गर्मी का मौसम आने के साथ ही पसीने के कारण बात और त्वचा में कई तरह की समस्याएं आ जाती हैं। जैसे कि बालों में पसीने के कारण खुजली, रूखापन और झड़ना जैसी समस्या हो जाती है। साथ ही पसीने के कारण त्वचा का रंग भी कई बार गाढ़ा होने लगता है। आज हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप पुराने तरीके से अपने बाल और त्वचा की सुरक्षा कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
दादी मां का उबटन बनाने की आसान विधि

उबटन का नाम सुनते ही आपको घर की कई सारी चीजें याद आ गई होंगी। जिसका इस्तेमाल अक्सर रसोई में किया जाता है। इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, चंदन पाउडर, हल्दी, गुलाब जल, कच्चा दूध या दही के साथ कुछ बूंदे नींबू का रस लें। इसके बाद आपको इन सभी को एक साफ बाउल में रख लेना है। उसमें बेसन, चंदन पाउडर, हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाना है। इसमें गुलाब जल, दूध और दही के साथ नींबू की रस मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पेस्ट पतला या फिर गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे लगाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस उबटन को चेहरे, गर्दन के साथ हाथ और पैर पर भी लगाएं। 15 से 20 मिनट इसे सूखने दें और सूखने के बाद हल्के हाथ से इसे रगड़ते हुए पानी से धो लें। इस उबटन का यह फायदा होता है कि यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और टैनिंग हटाने में भी मदद करता है साथ दी दाग और धब्बों को भी कम करने में सहायता करता है।
बालों की जड़ों को ठंडक पहुंचाने के लिए हेयर मास्क

गर्मी में बाल काफी रूखे हो जाते हैं, ऐसे में हेयर मास्क आपको कई तरह से काम में आने वाला है। इसे तैयार करने के लिए दही, नारियल तेल, एलोवेरा जेल, मेथी पाउडर, आंवला पाउडर लें। इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही और उसमें नारियल का तेल मिलाएं. अब इसमें एलोवेरा जेल, मेथी पाउडर और आंवला पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए एक साइड रख लें। इस पेस्ट को लगाने के लिए सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें। इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह से लगाएं। 30 से 40 मिनट के लिए इसे बालों में लगा रहने दें और इसके बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से बाल को धो लें। इस पेस्ट का फायदा यह होता है कि बालों को यह गहराई से पोषण देता है और रूखापन के साथ डैंड्रफ को भी कम करता है। बालों को मजबूत बनाने के साथ ठंड में स्कैल्प को भी ठंडक देता है। गर्मी में आपको हालांकि कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान देना है। सबसे पहले आपको दिन में कम से कम 2 बार चेहरे को साफ करें और ज्यादा पानी पिएं। साध ही धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दादी मां का स्क्रब गर्मी के लिए

गर्मी के लिए दादी मां का एक खास तरह का स्क्रब है, जिसे जरूर बनाना चाहिए। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन के साथ अपनी जरूरत के हिसाब से चावल का आटा भी मिला लें। ध्यान दें कि बेसन और चावल की मात्रा एक समान होनी चाहिए अब इसमें आपको हल्दी मिलाना है और इसके बाद दही, गुलाब जल और नींबू का भी रस डालकर एक अच्छा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आपको ध्यान रखना है कि गाढ़ा या पतला पेस्ट नहीं तैयार करना है। इसे लगाने का भी एक खास तरीका है। सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से हल्का गीला कर लें और अब इस स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए इसे मसाज करना है। इसके बाद 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इस स्क्रब का यह फायदा होता है कि इससे डेड स्किन हटकर त्वचा साफ हो जाती है और टैनिंग को भी यह कम करता है। त्वचा को गर्मी में ठंडक और ताजगी मिलती है।
दादी मां का स्क्रब पैरों के लिए कैसे बनाएं

गर्मी में पैरों को साफ करने के लिए दादी मां का चावल स्क्रब काफी लोकप्रिय है। आप इसे एक बार जरूर लगा सकती हें। यह काफी अच्छा रिजल्ट देता है। इसके लिए आपको जरूरत के हिसाब से चावल का आटा, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच कॉफी पाउडर, 2 चम्मच दही या फिर दूध के साथ 1 चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच हल्दी जरूर मिलाएं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में चावल का आटा, बेसन और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें हल्दी डालें। इसके बाद दही या फिर दूध और नारियल तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। सबसे पहले पैरों को 10 से 15 मिनट गुनगुने पानी में भिगो लें। अब तौलिए से सूखा लें। तैयार स्क्रब को पैरों पर अच्छी तरह से लगाएं। खासकर एड़ियों और उंगलियों के बीच और फिर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करना है। फिर साफ पानी से से धो लें और अपनी पसंद का मॉइश्चराइजर या तेल लगाएं।
घरेलू सौंदर्य उपचार बनाने से पहले जरूरी सावधानी

इस बात का आपको ध्यान रखना है कि घरेलू सौंदर्य उपचार को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। हर किसी की स्किन और हेयर टाइप अलग होती है। उसी के अनुसार उपचार करें और उससे पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। तैलीय स्किन पर तेल वाला सामान न लगाएं। नींबू का इस्तेमाल ड्राई स्किन पर न करें। पैच टेस्ट के बाद 20 मिनट का इंतजार जरूर करें। किसी भी प्रकार की समस्या यानी कि खुजली, लालपन या सूजन आए, तो घरेलू सौंदर्य उपचार का इस्तेमाल न करें। हमेशा ताजी और साफ सामग्री का इस्तेमाल करें। हर चीज की मात्रा सही होना चाहिए।