img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

हेल्दी डायट चार्ट में शामिल हों ये चीजें, जानें पूरी जानकारी

टीम Her Circle |  फ़रवरी 02, 2024

खुद को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का सही होना जरूरी है। अगर आपने अपने जीवनशैली में सही खान-पान को शामिल नहीं किया, तो इसका बुरा प्रभाव लंबे समय तक आपकी सेहत पर रहेगा। अक्सर यह कहा जाता है कि सुबह का पहला नाश्ता आपके पूरी दिन की क्रिया को भी सुचारू तौर पर जारी रखने का कार्य करता है। इसलिए आप सुबह कितने बजे और क्या खाती हैं, यह बहुत ही मायने रखता है। आयुर्वेद में यह भी कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता का भाग आपके दोपहर और रात के खाने से अधिक होना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं। 

पोषक तत्वों को करें नाश्ते की थाली में शामिल

पोषक तत्वों को जरूर अपने नाश्ते की थाली में शामिल करें। इसके लिए गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, टमाटर को मेन्यू में जरूर शामिल करें। फलों में भी जरूरी है कि केले, खुबानी, संतरे और अंगूर का सेवन भी जरूर करें। डेयरी के उत्पादों को भी नाश्ते में शामिल करना चाहिए। कम वसा युक्त दही, सोया मिल्क,पनीर, चीज भी महिलाओं के लिए सही माना गया है। दूसरी तरफ मेवे यानी कि ड्राई फ्रूट्स को भी महिलाओं को अपने डायट में आवश्यक तौर पर शामिल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल जंक फूड क्रेविंग्स को हटाने के लिए भी किया जाता है। आप बादाम, अखरोट और खजूर के साथ अपने पसंद के किसी भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती हैं। 

नाश्ते में अपनी पसंद को करें शामिल

आप अपने हर दिन के पसंद को शामिल कर सकती हैं, लेकिन अधिक ऑयली पदार्थ से बनने वाली चीजें, जैसे- वड़ा, समोसा और भजिया को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल न करें। आप इसके बदले पनीर टोस्ट, या फिर ग्रील्ड पनीर, ग्रील्ड चिकन, सलाद से भरा हुई सैंडविच, सलाद, ढेर सारे फल, लो फैट वाली दही, सूप के साथ दलिया, फलों का रस, ताजे फल, टोस्ट, बेक्ड आलू या बेक्ड बीन्स का भी सेवन कर सकती हैं। नारियल पानी, नींबू का रस या फिर किसी फल या सब्जी के जूस के साथ पानी को शरीर में पहुंचाया जा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि किसी न किसी पदार्थ के बहाने आप अपने शरीर में पानी पहुंचाने की कोशिश करें। पूरे दिन में आपको 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

सेवन करें क्लासिकल नाश्ता

क्लासिकल नाश्ते से हमारा मतलब है कि आप अपने सुबह के नाश्ते में दलिया से बनी हुई कोई भी चीज का सेवन कर सकती हैं। दलिया खिचड़ी, दलिया उपमा और दलिया पराठा के साथ गुड़ का मीठा दलिया भी नाश्ते में बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। दलिया की खूबी यह है कि नाश्ते में इसका सेवन करने से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। दलिया को बनाना भी बेहद आसान है और सेहत के लिए इसे स्वस्थ और पौष्टिक आहार माना जाता है। जानकारों का मानना है कि दलिया में विटामिन बी, मैंगनीज, आयरन, जिंक और सेलेनियम की मात्रा अच्छी संख्या में होती है। 

ग्रीक योगर्ट और अंडा

यह माना गया है कि ग्रीक योगर्ट में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत भी माना जाता है। इसके साथ ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, विटामिन बी 12, जिंक, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, अंडा सबसे आसानी से बनने वाला नाश्ते के लिए एक अच्छा पर्याय है। अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके साथ अंडा नाश्ते में खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है इससे आपको नाश्ते के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। पपीता और ओटमील भी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन पर्याय में से एक है। 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle