img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

किशमिश खाना आपको है पसंद, जानें सेहत के लिए इसके अनेक फायदे

प्राची |  जनवरी 28, 2024

किशमिश खाने में जितना स्वाद से भरा होता है, ठीक इसी तरह सेहतमंद भी होता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। ऐसे लोग सेहत को ध्यान में रखते हुए मीठे में किशमिश का चुनाव करते हैं।  किशमिश को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि सेहत के लिए यह काफी फायदे का सौदा है और कई तरह से आप किशमिश का उपयोग अपने जीवनशैली में कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

किशमिश का पानी पीने का फायदा

डिटॉक्स वॉटर के तौर पर भी आप किशमिश के पानी का उपयोग कर सकती हैं। माना गया है कि रात भर भिगोए हुए किशमिश के पानी को पीने से खून को साफ करने की क्रिया शरीर में होती है। इसके साथ ही किशमिश का पानी पेट को साफ और हेल्दी रखने का भी कार्य करता है। जानकारों की मानें तो किशमिश के पानी में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो कि पेट के एसिड को रेगुलेट करने में सहायक होता है। किशमिश का पानी पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

ब्लड प्रेशर का रखता है ध्यान

जानकारों का मानना है कि किशमिश में पोटेशियम होता है, जो कि खून के स्तर को सही तरीके से बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही किशमिश का सेवन करने से हृदय प्रणाली पर तनाव कम करने और उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में भी सहायक होता है।

ओरल हेल्थ के लिए किशमिश का सेवन

माना जाता है कि किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जो कि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इसके साथ ही किशमिश के सेवन से दांत की सफाई और बनावट अच्छी बनी रहती है, हालांकि सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना चाहिए।

हाई फाइबर से भरपूर

किशमिश को हाई फाइबर से मजबूत बनाया जाता है। किशमिश में मौजूद हाई फाइबर थायराइड ग्लैंड को कम करने में सहायक होता है। किशमिश में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि शरीर को हर तरह से ताकत पहुंचाता है। किशमिश में आयरन, रेड ब्लड सेल्स और शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। 

एक दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए

ऐसा नहीं है कि आप एक दिन में ढेर सारी किशमिश का सेवन कर लें। एक दिन में आपको कम से कम 8 से 10 भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा किशमिश का सेवन आपको नहीं करना चाहिए । ज्यादा खाना आपकी सेहत पर गलत असर भी दिखा सकता है। अगर आप अपने सेहत के लिए किशमिश का सेवन करना चाहती हैं, तो एक बार चिकित्सक की जरूर सलाह लें।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle