img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / मानसिक स्वास्थ्य

ठंडी में खुद को बनाएं बाजरा प्रेमी, क्योंकि यह है सर्दियों का सुपर फूड

प्राची |  नवंबर 30, 2023

ठंड का मौसम आने के साथ हमेशा ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो कि आपको अंदरूनी तौर पर गर्म रखें, ताकि आप ठंड से जुड़ी हुई किसी भी बीमारी का शिकार नहीं बन पाएं। इसके लिए खाने में कुछ खास पर्दाथों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसी फेहरिस्त में नाम शामिल है बाजरा का। जी हां, बाजरा के आटे की रोटी या फिर बाजरे की खिचड़ी को ठंड के मौसम में खाना सेहत के लिए सही माना जाता है। बाजरे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से जानते हैं।

बाजरा से बनने वाली रेसिपी

बाजरा से आप एक नहीं बल्कि कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। बाजरा रोटी, बाजरा खिचड़ी, बाजरा खीर और बाजरा पैन केक आदि तरह की रेसिपी इससे आसानी से तैयार की जा सकती है। बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है। इसमें विटामिन बी और कई तरह के खनिज बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में होते हैं। बाजरा सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद माना गया है। सर्दी के मौसम में बैक्टीरिया के कारण कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं, ऐसे में बाजरा सुपर फूड माना गया है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो कि बाजरे को किसी अन्य अनाज जैसे ज्वार, चना, लोबिया या फिर गेहूं के आटे के साथ मिलाकर बनाते हैं।

बाजरे से सेहत को मिलता है अनगिनत फायदा

अध्ययन में यह माना गया है कि बाजरा में मैग्रीशियम का स्त्रोत होता है, जो कि दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके साथ बाजरा में प्लांट लिग्रांस पाया जाता है। इसकी वजह से पाचन तंत्र में माइक्रोफ्लोरा के जरिए एनिमल लिग्रांस में बदल जाता है। यह भी याद रखें कि बाजरा में फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है, जो कि कोलेस्ट्राल को भी कम करने में सहायता करता है।  इन सबसे अलग बाजरा उन लोगों के लिए वरदान है, जिन्हें मधुमेह की समस्या है। जानकारों के मुताबिक बाजरे में मैग्रीशियम पाया जाता है, जो कि टाइप 2 मधुमेह को कम करने में सहायता करता है।

पाचन तंत्र के लिए बाजरे का फायदा

बाजरे में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो कि पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को हमारे शरीर से दूर रखता है। बाजरे के सेवन से कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट में ऐंठन की समस्याएं नहीं होती हैं। यह भी जान लें कि बाजरे के सेवन से भूख कम लगती है। इससे वजन को भी संतुलित रखने में सहायता मिलती है। बाजरे की खूबी यह है कि यह पेट में धीमी गति से पचता है, इसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है। इसके कारण ठंड के मौसम में अधिक भूख लगने वाली परेशानी नहीं होती है। बाजरे का सेवन करने से हम जंक फूड खाने से खुद को रोक पाते हैं। यह भी माना गया है कि बाजरे का सेवन करवे से नींद अच्छे से आती है। बाजरे में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो कि मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। माना गया है कि रात में बाजरा के दलिया का सेवन करने से अच्छी नींद आती है।

बालों के लिए भी फायदेमंद बाजरा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बालों की सेहत के लिए भी बाजरा फायदेमंद है। बाजरा पूरी तरह से प्रोटीन से समृद्ध होता है। बालों की सेहत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, जो कि जड़ों को मदबूत बनाता है। बाजरा में 

 मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कि सर में सूजन, एक्जिमा और रूसी के उपचार में सहायता करता है। साथ ही एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि बाजरे के सेवन से बालों को मजबूती मिलती बालों से जुड़ी हर समस्या से निजात पाया जा सकता है। 

मांसपेशियां और स्किन हेल्थ 

बाजरा खाने का फायदा मांसपेशियों और स्किन की सेहत पर भी होता है। बाजरा में मौजूद हाई गुणवत्ता वाला प्लांट प्रोटीन मासपेशियों की मजबूती बढ़ाने में भी सहायक होता है। खासकर जिम जाने वाले लोगों के डायट में बाजरे को जरूरी बताया गया है। यह भी जान लें कि बाजरा अंदरूनी तौर पर आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ चेहरे और शरीर की त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। बाजरा में मौजूद माइक्रोन्यूट्रीएंट्स त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है। बाजरा में मौजूद जिंक और  विटामिन बी3 स्किन के लिए फायदेमंद भी माना गया है। 









शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle