img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

अपने जीवन में ऐसे लगाएं सरसों के तेल का सेहतमंद तड़का

प्राची |  सितंबर 10, 2023

सरसों का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। भारत में सरसों का तेल मुख्य तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भोजन बनाने के साथ त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह यह भी है कि सरसों के तेल में बना खाना स्वाद से भरपूर होता है, तो वहीं सेहत से जुड़े भी इसके कई फायदे हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप सरसों के तेल का उपयोग कई तरह से करते हुए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को सेहत की सीढ़ियां चढ़ा सकती हैं। 

इम्यूनिटी करता है मजबूत

सरसों के तेल का खाने में प्रयोग कर आप खुद के लिए सेहतमंद सुरक्षा आसानी से पा सकती हैं। माना गया है कि सरसों का तेल शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है। एक शोध से ज्ञात हुआ है कि सरसों के तेल में रोगों से लड़ने के लिए कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही सरसों के तेल में पाया जाने वाला सेलेनियम शरीर में कई बीमारियों को पनपे से बचाव भी करता है। वहीं, एक दूसरे शोध में पाया गया है कि सरसों का तेल शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्टॅाल के स्तर को बढ़ाता है।

त्वचा के लिए लाभदायक

त्वचा के लिए सरसों के तेल के कई सारे लाभ हैं। सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरीगुण होते हैं, जो कि शरीर में सूजन होने के दौरान कारगार तरीके से काम करता है। शरीर पर कई बार किसी वजह से फंगस हो जाते हैं, ऐसे में रैशेज की परेशानी से बचने के लिए सरसों का तेल लाभदायक होता है। इतना ही नहीं सरसों के तेल में ओमेगा-6, फैटी एसिड और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि चेहरे की त्वचा पर मसाज के दौरान लाभ पहुंचाती है।

सरसों के तेल की मालिश के फायदे

डॉक्टरों के अनुसार सरसों का तेल मालिश के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से छोटे बच्चों की मालिश में सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके शरीर पर लगाने की सलाह दी जाती है, जो कि बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह भी माना गया है कि शरीर में होने वाले दर्द के दौरान भी सरसों के तेल की मालिश आराम देती है। यह भी माना गया है कि सरसों के तेल की मालिश शरीर में रक्त के संचार को भी सुधारती है। सिरदर्द के दौरान भी सरसों के तेल से चंपी करने की सलाह दी जाती है। इससे बालों को भी मजबूती मिलती है।

खाने में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

खाने में सरसों के तेल का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सब्जी को पकाने के लिए सबसे अधिक सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आप किसी भी प्रकार की सब्जी को सरसों के तेल में पका सकती हैं। आप सरसों के तेल से किसी भी तरह का पराठा भी बना सकती हैं। इस तेल को अचार बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। आप इससे अपनी मनपसंद दाल में तड़का भी लगा सकती हैं, हालांकि सरसों के तेल को खाने में कम मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। आप तीन चम्मच सरसों के तेल के साथ सब्जी को पका सकती हैं। 

सरसों के तेल को सुरक्षित रखने का उपाय

सरसों के तेल को हमेशा ही एयरटाइट कंटेनर में घर के तापमान पर रखें। उल्लेखनीय है कि सरसों का तेल लंबे समय तक कम मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भी जान लें कि सरसों के तेल का प्रयोग जिस तरह खाने में सीमित मात्रा में करना है, ठीक इसी तरह शरीर पर इस तेल का इस्तेमाल भी कम करें। कई बार सरसों के तेल को त्वचा पर लगाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में त्वचा के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle