img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / ख़ुद करें

आंखों के आस-पास की त्वचा का ध्यान रखने के लिए अपनाएं घरेलू तरीके

टीम Her Circle |  सितंबर 03, 2025

आंखों का ध्यान रखने के लिए हम कई तरह की सेहतमंद चीजों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही हम कई तरह के घरेलू उपाय भी करते हैं और आई मास्क बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आंख के साथ आपको अपनी आंख के आस-पास की त्वचा का भी अधिक ध्यान देना होता है। आंख के आस-पास की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है। इसलिए इसके खास देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

खीरे का करें प्रयोग

आप अपने आंखों के आस-पास की त्वचा का देखभाल करने के लिए खीरे का उपयोग कर सकती हैं। यह काफी सरल और उपयोगी उपाय है। खीरे का उपयोग करने से आंख के आस-पास की जगह ठंडी रहती है और यह सूजन को भी कम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे के पतले स्लाइस काटें और फिर 10 से 15 मिनट तक आंखों पर रखें। इसके बाद ठंडे खीरे का रस भी कॉटन में भिगोकर आंखों के चारों तरफ लगा सकती हैं। आप इस खीरे का उपाय सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकती हैंं।

आलू के रस का उपयोग आंखों के लिए

आलू का रस भी आपको आसानी से किचन से मिल सकता है। आंखों के नीचे और ऊपर अक्सर डार्क सर्किल की समस्या किसी न किसी वजह से हो सकती है। ऐसे में कच्चे आलू का रस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका उपयोग करने के लिए कच्चे आलू को छीलकर मिक्सर की मदद से उसका रस निकाल लें। इसके बाद आप रस निकाल कर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं फिर 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लेना है। ध्यान रखें कि आप जब भी आप आलू के रस का उपयोग करें, तो ताजा ही रस निकालें।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आंखों के लिए

एलोवेरा जेल भी आसानी से आपको बाजार में मिल जाता है। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आप उसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिसमें 99 प्रतिशत एलोवेरा जेल हो। अगर आप इसके लिए एलोवेरा जेल पौधे से लेकर इस्तेमाल करती हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा। आंखों के आस-पास की त्वचा के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और साथ फाइन लाइन्स को भी कम करता है। आपको इस जेल का इस्तेमाल हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं और रातभर छोड़ दें।

आइस क्यूब से आंखों के पास मसाज

आइस क्यूब सबसे आसान तरीका है, आंखों के आस-पास की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए। आप ताजा पानी को आइस क्यूब बनाने के लिए फ्रिज में रख दें। इससे यह होगा कि पफीनेस और सूजन में राहत मिलेगी। आइस क्यूब का इस्तेमाल करने के लिए बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटें। इसके साथ ही आपको 3 से 5 मिनट के लिए आंखों के चारों तरफ हल्के हाथों में घुमाएं। आप इस प्रक्रिया को रात को सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे यह होगा कि पूरी रात आपकी आंखों को आराम मिलता है।

ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल आंखों के लिए

ग्रीन टी का इस्तेमाल भी आपकी आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करना एक नया मॉर्डन तरीका है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आप इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। आपको इस टी बैग्स को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर ही रखना है। ध्यान दें कि इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स का इस्तेमाल आपके आंखों के आसपास की त्वचा को एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर करते हुए सूजन और डार्क सर्किल्स में फायदेमंद माना गया है। आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकती हैं। यह भी काफी आसान तरीका है, आंखों के आसपास की त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए।

और अंत में आपको बता दें कि आपको यह भी ध्यान रखना है कि आंखों के आस-पास की त्वचा का ध्यान लेने के लिए आपको अपनी नींद पूरी करनी चाहिए। भरपूर पानी पीना चाहिए। साथ ही हल्के हाथों से रोजाना आंखों के नीचे मसाज करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle