गर्मी के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि चेहरा किसी न किसी वजह से डस और ड्राई दिखने लगता है। ऐसे में आप आईस क्यूब के जरिए कई तरह के पैक बना सकती हैं। आप अपने महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उपाय अपना सकती हैं, जो कि काफी असरदार, आसान और सस्ता विकल्प हो सकता है।
आइस क्यूब का चेहरे के लिए फायदा

आइस क्यूब कई तरह से चेहरे के लिए लाभदायक होता है। बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता है। बर्फ स्किन के खुले पोर्स को छोटा दिखाने में मदद करता है, जिससे स्किन स्मूद लगती है। आंखों के नीचे हल्के हाथ से बर्फ लगाने से डार्क सर्कल और पफीनेस कम हो सकती है। ऑयली स्किन वालों के लिए आइस क्यूब फायदेमंद है क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को कम करता है। चेहरे पर बर्फ लगाने का एक खास तरीका होता है। सबसे पहले बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाएं। इसके बाद उसे कपड़े में लपेटकर उसे लगाएं। एक या दो मिनट से ज्यादा आपको एक जगह पर इसे नहीं रगड़ना है। साथ ही दिन में केवल एक या दो बार ही इसे इस्तेमाल करना है। आपको यह भी ध्यान रखना है कि बहुत सेंसिटिव स्किन है, तो सबसे पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
गुलाब जल और एलोवेरा आइस क्यूब कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें

आप गुलाब जल और एलोवेरा जेल के साथ भी आइस क्यूब बना सकती हैं। यह बहुत ही असरदार और प्राकृतिक उपाय है। इससे बनाने का एक खास तरीका है। इसे तैयार करने के लिए 2 से 3 चम्मच गुलाब जल और साथ ही एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल भी लें और इसके साथ 2 से 3 चम्मच पानी भी मिलाएं। इसके बाद आपको एक बाउल में गुलाब जल और एलोवेरा जेल भी मिलाएं। अगर मिश्रण गाढ़ा हो, तो थोड़ा पानी डालकर पतला करें। इसके बाद मिक्सर को आइस ट्रे में डालें। इसके बाद आपको इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। आप फिर इसे अपनी स्किन के अनुसार अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आइस क्यूब को तैयार करने का एक खास तरीका है। इसके लिए आपको आइस क्यूब लेना है और फिर उसे साफ कपड़े या रूमाल में लपेटें। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। आपको इस आइस क्यूब को लेकर सिर, नाक और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाना है। इसका यह फायदा होता है कि त्वचा को इससे ठंडक और ताजगी मिलती है। पोर्स भी टाइट होता है। स्किन को हाइड्रेट और मुलायम भी बनाता है। साथ ही हल्का नैचुरल ग्लो भी देता है।
खीरा आइस क्यूब कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल करने का फायदा

खीरा आइस क्यूब चेहरे को ठंडक, हाइड्रेशन देता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट अधिक गाढ़ा हो, तो थोड़ा पानी मिलाएं। इस मिक्सर को आइस ट्रे में डालें। 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। आइस क्यूब तैयार होने के बाद एक कपड़े में इसे लपेट लें। हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। खासकर आंखों के नीचे लगाएं। एक से दो मिनट तक इसे इस्तेमाल करना है। इसके बाद इस आइस क्यूब के पानी को चेहरे पर सूखने दें और बाद में हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं। इसका यह फायदा होता है कि खीरा नेचुरल कूलिंग एजेंट है, जिससे स्किन तुरंत रिलैक्स महसूस करती है।आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे कम करने में मददगार होता है। धूप से जली हुई स्किन को शांत करता है। स्किन स्मूद और टाइट दिखती है। इस आइस क्यूब को लेकर ध्यान रखने वाली बात है कि बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाएं। ज्यादा देर तक एक जगह पर न रखें। सेंसिटिव स्किन हो, तो पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही दिन में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें।
दूध और शहद आइस क्यूब्स कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल करें
दूध और शहद का मिश्रण नमी और पोषण के साथ नेचुरल ग्लो देता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध और शहद अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को आइस ट्रे में डालें। 5 से 6 घंटे के लिए इसे फ्रीजर में रखें। जमने के बाद आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करें। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक आइस क्यूब को मुलायम कपड़े में लपेटे। चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। 1–2 मिनट तक ही इस्तेमाल करें। 10–15 मिनट बाद चेहरे को हल्के पानी से धो सकते हैं। बाद में मॉइस्चराइज़र लगाएं। दूध और शहद दोनों स्किन को हाइड्रेट करके सॉफ्ट बनाते हैं। रेगुलर इस्तेमाल से चेहरा चमकदार दिखता है। यह एक तरह से स्किन को ब्राइट और फ्रेश बनाता है।
ग्रीन टी आइस क्यूब्स कैसे बनाएं
ग्रीन टी आइस क्यूब्स स्किन को डिटॉक्स, फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इन्हें बनाना आसान है और ये खासकर ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसे तैयार करने के लिए पानी को उबाल लें। उसमें ग्रीन टी बैग डालकर 2 से 3 मिनट तक इसे छोड़ दें। टी बैग निकालकर चाय को ठंडा होने दें। इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। जमने के बाद इसका आइस क्यूब्स तैयार करें। इसे इस्तेमाल करने का तरीका यह है कि एक आइस क्यूब लें और उसे कपड़े में लपेटें। चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। आपको एक या दो मिनट तक ही इसे इस्तेमाल करना है।