img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

बादाम के हैं कई सेहतमंद फायदे

अर्चना |  जुलाई 16, 2023

हमारी दादी नानी अक्सर हमें बादाम खाने की सलाह देती आयी हैं, दादी-नानी की ये बातें मौजूदा दौर के रिसर्च भी साबित कर जाती हैं कि बादाम में फायदों का खजाना है। इसके पोषक तत्व हमारे शरीर को आश्चर्यजनक लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं बादाम से जुड़े ढ़ेर सारे फायदों के बारे में। 

सेहत को रखता है हेल्दी 

बादाम से ब्लड में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। बादाम में उच्च फाइबर होता है, जो आपको कब्ज से राहत दे सकता है। बादाम का सेवन करने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल-सी) को कम किया जा सकता है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रॉल है, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। बादाम की त्वचा में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। यह धूम्रपान करने या अन्य कारणों से बढ़े ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली प्रोटीन की क्षति को कम कर सकता है। बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग से भी बचाता है. बादाम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। पीरियड्स के समय महिलाओं को एक एंटीऑक्सिडेंट की जरूरत होती है जो बादाम का सेवन करने पर पूरी होती है।

त्वचा के लिए भी जरूरी 

बादाम में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बढ़ती उम्र की झुर्रियों को कंट्रोल करता है। बादाम में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है,जिससे यह हमारी त्वचा को हानिकारक सूरज की यूवी रे से बचाता है, जो पिगमेंटेशन की वजह बनती हैं। विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स के दाग को भी कम करने में कारगर है। एक अरसे से बादाम का इस्तेमाल रूखी त्वचा के लिए किया जाता रहा है। अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं , तो आज ही अपनी त्वचा को बादाम के तेल का पोषण दें। बादाम में एमोलिएंट्स की खासियत पायी जाती है, यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसकी रंगत को भी निखारता है। बादाम के तेल में सूजन को कम करने की भी विशेषता पायी होती है, अगर आंखों के नीचे सूजन की समस्या से आप भी परेशान हैं , तो बादाम के तेल या बादाम का पेस्ट अपनी आंखों के नीचे लगाना शुरू कर दें। बादाम में फैटी एसिड होता है ,जो एक्ने को कम करने में भी मददगार है। 

बालों के लिए भी हैं खूबियां भरपूर 

आमतौर पर शरीर में बायोटिन की कमी होने से बालों के पतले और झड़ने की समस्या शुरू होती है। ऐसे में बादाम में मौजूद बायोटिन इसके स्तर को कुछ बेहतर करके बालों को झड़ने से रोक सकता है। अगर आपके बाल बेजान और रुखे हैं, तो भी यह तेल उनको मुलायम और सिल्की बना सकता है, क्योंकि बादाम में एमोलिएंट्स की मात्रा भरपूर होती है। बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो बादाम खाना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। बादाम में पाये जाने वाले विटामिन बालों कि मजबूती के लिए बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन बी 12, विटामिन ए, बी2, और बी6 ऐसे विटामिन हैं, जो बालों के पोषण के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह बालों के रोम और जड़ों को हाइड्रेट करता है और बालों के तेजी से बढ़ने में मदद करता है। ओमेगा फैटी3 एसिड बादाम में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। यह बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। बादाम में फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों से डैंड्रफ को दूर करता है।

हेल्दी स्नैक्स आइडियाज 

बादाम बेहद सेहतमंद होने के साथ-साथ कई स्वादिष्ट व्यंजनों में भी शामिल है। स्नैक्स,सूप, स्मूदी से लेकर  करी तक में ये बादाम शामिल होते हैं, जो डिश को भरपूर और पौष्टिक स्वाद देते हैं। आप अपने नाश्ते में ओटमील के पोषण को बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच आलमंड बटर  मिलाएं। इसमें मौजूद प्रोटीन और स्वस्थ वसा आपको दिन भर भागने की एनर्जी देगा। दोपहर के लंच में अपने सलाद में आप बादाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें ताज़ी कटी हुई सब्जियों के साथ भुने हुए बादाम मिलाकर स्वाद को बढ़ा सकती हैं। मंन्चिंग के लिए ट्रेल मिक्स एक हेल्थी विकल्प बन गया है। इसमें आप सूखे मेवे, साबुत अनाज और डार्क चॉकलेट के साथ बादाम को भी हल्का भूनकर डालें, जिससे ट्रेल मिक्स और हेल्थी और स्वादिष्ट बन जाएंगे।

हर मौसम के फलों के अनुरूप स्मूदी हमारे खानपान में शामिल होती है। अगली बार स्मूदी में आप साबुत बादाम या आलमंड बटर का उपयोग कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके स्मूदी में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन का लाभ जोड़ता है, बल्कि बादाम में मौजूद अच्छा वसा आपके स्मूदी में मौजूद फल के  एंटीऑक्सिडेंट के अवशोषण को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा। पैनकेक, मफिन और अन्य बेकिंग के लिए आटे या मैदे के बजाय आज से बादाम के आटे का उपयोग करना शुरू कर दीजिए। बादाम का आटा प्रोटीन, मैंगनीज, विटामिन-ई और मोनो अनसैचुरेटेड वसा में उच्च होता है, और साथ ही इसमें दूसरे आटों के मुकाबले  कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जिससे यह आपकी बेकिंग को हेल्दी भी बनाता है।

डेली रूटीन में ऐसे शामिल करें बादाम 

सुबह की शुरुआत भीगे हुए बादाम को खाने से कीजिए। इससे आप दिन की हेल्थी शुरुआत करेंगी। सुबह की चाय या कॉफी में नार्मल दूध के बजाय बादाम के दूध को डालें। आप अपने लंच की दही में बादाम को कूटकर मिला लें। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो बादाम के साथ मिलकर आपके स्वास्थ्य को और फायदा पहुंचा सकता है। बादाम का तेल का बालों के लिए वरदान है, तो उसका हेयर पैक भी कम जादुई नहीं है। बादाम का पेस्ट अपने बालों में लगाकर उसे और चमक और मजबूती दे सकती हैं। बादाम का पेस्ट भी आपकी आपकी त्वचा और बालों को बहुत फायदा पहुंचा सकता है। बादाम कई सौंदर्य प्रसाधनों की सबसे अहम सामग्री बन गया है, आप उनके जरिये भी बादाम को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

पर्यावरण का भी हितैषी है बादाम

बादाम के पेड़ छह साल में फल देना शुरू करते हैं और उसके पचास साल के होने तक उससे फल मिलता रहेगा। जो पर्यावरण और किसानों दोनों के लिए फायदेमंद है। बादाम मधुमक्खियों और अन्य कीट वर्ग के लिए भी बहुत बेहतर होते हैं क्योंकि उनकी खेती में हानिकारक कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है।

बादाम की जैविक खेती 30 प्रतिशत तक कम ऊर्जा की खपत करती है, जिससे यह पर्यावरण में कार्बन फुट प्रिंट कम भेजता है। एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि 1 किलोग्राम बादाम आम तौर पर 1 किलोग्राम से भी कम कार्बनडायऑक्साइड वातावरण में फैलाता है। बादाम की खेती करते हुए उसके साथ दूसरी सब्जियों की भी खेती की जा सकती है।

तो बादाम से जुड़े ढेर सारे फायदों से अब आप वाकिफ हो चुकी हैं, तो आज से ही अपना और अपने परिवार के खानपान से लेकर उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बनाएं। आप बादाम को भिगो कर खाने के साथ - साथ बादाम का पेस्ट, तेल, दूध और आटे का इस्तेमाल कर अपने शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के अलावा त्वचा और बालों को भी  हेल्दी बना सकती हैं।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

बादाम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

सुबह का समय सबसे अच्छा है और बादाम को हमेशा रात में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह उसे खाएं।

क्या बादाम को छिलके के बिना खाना चाहिए?

हां, हमेशा बादाम को छिलकर खाएं, क्योंकि उसके छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों को अवशोषित (अब्सॉर्ब्ड) होने से रोकता है। जब आप बादाम को भिगोती हैं, तो छिलका आसानी से निकल जाता है।

बादाम की सबसे अच्छी क्वालिटी कौन-सी मानी जाती है? 

सबसे अच्छी क्वालिटी के बादाम ईरान के माने जाते हैं। जिसे मामरा बादाम कहा जाता है। इसका वजन कम होता है और छिलके पर धारियां भी होती हैं। यह बहुत ही फायदेमंद एवं स्वादिष्ट होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान क्या बादाम खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए बादाम फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर फॉलिक एसिड होता है, जो पेट में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में सहायक होता है।

किन लोगों को बादाम खाने से परहेज करना चाहिए? 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों, गॉल ब्लैडर संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों और किडनी में पथरी की समस्या वालों को बादाम खाने से बचना चाहिए।

आमतौर पर एक दिन में कितना बादाम खाया जा सकता है?

एक दिन में एक मुट्ठी बादाम तक खाया जा सकता है, लेकिन सभी की पाचन क्षमता एक जैसी नहीं होती है। ऐसे में आप अगर पूरे दिन में एक मुट्ठी बादाम खाना चाहती हैं, तो डायटीशियन से सलाह लेकर ही खाएं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle