img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

प्रकृति की सौगात हैं सेहतमंद सब्जियां, जानें इनके फायदे ही फायदे

टीम Her Circle |  फ़रवरी 13, 2024

कई बार हमें यह जानकारी नहीं होती है कि सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है और कौन सी सब्जी किस लिए खानी चाहिए, इसकी जानकारी नहीं होती है, इसलिए आइए जान लेते हैं कि कौन सी सब्जियां हमें कब और क्यों खानी चाहिए। 

क्यों शामिल करना चाहिए सब्जियों को आहार में  

सब्जियों के बारे में जहां तक बात है कि सब्जियां अगर आपके आहार का हिस्सा होंगी, तो इससे भरपूर आहार रक्तचाप या यूं कहें ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। इसके अलावा, हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है, साथ ही साथ आंखों और पाचन समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है और ब्लड शुगर को  पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जो भूख को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा कई तरह से यह सेहत को सही करता है। इसलिए हर तरह से सब्जियां खाना बेहद जरूरी है। 

किस्म-किस्म की सब्जियां 

आपको यह जानना भी बेहद जरूरी है कि सब्जियां कई किस्मों में उपलब्ध होती हैं। जैसे पत्तेदार सब्जियों की बात करें, तो इन्हें सलाद, पालक और सिल्वरबीट वाली सब्जियां आती हैं, वहीं पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली एक किस्म की सब्जियां मानी जाती हैं, तो कद्दू और ककड़ी और तोरी एक किस्म की सब्जियां। फिर आलू, शकरकंद और रतालू भी जड़ों वाली सब्जियां मानी जाती है, वहीं ऐसी भी कई चीजें होती हैं, जो तनों के साथ खाई जाती है। अजवायन और शतावरी इनमें शामिल हैं। एलियम वाली सब्जियों की बात करें, तो इनमें प्याज और लहसुन आता है। आइए इनके बारे में जानें विस्तार से। 

क्या होती हैं पत्तेदार सब्जियां 

अगर हम पत्तेदार वाली हरी सब्जियों की बात करेंगे तो ये सब्जियां स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं, क्योंकि इनमें विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं और ये कैलोरी में काफी कम होते हैं। और आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पत्तेदार साग से भरपूर आहार खाने से मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मेंटल हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है और इसके अलावा भी स्वास्थ्य के अन्य फायदे होते हैं। 

क्या होती हैं जड़ वाली सब्जियां 

हम अगर जड़ वाली सब्जियों की बात करेंगे, तो इन्हें ऐसी सब्जियां मानी गई हैं, जो जमीन के अंदर उगाई जाती है, जैसे कि आलू, गाजर और प्याज के कुछ सामान्य उदाहरण हैं। 

क्या होती हैं तने वाली सब्जियां 

हम अगर हम तने वाली सब्जियों की बात करें, तो खाद्य पौधे के तने पौधों का एक हिस्सा हैं, ये अधिकतर पौधे तनों, जड़ों, पत्तियों, फूलों से बने होते हैं और साथ ही साथ बीज युक्त फल पैदा करते हैं। अगर आप स्वस्थ आहार की बात करेंगी, तो इस सब्जी को स्वादिष्ट तरीके से भी पका कर हर दिया खाया जा सकता है। 

पोषक तत्व सब्जियों में 

अगर हम सब्जियों और खनिजों की बात करें, तो सब्जियों में विशेष रूप से कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, इसके अलावा, इसमें विटामिन और मुख्य रूप से ए और सी हैं और लगभग सभी सब्जियां आहार फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं।

तरह-तरह की सब्जियां और उनके फायदे 

कौन सी सब्जी खाने से क्या तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं, हमें इनके बारे में भी जानकारी जरूर होनी चाहिए, आइए जानें विस्तार से।

भिंडी 

भिंडी एक प्रकार की सब्जी है और इसको लेडी फिंगर भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी जो लम्बाई होती है, वो उंगलियों जितनी होती हैं। जी हां, भिंडी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शरीर के पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी होता हैं। इसे खाने से कब्ज और गैस जैसी समस्या नहीं होती। भिंडी में विटामिन के भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि ये गठियां की परेशानी में भी मदद करता है, उसको ठीक करता है। 

गोभी

गोभी की बात की जाए, तो तीन प्रकार की पाई जाने वाली गोभी में से एक गोभी है। दरअसल, गंथ गोभी पत्ता  गोभी के आकार का ही होता है और ये आखों की रौशनी को तेज करने में काफी सहायक होता है, अगर आपको मोतियाबिंद की शिकायत है या आप उसका रोकथाम करना चाहती हैं, तो गोभी को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, मेंग्लूकोज,आयरन, और कैल्शियम पाया जाता है। 

ब्रोकली 

जिसे हम ब्रोकली या हरी गोभी के रूप में जानते हैं, ब्रोकली कई मायने में फायदेमंद साबित होती है। ब्रोकोली की बात करें, तो यह गोभी परिवार का ही एक हरा खाद्य पौधा है, जिसके फूल के साथ-साथ उसकी डंठल और जड़ें भी सब्जी के रूप में खाई जाती है। मजे की बात यह है कि इसे कच्चा भी खाया जाता है और पका कर भी खाया जाता है। इसको अपने आहार में आपको इसलिए भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि ब्रोकोली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन के मिलता है, साथ ही इसमें सल्फर युक्त ग्लूकोसाइनोलेट भी होता है।  

शिमला मिर्च 

शिमला मिर्च की बात करें तो शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसे हमें रोजाना अपने खान-पान में इस्तेमाल करना चाहिए और इसका उपयोग हम सलाद या भोजन में सब्जी के रूप में करते हैं। शिमला मिर्च लाल, हरे और पीले रंग के होते हैं और इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर पाया जाता है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और साथ ही साथ ब्लड शुगर के स्तर को बनाये रखने में मदद करता है। 

साग 

साग पत्तेदार सब्जियों के रूप में काफी अच्छा होता है। इसलिए इन्हें जरूर खाना पसंद आता है। इनकी खूबी यह होती है कि अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह के साग बना सकते हैं। साग हमारे पेट के लिए काफी अच्छा होता है और अगर आपको अपच की समस्या है या फिर खाना देर से पचता है या फिर आपको खट्टी डकार आती है, तो साग आपके शरीर के लिए अच्छा है। पालक में तो आयरन काफी होता है, तो इसे खाना बेहद खास माना जाता है। सर्दियों में पालक बहुत खाया जाता है। 

चुकंदर 

चुकंदर एक ऐसा पौधा है, जिसे खाने से काफी फायदा होता है, यह लाल रंग का होता है और गुलाबी रंग का भी, इसे  जिसका रंग लाल, गुलाबी या हल्का पीला होता है, इसे कच्चा सलाद के रूप में या पका के सब्जी के तौर पर खाया जाता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी,फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन होता है। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। खून की मात्रा को बढ़ाने में भी यह मदद करता है और खून को साफ करने में भी, साथ ही साथ ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। 

करेला 

करेला हरे रंग की सब्जी होती ही और इसके अंदर बीज होते हैं। खास बात यह है कि इसका स्वाद कड़वा होता है, जिस वजह से बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। इसलिए करेला में खासतौर से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीर के लिए बहुत लाभकारी होता है, जैसे विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी और जिंक होते हैं और इसमें आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सही हो जाती है। 

गाजर 

गाजर एक सब्जी है, ये कई रंगों की पाई जाती हैं। इसमें पोषक तत्व होते हैं और खासतौर से इसमें बीटा कैरोटीन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।  साथ ही यह पाचन क्रिया को भी बेहतर करते हैं। 

मेथी

मेथी एक छोटा पौधा होता है, जिसकी पत्तियां और दाने दोनों का सेवन किया जाता है। यह सर्दियों के मौसम में काफी खाया जाता है। मेथी के साग के साथ-साथ मेथी के दानों का भी उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। दरअसल, मेथी में आयरन, कैल्शियम,फास्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। मेथी के दानों का उपयोग केवल मसालों के लिए ही नहीं, बल्कि कई औषधि रूप के लिए भी किया जाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle