img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • home
  • HERoes
  • bizruptors
  • connect
  • engage
  • grow

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
Home / Engage /Food / Recipes

बरसात के लिए 5 स्कूल यूनिक टिफिन आइडिया, बनाएं झटपट

टीम Her Circle |  Jun 24, 2026

बरसात शुरू होने के साथ स्कूल भी शुरू हो चुका है। ऐसे में घर के और बाहर के काम के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बच्चे के टिफिन को लेकर भी होती है। हर मां चाहती है कि बच्चे का टिफिन सेहतमंद होने के साथ बच्चों के लिए स्वाद से भरा भी होना चाहिए। हालांकि मखाना और चना के साथ रागी और ज्वार का कुरमुरा बच्चे काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसके साथ अगर आप घर का बना हुआ सेहतमंद खाना परोसती हैं, तो बच्चों को स्कूल में भी मां के हाथ के खाने का स्वाद अपनापन देता है। आइए जानते हैं विस्तार से 5 तरह की स्कूल की झटपट बनने वाली रेसिपी

चीज पराठा रोल बनाने की विधि विस्तार से

चीज पराठा रोल बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कप कद्दूकस किया हुआ चीज लें और साथ ही में उबला हुआ आलू, एक चम्मच बारीक कटा हुआ गाजर लें। इसके बाद सबसे पहले नरम आटा गूंथ लें। एक बाउल में चीज, शिमला मिर्च, गाजर, आलू के साथ बच्चे के पसंद की सब्जियों को बारीक काट कर मिला लें और साथ में काली मिर्च, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। सभी चीज को अच्छी तरह से मिला लें। आटे की लोई बनाकर चीज के मिश्रण को इसमें भरें और पराठा को घी लगाकर दोनों तरफ अच्छे सेंक लें। आप इस चीज पराठा रोल को चटनी या फिर दही के साथ सर्व कर सकती हैं।

गाजर-बीट रोटी रेसिपी

गाजर-बीट रोटी एक सेहतमंद और आसान पर्याय है। इसमें आपको सबसे पहले एक गाजर, एक टमाटर, एक बीट या फिर पालक के पत्ते को साफ करके मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें और इस पेस्ट से आटा गूंथ लें आप आटा गूंथने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। अगर पेस्ट कम पड़ रहा है, तो आप दही भी मिला सकती हैं। इस आटा के गूंथने के बाद 5 मिनट का रेस्ट दें और फिर रोटी सेंक लें। आप पराठे की तरह दोनों तरफ घी भी लगाकर सेंक सकती हैं और इस रोटी या फिर पराठा का सेवन मूंगफली और टमाटर की चटनी के साथ कर सकती हैं।

मखाना बादाम खीर

मखाना औरक बादाम की खीर एक सेहतमंद पर्याय है और आप आसानी से इसे घर में बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मखाना और बादाम को एक साथ घी में सेंक लें और इसका बारीक पाउडर बना लें। दूध लें और उसका उबाल आने पर इस पाउडर को 2 से 3 चम्मच मिला लें और दूध के गाढ़ा होने तक 10 मिनट पकाएं। अंत में इलायची पाउडर मिलाएं। आप इस मखाना-बादाम खीर को बच्चे के टिफिन नें दे सकती हैं। यह एक सेहतमंद पर्याय है , जो कि स्वाद से भी भरपूर है। आप बच्चे की पसंद के अनुसार शहद, शक्कर या फिर गुड़ का पाउडर इसमें मिला सकती हैं।

पास्ता उपमा बनाने की विधि विस्तार से

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। पास्ता उबालने पर नमक और तेल मिलाएं। इससे पास्ता एक दूसरे से चिपकता नहीं है। इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और राई, करी पत्ता का तड़का डालें। प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें और सब्जी को पकाएं। उबला हुआ पास्ता पैन में डालें और एक साथ मिलाएं। 2 से 3 मिनट हल्की आंच पर पकाएं। आप इसमें चीज या पनीर भी मिला सकती हैं।

अप्पे या इडली रेसिपी



बच्चों के लिए आप घर पर अप्पे या इडली भी बना सकती हैं। इसके लिए रवा और बेसन के साथ पोहा और दही को बारीक पीस लें और इस पेस्ट में बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर और शिमला मिर्च मिलाएं। इसके साथ राई, जीरा का तड़का बनाएं और इसे पेस्ट में मिला लें। आप इस पेस्ट को इडली के बर्तन में बनाएं या फिर अप्पे के बर्तन में, आप इसे बच्चों को टिफिन में आसानी से दे सकती हैं।

 

 

Share on
img
Link copied!!
edit
reply
home
help
videos
connect
goals
  • © herCircle

  • follow us
  • connect
  • engage
  • grow
  • goals
  • help
  • about us
  • settings
  • terms of use
  • privacy policy
  • connect:
  • email write to us
    Hercircle.in@ril.com

  • the women's collective

  • © 2020 her circle