हर दिन करें अजवाइन का सेवन और बीमारियों को कहें बाय-बाय
पेट में किसी भी वक्त, जब कोई हलचल या परेशानी होती है, तो हमारा ध्यान सीधे, हमारी किचन की उस शेल्फ पर जाता है, जहां हमने अजवाइन रखी है, क्योंकि अजवाइन, एक ऐसी औषधीय चीज है, जो पेट और शरीर के बाकी और भी कई बीमारियों से रोकधाम दिलाने में सहायक है। अजवाइन एक तरह का मसाला है। इसका वैज्ञानिक नाम ट्रेकीस्पर्मम अम्मी है। इसके स्वाद की बात की जाए, तो यह कड़वी और तीखी लगती है। अजवाइन का चूर्ण वाला नुस्खा, नानी- दादी, लंबे समय से अपनाती आ रही हैं। अजवाइन की खासियत यह है कि यह पाचन क्रिया में तो मदद करता ही है, खाने में भी स्वाद बढ़ाता है। मेथी की रोटी से लेकर, बेसन का चिल्ला और कई विभिन्न सब्जियों, पकौड़े, कढ़ी और कई व्यंजन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन को कई नामों से जाना जाता है, इसे कई जगहों पर ज्वाइन, जबायन, तो कई जगहों पर अजमो भी बुलाते हैं। इसकी खासियत यह होती है कि यह जंगली अजवाइन, खुरासानी अजवाइन और सामान्य अजवाइन के रूप में भी जाना जाता है। इसकी एक खूबी भी है कि यह उन जगहों पर खूब होता है, जहां मिट्टी में नमक की मात्रा अधिक होती है। भारत के अलावा, इसकी खेती मिस्त्र, ईरान और अफगानिस्तान में भी होती है। तो आइए, हम जान लेते हैं की अजवाइन के सारे फायदों के बारे में और किस तरह से यह हमें किसी बीमारी से बचाने में मदद करता है।
अजवाइन में मिलने वाले पोषक तत्व
अजवाइन में क्यूमिन, कैंफीन, मिरसीन, फिनोल, लिनोलिक, ओलिक, थाइमिन और ऐसी कई चीजें मिलती हैं। अजवाइन में इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट्स, ग्लाइकोसाइड्स, फास्फोरस, प्रोटीन, फैट, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है। इसमें जो एसेंशियल ऑयल होता है, यह खाने में स्वाद और फ्लेवर को काफी हद तक बढ़ा देता है। खास बात इसकी यह भी है कि इसके फल में जो थायमोल होता है वह भी काफी पौष्टिक होता है और इसके तेल में साइमिन भी पाया जाता है। अजवाइन की खासियत यह भी है कि इसमें नॉन-वोलेटाइल ऑयल होता है, जो काफी हद तक, पेट के लिए अच्छा होता है, इसलिए लोग पेट से जुड़ी परेशानियों में काफी मदद करता है।
अजवाइन के औषधीय गुण
अजवाइन आज से नहीं, बल्कि सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके बीज में जहां एंटी सेप्टिक वाले गुण पाए जाते हैं, वहीं एंटी-माइक्रोबॉयल के रूप में भी यह खूब काम करता है, इसमें जो एंटी-वायरल गुण होते हैं, वह कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटी- कैरोजेनिक गुण जो होते हैं, वह मुंह में होने वाली परेशानियों और बीमारियों को दूर भगाने का काम करते हैं। साथ ही इससे ओरल हेल्थ भी बेहतर हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी दूर करता है। इसमें जो डायजेस्टिव स्टिम्युलेंट होता है, वह बाइल एसिड्स और डाइजेस्टिव एंजाइम को दुरुस्त होता है।

अजवाइन के सेवन करने की सही विधि
किसी भी चीज का सेवन, सही समय पर करना बेहद जरूरी है और उसे सही तरीके से करना भी जरूरी होता है। इसे चूर्ण के रूप में, अजवाइन तेल और अजवाइन के पानी के रूप में कर सकते हैं। अजवाइन केवल एक से दो ग्राम, चूर्ण दिन में दो बार लिया जाना चाहिए, इसके अलावा अगर आप इसका पानी ले रहे हैं, तो आपको दो बार इसका सेवन किया जाना चाहिए।
अजवाइन का चूर्ण जहां तक बनाने की बात है, तो आप अपने पेट का ख्याल रखते हुए, इसमें काला नामक, काली मिर्च और बुका हुआ जीरा पाउडर भी मिला कर, एक शीशे के डिब्बे में रख सकती हैं। इसके अलावा, आप सुबह-सुबह, अगर गर्म पानी में चुटकी भर अजवाइन और पीसी हुई अलसी का पाउडर भी मिला कर, पिएं, तो आपको कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है और वजन भी कम होता है। थोड़ी सी अजवाइन के साथ, गर्म पानी, अगर पीरियड के दौरान ली जाए, तब भी काफी सुकून मिलता है। रात को खाना न पचा हो, तो इसका चूर्ण खाना पचाने में मदद करता है। कई कुकिंग ऑयल में भी आज कल अजवाइन का इस्तेमाल हो रहा है, तो इस तरह से भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही, रोटियां बनाते हुए, आटे के साथ भी इसे मिलाया जाए, तो स्वाद तो आता ही है, आपकी सेहत भी अच्छी हो जाती है।
अजवाइन के सेहत को मिलने वाले फायदे
पेट से जुड़ीं समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
अजवाइन को पेट से जुड़ीं हर समस्या का रामबाण माना जाता है। जैसे अगर आपको हमेशा कब्ज या गैस जैसी समस्या रहती हैं, तो अजवाइन में मौजूद एंटी स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए होते हैं, साथ ही इसमें जो थाइमोल होता है, वह गैस से जुड़ीं बीमारियों को दूर भगाने का काम करता है। यह डायरिया जैसी परेशानियों को भी दूर भगाता है।
सर्दी और वायरल इंफेक्शन में करता है कमाल
सर्दी और वायरल इंफेक्शन में अगर अजवाइन के चूर्ण का इस्तेमाल किया जाए, तो इसमें जो एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं वह वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करने में सहायक होता है। यही वजह है कि इसके बाद, आपको फ्लू या ऐसी कोई भी परेशानी नहीं होती है।
जोड़ों के दर्द में फायदे
अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव, अर्थराइटिस या जोड़ों से जुड़ीं समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
वजन कंट्रोल और कोलेस्ट्रॉल को रखता है नियंत्रण
यह भी अजवाइन की खूबियां होती हैं कि इसके एंटी हाइपरलिपिडेमिक गुणों के कारण, शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घटाने में और एलडीएल- कोलेस्ट्रॉल और ऐसे तत्व, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, उसे रोकने में मदद करता है।
अन्य फायदे
अजवाइन का सेवन पीरियड के दौरान काफी राहत देता है, इसका चुटकी भर सेवन भी पीरियड में पड़ने वाले क्रम्स में राहत दिलाता है। अजवाइन का सेवन, प्रसव के बाद, महिलाओं को खासतौर से सेवन करने को कहा जाता है, क्योंकि इससे महिलाओं के स्तन में दूध बनने में मदद मिलती है। अजवाइन के यह भी फायदे हैं कि किडनी में अगर स्टोन है, तो इसका सेवन शौच में कैल्शियम की मात्रा कम करने के लिए होती है। इसके अलावा इन्फ्लेमेशन में भी यह राहत दिलाता है। यह ब्लड प्रेशर की परेशानी को भी सामान्य करता है। इसके अलावा, ओरल हेल्थ के लिए भी यह काफी अच्छा है। साथ ही रात में सोते समय, अगर आप हर दिन थोड़ी सी अजवाइन, गर्म पानी के साथ लें, तो इससे आपने दिन भर जो भी खाया है या आपकी पाचन क्रिया ठीक हो जाती हो।
अजवाइन के सेवन में रखें इन बातों का ख्याल
अजवाइन के कई फायदे हैं, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर में कई तरह की परेशानी भी पैदा कर सकता है, इसलिए इसके सेवन के समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। जैसे, अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से पूछ कर या सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पहले यह भी जरूरी है कि अगर आपकी त्वचा काफी सेंसिटिव है, तो इसका सेवन हमेशा शहद के साथ करें। अजवाइन भूख बढ़ाने का काम करती है, लेकिन एक चम्मच से अधिक अगर इसका सेवन किया जाये, तो आपकी जीभ पर कड़वापन रह सकता है और बाद में यह आपके लिए परेशानी का भी सबब बन सकता है, हो सकता है कि फिर आपको किसी भी चीज का स्वाद पता ही न चले, तो इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। अजवाइन का सेवन एक दिन में सेवन केवल 125 एमजी तक ही सेवन किया जाना चाहिए। इसका उपयोग अगर तड़का लगाने में किया जा रहा है, तो एकदम कंट्रोल में करें, नहीं तो पूरे खाने का स्वाद बिगड़ सकता है।
अजवाइन से होने वाले नुकसान
इसमें कोई संदेह नहीं है कि अजवाइन काफी अधिक स्वास्थ्य वर्धक है, लेकिन जरूरी है कि इसके नुकसान के बारे में भी जान लिया जाए। अजवाइन के सेवन की एक मात्र शर्त है कि आपको इसे एकदम कंट्रोल में लेना है, क्योंकि इसमें जो फाइबर की मात्रा होती है, वह पेट में गैस की समस्या उत्पन्न करती है और इससे कभी पेट में ब्लोटिंग और ऐंठन की समस्या हो सकती है। कई बार अधिक सेवन से एसिडिटी वाली समस्या भी हो जाती है।
तो, अजवाइन के सेहत को लेकर निश्चित तौर पर फायदे ही फायदे है, लेकिन बेहद जरूरी है कि इसके बारे में पूरी तरह से जान लिया जाए और यह भी जरूरी है कि अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है या आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको हर तरह से डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसके सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह भी सच है कि यह बेहद सेहतमंद हैं और इसके इस्तेमाल से सेहत अच्छी ही होती है।

अजवाइन के सेवन और फायदे के बारे में पूछे जाने वाले FAQ
1 . क्या अजवाइन बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है?
जी हां, अजवाइन के तेल को अगर बालों में लगाया जाए तो इससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
2 . त्वचा के लिए अजवाइन के सेवन करने के क्या फायदे हैं ?
जहां तक बात, अजवाइन के फायदों की होती है, तो इसमें जो थाइमोल पाया जाता है, वह स्किन में होने वाली किसी भी इंफेक्शन से बचाता है। यह एंटी वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण वाला होता है। इसलिए त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
3 . क्या अजवाइन का सेवन दूध के साथ किया जाना चाहिए ?
जी हां, हल्दी की तरह ही दूध और अजवाइन का सेवन साथ में किया जा सकता है, लेकिन इसके बारे में आप एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें, क्योंकि आपकी त्वचा से सम्बंधित किसी परेशानी में यह कॉम्बिनेशन अलग साबित हो सकता है। बेहतर है कि सलाह ले ली जाए।