img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / ख़ुद करें

DIY: होंठों के लिए तैयार करें 5 तरह के स्क्रब

टीम Her Circle |  मई 21, 2025

घर पर आप एक नहीं, बल्कि कई तरह से अपनी त्वचा का ध्यान रख सकती हैं। चेहरे की त्वचा का ध्यान रखने के साथ जरूरी है कि आप अपने होंठों का भी उतने ही अच्छी तरह से ध्यान रखें। इसके लिए आपको स्क्रब बनाना होगा। आप अपने घर रखी हुई चीजों से आसानी से खुद के लिए एक नहीं, बल्कि 5 तरह से लिप स्क्रब बना सकती हैं। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में 3 से 4 बार कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

शहद और चीनी स्क्रब 

आप शहद और चीनी को मिलाकर भी अपने लिए स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है और आप इसका इस्तेमाल भी सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच बारीक पिसी हुई चीनी लेनी है। आप अपने घर में मौजूद को शक्कर को बारीक पिस लें। इसके बाद आप शहद के साथ बारीक पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह से पेस्ट बनाकर मिलाएं। इसके बाद आपको इसे हल्के हाथों से होठों पर एक से दो मिनट के लिए स्क्रब करना है और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें और ध्यान दें कि स्क्रब लगाने के बाद लिप बाम जरूर लगाएं। ध्यान दें कि यह स्क्रब होठों को एक्सफोलिएट कर उन्हें मुलायम और मॉइस्चराइज करता है।

नारियल तेल और ब्राउन शुगर से बनाएं स्क्रब

नारियल तेल और ब्राउन शुगर भी आराम से आपको घर पर मिल जाएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नारियल का तेल लें और इसके साथ आपको एक चम्मच ब्राउन शुगर भी लेना है। आप ब्राउन शुगर को दरदरा पीस लें। इससे आपको आसानी होगी स्क्रब की तरह शुगर को इस्तेमाल करने में। आपको नारियल तेल और ब्राउन शुगर को एक साथ अच्छी तरह से मिलाना है। आपको होंठों पर लगाकर हल्के हाथों से एक मिनट तक इसे रगड़ना है और फिर अंत में आपको साफ कपड़े से इसे पोछ लेना है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद आपको लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करना है।

कॉफी और शहद से बनाएं लिप स्क्रब

आप कॉफी पाउडर की सहायता से भी लिप स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको आधा चम्मच कॉफी पाउडर और उसके साथ आधा चम्मच शहद का इस्तेमाल करना है। इन दोनों को मिलाकर आपको एक पेस्ट तैयार करना है। आपको इसे होंठो पर धीरे-धीरे स्क्रब करना है। इसके बाद आप इस स्क्रब को 5 से 7 मिनट स्क्रब करने के बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। ध्यान दें कि इसके इस्तेमाल के बाद भी आपको लिप बाम जरूर लगाना है। साथ ही जब भी आप स्क्रब तैयार करें, तो स्क्रब ताजा ही तैयार करें।

एलोवेरा जेल और चावल का आटा

आप एलोवेरा जेल और चावल के आटे से भी स्क्रब तैयार कर सकती है। यह स्क्रब सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इससे सूजन भी कम होती है। इसे बनाने के लिए घर में मौजूद चावल को बारीक पीस लें और साथ ही ताजे एलोवेरा से जेल भी निकालें। इन दोनों को मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार करें और होंठों पर इसे लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें और साफ पानी से होंठों को धो लें। इसके बाद लिप बाम का इस्तेमाल होंठों पर करें।

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध 

बाजार से आपको गुलाब का फूल लेकर आना है। आपको इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियां को दूध में भिगोकर इसका पेस्ट बना लेना है। इसके बाद इसे होंठों पर लगाकर एक मिनट के लिए स्क्रब करना है और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लेना है। ध्यान दें कि यह स्क्रब होंठों को नाजुक होते हैं, इसलिए स्क्रब का इस्तेमाल धीरे-धीरे करें।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle