ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसमें काफी पौष्टिकता होती है, यह फूलगोभी सी दिखती है, लेकिन होती नहीं है, ब्रोकली में एंटी माइक्रोबियल, एंटी ऑक्सीडेंट, हेपैरोटेक्टिव, कार्डियोप्रोटेक्टिव, एंटी ओबेसिटी, एंटी डायबिटीज और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे सारे गुण होते हैं, आइए जानते हैं इसके और भी फायदों के बारे में।
ब्रोकली के पोषक तत्व
ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन-ए होते हैं, यह सेहत को अच्छा करते हैं, यह व्यक्ति को हृदय रोग, मोटापे की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी और डायबिटीज से बचाने में मदद करेगी। ब्रोकली की इस प्रजाति का नाम इटली के मशहूर शहर कलाब्रिया के नाम पर रखा गया है, इसकी खास बात यह है कि इसे ठंड के दिनों में या ठंडी जगहों पर उगाया जाता है। ब्रोकली की खूबी यह है कि ब्रोकली रौब के नाम से जाना जाता है। यह पालक की तरह पत्तेदार होती है। अच्छी बात यह है कि यह काफी पौष्टिक होती है और इसे चायनीज ब्रोकली के नाम से भी जाना जाता है।
डिटॉक्सफाई करने के लिए ब्रोकली के फायदे
![](/hcm/EngageImage/8C478093-6004-4483-9DF9-52D1BD7E9F0D/D/185717A1-3CEA-4980-9160-432D46C68992.jpg)
ब्रोकली उन लोगों के लिए भी एक अच्छा खाद्य पदार्थ है, जो शरीर से टॉक्सिक चीजों को निकालने में मदद करता है, ब्रोकली शरीर में एंजाइम्स का स्तर बढ़ता है, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्सफाई करने में सहायक होते हैं।
गर्भावस्था के लिए फायदेमंद
ब्रोकली एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे आप गर्भावस्था में भी आसानी से खा सकती हैं। कोई भी शिशु बहुत सही तरीके से स्वस्थ रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान ही अच्छी तरह से देखभाल करें और पोषक तत्व देती रहें और इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस आपको ब्रोकली जैसी हेल्दी चीजें खाती रहना है, क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को काफी अच्छे से मजबूत रखता है, इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए और डॉक्टर से सलाह लेकर इसके सेवन करते रहना चाहिए।
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी बेस्ट
ब्रोकली में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को काफी बेहतर बनाता है, इसलिए भी ब्रोकली के सेवन से कई बीमारियां शरीर में नहीं होती हैं और लोगों को इसका उपयोग करना ही चाहिए, बल्कि लगभग हर दिन ही इसे खाते रहना चाहिए, इसके कई तरीके भी होते हैं बनाने के, आप सलाद से लेकर कई डिश के रूप में ब्रोकली का सेवन कर सकती हैं, तो नियमित रूप से ब्रोकली को खाना न भूलें।
एलर्जी से भी बचाव
ब्रोकली आपको किसी भी तरह की एलर्जी से बचा कर रखता है, क्योंकि इसमें क्वेरसेटिन होता है, यह एक एंटी एलर्जी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर तत्व है, जो ब्रोकली को खाने योग्य बनाता है और एलर्जी से भी बचाव करने में मदद करता है।
मस्तिष्क के लिए ब्रोकली का सेवन जरूरी
एक शोध से यह बात सामने आई है कि ब्रोकली में जो अल्फा लिपोइक एसिड ,होता है, जो अल्जाइमर के मरीजों के इलाज में मदद करता है। ब्रोकली को याददाश्त को मजबूती देने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए भी बेस्ट है ब्रोकली
ब्रोकली की अच्छी बात यह होती है कि इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है और विटामिन ए होता है, जिससे पाचन क्रिया में काफी आसानी होती है, इसलिए बेहद जरूरी है कि पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप ब्रोकली का सेवन एक सब्जी के रूप में अपनी डायट में शामिल कर लें और इसे जरूर खाएं।
हड्डियों के लिए है बेहतर
अपने दांतों की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी होता है, यह हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है, इसलिए कैल्शियम के लिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थ लेना चाहिए, जिसमें ये चीजें हों और ब्रोकली उनमें से ही एक होता है, इसमें जो कैल्शियम होता है, वह हड्डियों के लिए बेस्ट होता है।
आंखों के लिए ब्रोकली के फायदे
अगर आप चाहते हैं कि कम उम्र में आपको या आपके बच्चे को चश्मे न लगें, तो ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि आंखों को कमजोर होने से बचा सकती है। मैक्युलर डिजरेशन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसलिए आंखों को सेहतमंद बनाने के लिए ब्रोकली को अपनी डायट में शामिल करके देखें।
कैंसर के बचाव में राहत
![](/hcm/EngageImage/8C478093-6004-4483-9DF9-52D1BD7E9F0D/D/F3D66CFB-E5E9-4127-83E7-895FD7D26EFF.jpg)
कैंसर के बचाव की बात की जाए, तो इसमें जो सेलेनियम होता है, उसमें एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा, इसमें एंटी-कैंसर पदार्थ होते हैं, यह ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से भी बचाने में मदद मिलती है।
लिवर के लिए फायदेमंद ब्रोकली
![](/hcm/EngageImage/8C478093-6004-4483-9DF9-52D1BD7E9F0D/D/F2B1ABBF-4B34-493B-BD63-6231B99BC072.jpg)
लिवर से जुड़ीं समस्याओं से भी अगर आप बचाव करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन अगर ब्रोकली का सेवन किया जाए, तो उससे फैटी लिवर की समस्या में भी लाभ मिलता है, ब्रोकली का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने में भी अच्छा होता है।
हृदय के लिए अच्छा
ब्रोकली की खासियत यह होती है कि सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं और यह दोनों ही हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा देता है और इंसान को सेहतमंद रखने में मदद करता है। ब्रोकली के सेवन से कोरोनरी हृदय रोग में राहत मिलती है, इसलिए ब्रोकली के सेवन से कतराना नहीं चाहिए।
वजन नियंत्रण में मदद
![](/hcm/EngageImage/8C478093-6004-4483-9DF9-52D1BD7E9F0D/D/581EFF4E-7A92-4546-836B-D001B1528E96.jpg)
ब्रोकली की गिनती लो ग्लाइसेमिक फ़ूड की श्रेणी में होती है, यह शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए शरीर में इंसुलिन की प्रतिक्रिया को नियंत्रण करना जरूरी होता है, इसकी खासियत यह भी है कि यह एंजाइम को बढ़ावा देकर, डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसलिए लगभग हर डायटीशियन ब्रोकली खाने की बात जरूर करते हैं।
ब्रोकली खाने के नुकसान
इसमें कोई शक नहीं है कि ब्रोकली एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है, लेकिन किसी भी चीज को ज्यादा खाने से नुकसान हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि ब्रोकली खाने के नुकसान के बारे में भी अच्छे से सोच लें। इसे कई बार अधिक खाने से हाजमा और गैस की समस्या से जूझना पड़ सकता है, आपके लिए जरूरी है कि इसका सेवन सोच समझ कर करें, कई बार एलर्जी भी हो सकती है, अगर इसे सही तरीके से धोकर साफ न किया जाए तो, इसलिए भी ब्रोकली खाने से पहले कई बार सोचना चाहिए।
ब्रोकली से क्या-क्या बना सकती हैं
ब्रोकली का सलाद, सब्जी और करी भी बनाया जा सकता है, इसे ऑमलेट के साथ भी पकाया जा सकता है। ब्रोकली का टेस्टी सूप और रायता के रूप में भी खाया जा सकता है।