img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / ख़ुद करें

नाखूनों की खूबसूरती के लिए, जानें नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका

टीम Her Circle |  सितंबर 12, 2025

यह उन महिलाओं को अच्छी तरह से पता होगा, जिनके लिए नेल पॉलिश लगाना बाएं हाथ का खेल नहीं है। जी हां, अक्सर महिलाओं को नेल पॉलिश लगाने के लिए किसी और के हाथों की जरूरत पड़ती है। इसकी वजह यह है कि नेल पॉलिश को लगाना एक कला है, जो कि धैर्य और क्रिएटिविटी के साथ आती है। इसी वजह से नेल आर्ट का कल्चर बीते दिनों काफी बढ़ा है। आइए जानते हैं विस्तार से।

नेल पॉलिश और फिनिशिंग

आजकल बाजारों में अनेक रंगों और प्रकारों की फिनिश वाली नेल पॉलिश मौजूद है। लेकिन यदि इसे सही तरीके से नहीं लगाया जाए, तो यह देखने में आपके नाखूनों को खराब लुक दे सकती है। साथ ही नाखून से जल्दी उतर भी जाती है। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि नेल पॅालिश लगाने से पहले आपको अपने नाखूनों को भी इसके लिए तैयार करना होगा। नेल पॅालिश लगाने से पहले आपको अपने नाखूनों की सफाई करनी जरूरी होती है। नाखूनों की अच्छी तरह से सफाई करना इसके लिए आवश्यक है। ध्यान दें कि अगर आपके नाखून अच्छी तरह से साफ नहीं रहेंगे, तो नई नेल पॉलिश अच्छे से नहीं टिक पाएगी। इसलिए सबसे पहले आपको नेल पॉलिश रिमूवर से नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें। पुराने ने पॉलिश को हटाएं। यदि आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है, तो आप अल्कोहल या किसी भी डिओडोरेंट स्प्रे का उपयोग भी नाखून की ऊपरी परत को साफ करने के लिए कर सकती हैं। आप रुई की सहायता से नाखूनों की सतह को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं।

नेल शेप और क्यूटिकल्स की देखभाल करना

आपको अपने नाखूनों की सफाई के बाद नाखूनों के आकार पर ध्यान देना चाहिए।। आपको इसके लिए नेल फाइलर की मदद लेनी चाहिए। नेल फाइलर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आप नेल फाइलर की सहायता से आप अपने नाखूनों को अपने उंगलियों के हिसाब से आकार दे सकती हैं। जैसे राउंड, स्क्वायर, ओवल या आल्मंड। नेल फाइल को इस्तेमाल करने के लिए नाखूनों को एक ही दिशा में फाइल करें। आगे-पीछे करने से नाखून टूट सकते हैं। आपको नेल क्लिपर का भी सावधानी से इस्तेमाल करना है। आपको नाखूनों को ज्यादा छोटे आकार में नहीं काटना है। आपको अपने नाखूनों को सप्ताह में एक से दो बार ट्रिम करना है। इससे नाखूनों की सेहत अच्छी रहती है। कोशिश करें कि घरेलू काम करते समय अपने नाखूनों का ध्यान रखें। उसकी सफाई का भी ध्यान रखें। 

नेल पॉलिश से पहले बेस कोट लगाने के लिए जरूरी टिप्स

नेल पॉलिश से पहले बेस कोट लगाने से पहले आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना है। इसके लिए नेल पॉलिश से पहले नाखूनों को अच्छी तरह से धो लें और फिर सूखा लें। आप किसी भी तरह के तेल, लोशन या फिर क्रीम की परत को नाखून पर न रहने दें। इससे बेस कोट और पॉलिश सही से चिपक नहीं पाते हैं। बेस कोट को लगाने से पहले आपको यह ध्यान देना है कि बेस कोट की परत मोटी नहीं होनी चाहिए। इससे पॉलिश जल्दी चिपक सकती है। आपको हल्की और एकसमान परत नाखूनों पर लगानी है। आपको इसके बाद बेस कोट को सूखने देना है। बेस कोट के ऊपर तुरंत पॉलिश नहीं लगाना चाहिए। एक या दो मिनट बेस कोट को सूखने दें। बेस कोट लगाते समय  नाखून के किनारे तक ब्रश को ले जाएं। इससे नेल पॉलिश टिप से जल्दी निकलती नहीं है। उल्लेखनीय है कि अगर आप नेल पॉलिश नहीं भी लगा रही हैं, तो भी बेस कोट अकेले लगाने से नाखूनों को हेल्दी और चमकदार लुक मिल सकता है। 

नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका

नेल पॉलिश को लगाने के लिए उसकी बोतल खोलने के बाद ब्रश को हल्के से बोतल के किनारे पर रगड़े ताकि अतिरिक्त पॉलिश हट जाए। यह भी ध्यान रखना है कि ब्रश पर ना ज्यादा न कम पॉलिश हो। आपको ब्रश पर सही संतुलन जरूर है। आपको नेल पॉलिश लगाने के लिए तीन स्ट्रोक तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले नाखून के बीच में ब्रश रखकर ऊपर से नीचे की तरफ पॉलिश करना है और नाखून के बीच में एक स्ट्रोक लगाना है। बाएं तरफ एक स्ट्रोक लगाने के लिए ब्रश को नाखून के बाएं किनारे से नीचे की तरफ लेकर जाना है इसके बाद दाएं तरफ एक स्ट्रोक लगाने के लिए आपको दाहिनी तरफ भी वही प्रक्रिया को दोहराना है। इससे नेल पॉलिश समान रूप से लगेगी और स्मूथ दिखेगी। 

नेल पॉलिश के दूसरी कोट लगाने की प्रक्रिया

नेल पॉलिश की पहली कोट लगाने के बाद आपको दूसरी कोट भी लगाना है। इसके लिए आपको पहली परत सूखने के बाद 3 से 5 मिनट तक उसे वैसे ही रहने देना है। उसी तकनीक से दूसरी परत लगाना है। इससे रंग और भी गहरा और चमकदार दिखाई देगा। आपको यह ध्यान रखना है कि अगर पॉलिश गाढ़ी है, तो पतली दो परतें बेहतर होती हैं, बजाय एक मोटी परत के। 

नेल पॉलिश पर टॉप कोट लगाने की प्रक्रिया 

आपको यह ध्यान रखना है कि नेल पॉलिश पर टॉप कोट लगाना सबसे जरूरी और अंतिम प्रक्रिया है। टॉप कोट अंतिम परत होती है, जो कि नाखूनों को शाइन देने के साथ-साथ नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करती है। इसके लिए आपको टॉप कोट लगाने के लिए दूसरी कोट को सूखने देना है। इसके बाद टॉप कोट नेल पॉलिश के ऊपर हल्के हाथ से लगाना है। इससे यह होगा पॉलिश चिपकती नहीं है और जल्दी फटती भी नहीं है। अगर आप हर दिन पानी में काम करती हैं, तो टॅाप कोट जरूर लगाएं। 

नेल पॉलिश के लिए धैर्य की जरूरत 

नेल पॉलिश लगाने के लिए आपके पास धैर्य का होना जरूरी है। नेल पॉलिश लगाने के दौरान और उसके बाद आपके पास धैर्य का होना जरूरी है। आपको नेल पॉलिश को लगाने के बाद उसे  सुखाने के लिए पंखे का सहारा न लें। आपको नेल पॉलिश को प्राकृतिक हवा में सूखने देना है। यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है, नेल पॉलिश को सुखाने का। लेकिन इसमें 10 से 15 मिनट लग सकते हैं। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। आप कूल एयर ड्रायर का उपयोग भी नेल पॉलिश सूखने के लिए कर सकती हैं। विदित हो कि इन सभी तरीकों को अपनाकर आप अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका सीख सकती हैं। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle