कई लोग फेस ब्रश की जगह मुलायम कपड़ों का भी इस्तेमाल करते हैं। आप भी यह तरीका अपना सकती हैं।

आई मास्क चेहरे के लिए

चेहरे में सबसे नाजुक हमारी आंख होती है। आप आई मास्क के लिए किसी काटन के साफ कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने किसी भी साफ कपड़े को लेकर अपनी आंख के हिसाब से कांट लें और फिर ठंडे गुलाब जल या फिर ठंडे पानी में भिगोकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें और फिर इसका इस्तेमाल करें। यह आपकी आंखों को राहत देता है। आप किसी साफ कपड़े को भी ठंडा करके चेहरे पर पूरी तरह लगा सकती हैं। यह आंख के साथ आपके चेहरे को भी राहत पहुंचाता है।

लिप स्क्रब टूल

लिप स्क्रब टूल बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए भी आपको ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं है। एक साफ़, मुलायम सिलिकॉन फिंगर ब्रश (जो आमतौर पर बच्चों के मसूड़ों की सफाई के लिए होता है) से होंठों पर हल्की गोलाकार मसाज करें। पहले थोड़ी चीनी और शहद का मिश्रण लगा सकते हैं, फिर धीरे-धीरे साफ़ करें।

फेस के लिए टॅावल

एक साफ तौलिया गर्म (बहुत गर्म नहीं) पानी में भिगोकर निचोड़ लें। 1–2 मिनट के लिए चेहरे पर रखें। इसके बाद अपना मॉइस्चराइज़र लगाएं। हालांकि आपको सभी टूल्स की साफ-सफाई अच्छी तरह रखनी होगी। साथ ही किसी भी टूल्स को चेहरे पर रगड़े नहीं। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर उसका इस्तेमाल न करें।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle